×

आईपीएल- 9: फिंच ने लगाया अर्धशतक, गुजरात लायंस ने पुणे सुपरजाइंट्स को 7 विकेट से हराया

राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स बनाम गुजरात लायंस मैच को ताजे अपडेट प्राप्त करें।

user-circle cricketcountry.com Written by Devbrat Bajpai
Last Updated on - April 15, 2016 12:03 AM IST

राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स बनाम गुजरात लायंस
राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स बनाम गुजरात लायंस

यह मैच राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के लिए किसी पनौतीपन से कम नहीं रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए वह एक समय बड़े स्कोर की ओर बढ़ रहे थे और यहां तक की 10 ओवरों में 1 विकेट के नुकसान पर 87 रन बना लिए। लेकिन डेथ ओवरों में पुणे के बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 16 से 20 ओवरों के बीच महज 29 रन बना सके। यही कारण रहा कि पूरी टीम 20 ओवरों में 163 रन ही बना सकी। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी लायंस  टीम के दोनों ओपनिंग बल्लेबाजों ने संभलकर बल्लेबाजी की और पहले विकेट के लिए महज 8.3 ओवरों में 85 रन जोड़े। इस दौरान एरन फिंच ने 33 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। उनके बाद बड़े शॉट लगाने का जिम्मा ब्रेंडन मैकलम ने लिया और वह 31 गेंदो में 49 रन बनाकर आउट हुए। अंतिम ओवरों में नाबाद रहते हुए  ब्रावो ने टीम को 7 विकेट से जीत दिला दी।  राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स बनाम गुजरात लायंस लाइव स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें…

मैन ऑफ द मैच: एरन फिंच

गुजरात लायंस ने राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स को 7 विकेट से हराया

लाइव स्कोर, गुजरात लायंस 164/3, 18 ओवर, बल्लेबाज, ड्वेन ब्रावो 22(14), रविंद्र जडेजा 4(8)। आरपीएस 163/5। पारी का 19वां ओवर आर पी सिंह लेकर आए। पहली गेंद ही सिंह ने वाइड जाल दी।इस वाइड के सहारे लायंस ने पुणे सुपरजाइंट्स को 7 विकेट से हरा दिया।

लाइव स्कोर, गुजरात लायंस 163/3, 18 ओवर, बल्लेबाज, ड्वेन ब्रावो 22(14), रविंद्र जडेजा 4(8)। आरपीएस 163/5। पारी का 18वां ओवर भाटिया  लेकर आए। पहली गेंद पर जडेजा ने कोई रन नहीं बनाया। दूसरी गेंद पर जडेजा ने एक रन ले लिया। तीसरी गेंद पर ब्रावो ने लेग बाई का एक रन ले लिया। चौथी गेंद पर कोई रन नहीं बना। पांचवीं गेंद नो बॉल रही साथ ही जडेजा ने एक रन भी ले लिया। पांचवीं गेंद पर ब्रावो ने स्ट्रेट की ओर खेलते हुए दो रन ले लिए। अंतिम गेंद पर ब्रावो ने छक्का जड़ दिया। ओवर से 12 रन आए।

लाइव स्कोर, गुजरात लायंस 151/3, 17 ओवर, बल्लेबाज, ड्वेन ब्रावो 14(7), रविंद्र जडेजा 2(4)। आरपीएस 163/5। पारी का 17वां ओवर मुरुगन अश्विन लेकर आए। मुरुगन ने अपनी पहली ही गेंद पर रैना को आउट कर दिया। दूसरी गेंद पर जडेजा ने कोई रन नहीं बनाया। अगली गेंद वाइड रही। तीसरी गेंद पर जाकर जडेजा ने एक रन बनाया। चौथी गेंद पर ब्रावो ने आसानी से एक सिंगल ले लिया। पांचवीं गेंद पर जडेजा ने कोई रन नहीं बनाया। अंतिम गेंद पर जडेजा ने एक रन ले लिया। ओवर से 4 रन आए।

रैना स्टंप्ड धोनी बो. मुरुगन अश्विन 24(24)

लाइव स्कोर, गुजरात लायंस 147/2, 16 ओवर, बल्लेबाज, ड्वेन ब्रावो 13(6), सुरेश रैना 24(23)। आरपीएस 163/5।  पारी का 16वां ओवर ईशांत शर्मा लेकर आए। पहली गेंद पर रैना ने एक रन लिया। दूसरी गेंद पर आते ही चैंपियन उर्फ ब्रावो ने चौका जड़ दिया। तीसरी गेंद पर भी ब्रावो ने स्वीपर कवर का चौका जड़ दिया। चौथी गेंद पर ब्रावो ने एकस्ट्रा कवर  का चौका जड़ दिया। पांचवीं गेंद पर ब्रावो ने एक रन लेकर अपना छोर बदला। अंतिम गेंद पर रैना ने एक रन ले लिया। ओवर से 15 रन आए। अब लायंस को 24 गेंदों में 17 रनों की दरकार।

लाइव स्कोर, गुजरात लायंस 132/2, 15 ओवर, बल्लेबाज, ड्वेन ब्रावो 0(2), सुरेश रैना 22(21)। आरपीएस 163/5। पारी का 15वां ओवर आर. अश्विन लेकर आए। पहली तीन गेंदों पर सुरेश रैना एक भी रन नहीं बना सके। चौथी गेंद पर रैना ने दो रन ले लिए। पांचवीं गेंद पर रैना ने एक रन लिया। अंतिम गेंद पर ब्रावो ने कोई रन नहीं बनाया। ओवर से महज 3 रन बने। अब गुजरात लायंस को 30 गेंदों में 32 रनों की दरकार।

लाइव स्कोर, गुजरात लायंस 129/2, 14 ओवर, बल्लेबाज, ड्वेन ब्रावो 0(1), सुरेश रैना 19(16)। आरपीएस 163/5। पारी का 14वां ओवर ईशांत शर्मा लेकर आए। शर्मा ने पहली ही गेंद पर ब्रेंडन मैकलम को डू प्लेसी के हाथों झिलवा दिया। दूसरी गेंद पर रैना ने दो रन ले लिए। तीसरी गेंद पर रैना ने एक रन लिया। चौथी गेंद पर ब्रावो ने लेग बाई का एक रन लिया। पांचवीं गेंद पर रैना ने डीप एक्सट्रा कवर का चौका जड़ दिया। अंतिम गेंद पर रैना ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया। ओवर से 9 रन आए।

ब्रेंडन मैकलम कै. डू प्लेसिस बो. ईशांत 49(31)

लाइव स्कोर, गुजरात लायंस 120/1, 13 ओवर, बल्लेबाज, ब्रेंडन मैकलम 49(30), सुरेश रैना 11(12)। आरपीएस 163/5। पारी का 13वां ओवर रजत भाटिया लेकर आए। पहली गेंद पर रैना ने एक रन लेकर अपना छोर बदल लिया। दूसरी गेंद पर मैकलम ने भी एक रन ले लिया। तीसरी गेंद जो थोड़ा तेज थी उसे ढीले हाथों से खेलकर रैना ने एक रन ले लिया। चौथी गेंद पर मैकलम ने एक रन ले लिया। पांचवीं गेंद पर रैना ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन ले लिया। अंतिम की गेंद पर मैकलम ने एक रन लेकर स्ट्राइक अपने पास रखी। ओवर से 6 रन आए।

लाइव स्कोर, गुजरात लायंस 114/1, 12 ओवर, बल्लेबाज, ब्रेंडन मैकलम 46(27), सुरेश रैना 8(9)। आरपीएस 163/5। पारी का  11वां ओवर मुरुगन अश्विन लेकर आए। मुरुगन की पहली गेंद पर सिंगल लेकर मैकलम ने छोर बदला। दूसरी गेंद पर रैना ने दो रन बनाए। तीसरी गेंद पर रैना ने एक रन लेकर फिर से छोर बदला। चौथी गेंद पर मैकलम ने भी एक रन लिया। पांचवीं गेंद पर रैना ने फिर से सिंगल ले लिया। अंतिम गेंद पर मैकलम ने बाई के दो रन लिए। ओवर से 8 रन आए। पारी का 12वां आर. अश्विन लेकर आए। पहली गेंद पर रैना ने एक रन लिया। दूसरी गेंद पर ब्रेंडन मैकलम ने दो रन लिए। तीसरी गेंद पर मैकलम ने कोई रन नहीं बनाया। चौथी गेंद पर मैकलम ने लॉन्ग ऑन का चौका जड़ दिया। पांचवीं गेंद पर मैकलम ने लॉन्ग ऑन का छक्का जड़ दिया। अंतिम गेंद पर कोई रन नहीं बना। धोनी स्टंपिंग करने से चूके। ओवर से 13 रन बने।

 लाइव स्कोर, गुजरात लायंस 93/1, 10 ओवर, बल्लेबाज, ब्रेंडन मैकलम 32(19), सुरेश रैना 3(5)। आरपीएस 163/5। पारी का 10वां ओवर आर. अश्विन लेकर आए। उनकी पहली गेंद पर मैकलम कोई रन नहीं बना सके। दूसरी गेंद पर मैकलम ने एक सिंगल लिया। तीसरी गेंद पर रैना ने दौड़कर दो रन लिए। चौथी गेंद वाइड रही और कुल दो रन बने। चौथी गेंद पर मैकलम ने एक रन लेकर फिर से छोर बदला। अंतिम दो गेंदों पर रैना ने कोई रन नहीं बनाया। ओवर से 6 रन आए।

लाइव स्कोर, गुजरात लायंस 87/1, 9 ओवर, बल्लेबाज, ब्रेंडन मैकलम 30(16), सुरेश रैना 1(2)। आरपीएस 163/5। पारी का नौंवा ओवर मुरुगन अश्विन लेकर आए। मुरुगन की शुरुआती दो गेंदों पर फिंच कोई रन नहीं बना सके। तीसरी गेंद पर मुरुगन ने फिंच के ईशांत के हाथों झिलवाते हुए आउट कर दिया। चौथी गेंद पर रैना ने एक रन लेकर अपना खाता खोला।  पांचवीं गेंद पर  मैकलम ने एक रन ले लिया। अंतिम गेंद पर रैना ने कोई रन नहीं बनाया। ओवर से 2 रन आए।

फिंच कै. ईशांत बो. मुरुगन अश्विन 50(36)

लाइव स्कोर, गुजरात लायंस 85/0, 8 ओवर, बल्लेबाज, ब्रेंडन मैकलम 29(15), एरन फिंच 50(33)। आरपीएस 163/5। पारी का 8वां ओवर मिचेल मार्श लेकर आए। पहली गेंद पर ब्रेंडन मैकलम ने एक रन लेकर छोर बदल  लिया। दूसरी गेंद पर फिंच ने दो रन ले लिए। तीसरी गेंद पर फिंच ने एक रन लेकर अपना छोर बदल लिया। चौथी गेंद पर आते ही मैकलम ने चौका जड़ दिया। पांचवीं गेंद पर मैकलम ने एक रन ले लिया। अंतिम गेंद पर फिंच ने एक रन लेकर अपने पास स्ट्राइक रखी। ओवर से 10 रन बने।

लाइव स्कोर, गुजरात लायंस 75/0, 7 ओवर, बल्लेबाज, ब्रेंडन मैकलम 23(12), एरन फिंच 46(30)। आरपीएस 163/5। पारी का सातवां ओवर रजत भाटिया लेकर आए। पहली गेंद पर ही मैकलम ने समझदारी दिखाते हुए एक रन ले लिया। दूसरी गेंद पर फिंच ने कोई रन नहीं बनाया। तीसरी गेंद पर फिंच ने लॉन्ग ऑन का छक्का जड़ दिया। चौथी गेंद डॉट रही। पांचवीं गेंद पर फिंच ने फिर से कोई रन नहीं बनाया। अंतिम गेंद पर फिंच ने फिर  से लॉन्ग ऑन का छक्का जड़ दिया। ओवर से 13 रन आए।

लाइव स्कोर, गुजरात लायंस 62/0, 6 ओवर, बल्लेबाज, ब्रेंडन मैकलम 22(11), एरन फिंच 34(25)। आरपीएस 163/5। पारी का छठवां ओवर मुरुगन अश्विन लेकर आए। पहली गेंद पर ब्रेंडन मैकलम ने लेग बाई का एक रन ले लिया। दूसरी गेंद पर फिंच ने डीप मिड विकेट का चौका जड़ दिया। तीसरी गेंद पर फिंच ने बैकवर्ड स्कवेयर लेग का चौका जड़ दिया। अगली गेंद पर 3 रन वाइड के चले गए।  चौथी गेंद पर फिंच ने डीप एक्सट्रा कवर का चौका जड़ दिया। पांचवीं गेंद पर फिंच ने कोई रन नहीं बना। अंतिम गेंद  पर फिंच ने बैवकर्ड स्कवेयर लेग का चौका जड़ दिया। इस तरह ओवर से कुल 20 रन बने।

लाइव स्कोर, गुजरात लायंस 42/0, 5 ओवर, बल्लेबाज, ब्रेंडन मैकलम 22(10), एरन फिंच 18(20)। आरपीएस 163/5। पारी का पांचवा ओवर आर. अश्विन लेकर आए।  पहली गेंद पर फिंच ने एक रन लिया। दूसरी गेंद पर मैकलम ने तीन रन ले लिए। अंतिम चार गेंदों पर फिंच कोई भी रन बनाने में कामयाब नहीं हो पाए। इस तरह से ओवर से 4 रन बने।

लाइव स्कोर, गुजरात लायंस 38/0, 4 ओवर, बल्लेबाज, ब्रेंडन मैकलम 19(9), एरन फिंच 17(15)। आरपीएस 163/5। पारी का चौथा  ओवर ईशांत शर्मा लेकर आए। पहली ही गेंद पर फिंच ने चौका जड़ दिया। दूसरी गेंद पर फिंच ने सिंगल बटोर लिया। तीसरी गेंद पर मैकलम ने भी सिंगल ले लिया। चौथी गेंद पर फिंच ने चौका जड़ दिया, पहली गेंद का एक्शन रीप्ले। पांचवीं गेंद पर फिंच ने कोई रन नहीं बनाया। अंतिम गेंद पर एक रन लेकर फिंच ने स्ट्राइक अपने पास रखी। ओवर से 11 रन आए।

 लाइव स्कोर, गुजरात लायंस 27/0, 3 ओवर, बल्लेबाज, ब्रेंडन मैकलम 18(8), एरन फिंच 7(10)। आरपीएस 163/5। पारी का तीसरा ओवर आरपी सिंह लेकर आए। पहली गेंद पर मैकलम ने कोई  रन नहीं बनाया। दूसरी गेंद पर उन्होंने छक्का जड़ दिया। तीसरी गेंद पर फिर से मैकलम ने और कोई रन नहीं बनाया।  चौथी गेंद पर मैकलम ने फिर से डीप मिड विकेट का छक्का जड़ दिया। पांचवीं गेंद पर एक रन लकेर मैकलम ने अपना छोर बदला। अंतिम गेंद पर फिंच ने भी एक रन ले लिया। ओवर से 14 रन बने।

लाइव स्कोर, गुजरात लायंस 13/0, 2 ओवर, बल्लेबाज, ब्रेंडन मैकलम 5(3), एरन फिंच 6(9)। आरपीएस 163/5। पारी का दूसरा ओवर ईशांत शर्मा लेकर आए। पहली गेंद पर फिंच ने चौका जड़ दिया। दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं बना। तीसरी गेंद भी डॉट रही। चौथी गेंद पर फिंच ने एक रन लेकर छोर बदला। पांचवीं गेंद पर ब्रेंडन मैकलम ने लेग बाई का एक रन लिया। अंतिम गेंद पर फिंच ने कोई रन नहीं बनाया। ओवर से 6 रन आए।

लाइव स्कोर, गुजरात लायंस 7/0, 1 ओवर, बल्लेबाज, ब्रेंडन मैकलम 5(2), एरन फिंच 1(4)। आरपीएस 163/5। रन चेज शुरू हुआ। पारी का पहला ओवर आरपी सिंह लेकर आए। पहली गेंद पर एरन फिंच बाल बाल आउट हो ते बचे। दूसरी गेंद पर भई फिंच ने कोई रन नहीं बनाया। तीसरी गेंद पर जाक लेग बाई का एक रन लिया। चौथी गेंद पर आते ही मैकलम ने मिडविकेट का चौका जड़ दिया। पांचवीं गेंद को प्वाइंट की  ओर खेलकर मैकलम ने एक रन ले लिया। अंतिम गेंद पर फिंच ने एक रन ले लिया। ओवर से 7 रन आए।

पुणे सुपरजाइंट्स ने गुजरात लायंस को दिया 164 रनों का लक्ष्य

लाइव स्कोर, राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स 163/5, 20 ओवर, बल्लेबाज, रजत भाटिया 0(2), एम एस धोनी 22(10)। पारी का 20वां ओवर ड्वेन ब्रावो लेकर आए। पहली ही गेंद पर धोनी ने चौका जड़ दिया। अगली दो गेंदों पर धोनी ने दो- दो रन लिए। चौथी गेंद पर धोनी ने लॉन्ग ऑन का छक्का जड़ दिया। पांचवीं गेंद पर धोनी ने फिर से लॉन्ग ऑन के दो रन ले लिए। अंतिम गेंद पर धोनी ने चौका जड़ दिया। अंतिम ओवर से 20 रन आए। साथ ही एम एस धोनी ने आईपीएल में अपने 3,000 रन भी पूरे कर लिए हैं।

लाइव स्कोर, राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स 143/5, 19 ओवर, बल्लेबाज, रजत भाटिया 0(2), एम एस धोनी 2(4)। पारी का 19वां ओवर जडेजा लेकर आए। पहली गेंद पर मार्श कोई रन नहीं बना सके। दूसरी गेंद पर मार्श ने दौड़कर दो रन लिए। तीसरी गेंद पर फिर से मार्श कोई रन नहीं बना सके। चौथी गेंद पर मार्श को जडेजा ने बोल्ड कर दिया। अंतिम दो गेंदों पर रजत भाटिया ने कोई रन नहीं बनाया। ओवर से 2 रन बने।

मिचेल मार्श बो. जडेजा 7(11)

लाइव स्कोर, राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स 141/4, 18 ओवर, बल्लेबाज, मिचेल मार्श 5(7), एम एस धोनी 2(4)। पारी का 17वां ओवर जडेजा लेकर आए। पहली गेंद पर स्मिथ ने कोई रन नहीं बनाया। दूसरी गेंद पर जडेजा ने स्मिथ को आउट कर दिया। तीसरी गेंद पर धोनी ने एक रन लिया। चौथी गेंद पर मिचेल मार्श ने कोई रन नहीं बनाया। पांचवीं गेंद पर मार्श ने एक रन लेकर छोर बदला। अंतिम गेंद पर धोनी ने कोई रन नहीं बनाया। ओवर से 2 रन आए। पारी का 18वां ओवर ड्वेन ब्रावो लेकर आए। पहली दो गेंदों पर मिचेल मार्श कोई रन नहीं बना सके। तीसरी गेंद पर मार्श ने दौड़कर एक रन लिया। चौथी गेंद पर धोनी ने दौड़कर एक रन लिया। पांचवीं गेंद पर मार्श ने दो रन लिए। अंतिम गेंद पर मार्शन दो रन लिए ओवर से 5 रन आए।

स्टीवन स्मिथ कै. फॉकनर बो. जडेजा 5(6)

लाइव स्कोर, राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स 134/3, 16 ओवर, बल्लेबाज, स्टीवन स्मिथ 5(4), एम एस धोनी 1(1)। पारी का 16वां ओवर तांबे लेकर आए। पहली गेंद पर एक रन लेकर स्मिथ ने अपना छोर बदला। दूसरी गेंद पर डू प्लेसी ने एक्सट्रा कवर का चौका जड़ दिया। तीसरी गेंद पर डू प्लेसी ने छक्का जड़ दिया। अगली गेंद पर तांबे ने डू प्लेसी को दिनेश कार्तिक के हाथों स्टंप्ड आउट कर दिया। पांचवीं गेंद पर एम एस धोनी ने एक रन लिया। अंतिम गेंद पर स्मिथ ने एक रन लिया। ओवर से 13 रन आए।

डू प्लेसी स्टंप्ड कार्तिक बो. तांबे 69(43)

लाइव स्कोर, राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स 121/2, 15 ओवर, बल्लेबाज, स्टीवन स्मिथ 3(2), फाफ डू प्लेसी 59(40)। पारी का 15वां ओवर जेम्स फॉकनर लेकर आए। पहली गेंद पर डू प्लेसी कोई रन नहीं बना सके। दूसरी गेंद पर डू प्लेसी ने एक रन लेकर अपना छोर बदला। तीसरी गेंद पर स्मिथ ने दो रन लिए। चौथी गेंद पर स्मिथ ने को डीप मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन लिया। अंतिम दो गेंदों पर डू प्लेसी ने दो- दो रन लिए। ओवर से 8 रन आए।

लाइव स्कोर, राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स 113/2, 14 ओवर, बल्लेबाज, केविन पीटरसन 37(31), फाफ डू प्लेसी 54(36)। पारी का 14वां ओवर ड्वेन ब्रावो लेकर आए। पहली गेंद पर पीटरसन ने एक रन ले लिया। अगली दो गेंदों पर डू प्लेसी कोई रन नहीं बना सके। चौथी गेंद पर डू प्लेसी ने कवर की ओर खेलकर एक रन ले लिया। पांचवीं गेंद पर पीटरसन कोई रन नहीं बना सके। अंतिम गेंद पर पीटरसन को ड्वेन ब्रावो ने क्लीन बोल्ड कर दिया। ओवर से 2 रन आए।

पीटरसन बो. ड्वेन ब्रावो 37(31)

लाइव स्कोर, राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स 111/1, 13 ओवर, बल्लेबाज, केविन पीटरसन 36(28), फाफ डू प्लेसी 53(33)। पारी का 13वां ओवर जकाती लेकर आए। पहली गेंद पर पीटरसन ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन लिया। दूसरी गेंद पर डू प्लेसी ने स्ट्रेट का चौका जड़ दिया। तीसरी गेंद को स्वीपर कवर की ओर खेलते हुए डू प्लेसी ने एक रन लिया। चौथी गेंद पर पीटरसन ने कोई रन नहीं बनाया। पांचवीं गेंद को मिड ऑफ की ओर खेलते हुए पीटरसन ने एक रन ले लिया। अंतिम गेंद पर डू प्लेसी ने एक्सट्रा कवर का चौका जड़ दिया। ओवर से 11 रन आए।

लाइव स्कोर, राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स 100/1, 12 ओवर, बल्लेबाज, केविन पीटरसन 34(25), फाफ डू प्लेसी 44(30)। पारी का 12वां ओवर जेम्स फॉकनर लेकर आए। पहली गेंद पर पीटरसन ने चौका जड़ दिया। दूसरी गेंद पर पीटरसन ने कोई रन नहीं बनाया। तीसरी गेंद पर पीटरसन ने एक रन ले लिया। चौथी गेंद पर डू प्लेसी ने आसानी से सिंगल ले लिया। पांचवीं गेंद पर पीटरसन ने एक रन लिया और साथ ही टीम के 100 रन पूरे हुए। अंतिम गेंद पर डू प्लेसी ने कोई रन नहीं बनाया। ओवर से 7 रन आए।

लाइव स्कोर, राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स 93/1, 11 ओवर, बल्लेबाज, केविन पीटरसन 28(21), फाफ डू प्लेसी 43(28)। पारी का 11वां ओवर जकाती लेकर आए। पहली गेंद पर डू प्लेसी ने कोई रन नहीं बनाया। दूसरी गेंद पर डू प्लेसी ने दो रन ले लिए। अगली तीन गेंदों पर दोनों बल्लेबाजों ने एक- एक रन लिए। अंतिम गेंद पर पीटरसन ने एक रन लेकर स्ट्राइक अपने पास रखी। ओवर से 6 रन आए।

लाइव स्कोर, राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स 87/1, 10 ओवर, बल्लेबाज, केविन पीटरसन 26(19), फाफ डू प्लेसी 39(24)। पारी का 10वां ओवर तांबे लेकर आए। पहली गेंद पर डू प्लेसी ने कोई रन नहीं बनाया। दूसरी गेंद पर डू प्लेसी ने एक  रन ले लिया। तीसरी गेंद पर पीटरसन ने एक रन आसानी से ले लिया। चौथी गेंद पर भी  पीटरसन ने आसानी से सिंगल ले लिया। पांचवीं  गेंद पर पीटरसन ने कोई रन नहीं बनाया। अंतिम गेंद पर पीटरसन ने दो रन ले लिए। ओवर से 5 रन बने।

लाइव स्कोर, राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स 82/1, 9 ओवर, बल्लेबाज, केविन पीटरसन 23(16), फाफ डू प्लेसी 37(21)।  पारी का 9वां ओवर जडेजा लेकर आए। पहली गेंद पर पीटरसन ने दौड़कर दो रन लिए। दूसरी गेंद पर पीटरसन ने कोई रन नहीं बनाया। तीसरी गेंद पर जाकर पीटरसन ने एक रन लिया। चौथी गेंद पर डू प्लेसी ने दो रन लिए। पांचवीं गेंद को मिड ऑन पर खेलकर डू प्लेसी ने एक रन लिया। अंतिम गेंद पर पीटरसन ने कोई रन नहीं बनाया। ओवर से 6 रन आए।

लाइव स्कोर, राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स 76/1, 8 ओवर, बल्लेबाज, केविन पीटरसन 20(12), फाफ डू प्लेसी 34(19)। पारी का 8वां ओवर तांबे लेकर आए। पहली तीन गेंदों पर दोनों बल्लेबाजों ने तीन सिंगल्स लिए। चौथी गेंद पर पीटरसन ने 2 रन ले लिए। पांचवीं गेंद को मिड विकेट में खेलकर पीटरसन ने एक रन ले लिया। अंतिम गेंद पर डू प्लेसी ने आते ही चौका जड़ दिया। ओवर से 10 रन आए।

लाइव स्कोर, राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स 66/1, 7 ओवर, बल्लेबाज, केविन पीटरसन 16(9), फाफ डू प्लेसी 28(16)। पारी का 7वां ओवर रविंद्र जडेजा लेकर आए। पहली गेंद पर डू प्लेसी ने एक रन ले लिया। दूसरी गेंद पर पीटरसन ने कोई रन नहीं बनाया। तीसरी गेंद पर पीटरसन ने एक रन ले लिया। चौथी गेंद पर डू प्लेसी ने कोई रन नहीं बनाया। पांचवीं गेंद पर डू प्लेसी ने स्ट्रेट का छक्का जड़ दिया। अंतिम गेंद पर डू प्लेसी ने एक रन ले लिया। ओवर से 9 रन आए।

लाइव स्कोर, राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स 57/1, 6 ओवर, बल्लेबाज, केविन पीटरसन 15(7), फाफ डू प्लेसी 20(12)।  गेंदबाजी में परिवर्तन। नया ओवर लेकर ड्वेन ब्रावो आए। ब्रावो की पहली गेंद पर ही केविन पीटरसन ने फाइन लेग का छक्का जड़ दिया। दूसरी गेंद पर हल्के हाथों से खेलते हुए पीटरसन ने एक रन ले लिया। तीसरी गेंद पर डू प्लेसी ने एक रन ले लिया। चौथी गेंद को प्वाइंट की ओर खेलते हुए पीटरसन ने एक रन ले लिया। पांचवीं गेंद पर डू प्लेसी ने लॉन्ग ऑफ का छक्का जड़ दिया। अंतिम गेंद पर डू प्लेसी ने एक रन लेकर स्ट्राइक अपने पास रखी। ओवर से 16 रन आए।

लाइव स्कोर, राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स 41/1, 5 ओवर, बल्लेबाज, केविन पीटरसन 7(4), फाफ डू प्लेसी 12(9)। पारी का 5वां ओवर शदाब जकाती लेकर आए। पहली गेंद पर एक रन लेते हुए पीटरसन ने अपना छोर बदल लिया। दूसरी गेंद पर आते ही डू प्लेसी ने मिड विकेट और लॉन्ग ऑन के बीच से छक्का जड़ दिया। अगली गेंद पर बाई का एक रन दोनों बल्लेबाजों ने दौड़ लिया। चौथी गेंद पर पीटरसन ने लॉन्ग ऑन का चौका जड़ दिया। पांचवीं गेंद पर एक रन लेते हुए पीटरसन ने स्ट्राइक बदल ली। अंतिम गेंद पर डू प्लेसी ने कोई रन नहीं बनाया। ओवर से 13 रन बने।

लाइव स्कोर, राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स 28/1, 4 ओवर, बल्लेबाज, केविन पीटरसन 1(1), फाफ डू प्लेसी 6(6)। पारी का चौथा ओवर प्रवीन तांबे लेकर आए। तांबे की पहली दो गेंदों पर रहाणे कोई भी रन नहीं बना सके। तीसरी गेंद पर रहाणे ने कदमों का इस्तेमाल करते हुए लॉन्ग ऑन का चौका जड़ दिया। चौथी गेंद पर एक बार फिर से रन नहीं बना सके रहाणे। पांचवीं गेंद पर रहाणे को तांबे ने आउट कर दिया। अंतिम गेंद पर पीटरसन ने एक रन बनाया। ओवर से 5 रन आए।

रहाणे एल्बीडब्ल्यू बो. तांबे 21(17)

लाइव स्कोर, राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स 23/0, 3 ओवर, बल्लेबाज, अजिंक्य रहाणे 17(12), फाफ डू प्लेसी 6(6)। पारी का तीसरा ओवर प्रवीन कुमार लेकर आए। पहली दो गेंदों पर रहाणे कोई भी रन बनाने में कामयाब नहीं हो पाए। तीसरी गेंद को थर्डमेन की ओर खेलते हुए रहाणे ने एक रन बटोरा। चौथी गेंद पर आते ही डू प्लेसी ने डीप एक्सट्रा कवर का चौका जड़ दिया। पांचवां गेंद पर डू प्लेसी ने मिड ऑन की ओर खेलते हुए एक रन ले लिया। अंतिम गेंद को रहाणे ने डीप स्क्वेयर लेग की ओर खेलते हुए एक रन ले लिया। ओवर से 7 रन आए।

लाइव स्कोर, राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स 16/0, 2 ओवर, बल्लेबाज, अजिंक्य रहाणे 15(8), फाफ डू प्लेसी 1(4)। पारी का दूसरा ओवर शदाब जकाती लेकर आए। पहली गेंद पर रहाणे ने कोई रन नहीं बनाया। दूसरी गेंद पर रहाणे ने गेंद को  लॉन्ग ऑफ की ओर धकेलते हुए एक रन बटोर लिया। तीसरी गेंद पर फाफ ने भी गेंद को मिड विकेट की ओर खेलते हुए सिंगल ले लिया। चौथी गेंद पर रहाणे ने मिड ऑन का बेहतरीन चौका जड़ दिया। पांचवीं गेंद पर डीप मिड विकेट का चौका जड़ दिया। खूबसूरत अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए रहाणे। अंतिम गेंद को मिड ऑन की ओर खेलते हुए रहाणे ने एक रन लिया। ओवर से 11 रन आए।

लाइव स्कोर, राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स 5/0, 1 ओवर, बल्लेबाज, अजिंक्य रहाणे 5(3), फाफ डू प्लेसी 0(3)। मैच शुरू होता हुआ। गुजरात की ओर से पहला ओवर प्रवीन कुमार  लेकर आए। पहली गेंद को रहाणे ने सुरक्षात्मक अंदाज में खेला। दूसरी गेंद पर प्वाइंट क्षेत्र में कट स्ट्रोक खेलते हुए रहाणे ने चौका जड़ दिया। तीसरी गेंद पर थर्डमेन की ओर स्ट्रोक खेलते हुए रहाणे ने एक रन बटोर लिया। अगली दो  गेंदों पर डू प्लेसी ने कोई रन नहीं बनाया। अंतिम गेंद पर डू प्लेसी ने फिर से कोई रन नहीं बनाया। ओवर से 5 रन आए।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

गुजरात लायंस(अंतिम एकादश): ब्रेंडन मैकुलम, आरोन फिंच, सुरेश रैना(कप्तान), दिनेश कार्तिक(विकेटकीपर), ड्वेन ब्रावो, अक्षदीप नाथ, रविंद्र जडेजा, जेम्स फॉकनर, प्रवीण कुमार, शादाब जकाती, प्रवीण तांबे।

राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स(अंतिम एकादश): अजिंक्य रहाणे, फाफ डू प्लेसी, केविन पीटरसन, स्टीवन स्मिथ, मिशेल मार्श, महेंद्र सिंह धोनी(विकेटकीपर/कप्तान), रजत भाटिया, रविचंद्रन अश्विन, ईशांत शर्मा, आरपी सिंह, मुरुगन अश्विन।

टॉस अपडेट: राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया

– सुरेश रैना और एम एस धोनी ने एक साथ आईपीएल में 129 मैच खेले हैं- जो किन्हीं भी दो खिलाड़ियों के द्वारा इस टूर्नामेंट में खेले गए सबसे ज्यादा मैच हैं। इस मैच में वे पहली बार एक दूसरे के खिलाफ आईपीएल में खेलते नजर आएंगे।

– धोनी को आईपीएल में 3,000 रन पूरे करने के लिए 12 रनों की दरकार है। इसके साथ ही वह यह कारनामा मुकम्मल करने वाले 7वें बल्लेबाज बन जाएंगे।

– रैना को टी20 क्रिकेट में 6,000 रन पूरे करने के लिए 53 रनों की जरूरत है। इसके साथ वह यह कारनामा करने वाले पहले भारतीय व विश्व के पांचवें बल्लेबाज बन जाएंगे।

– इस मैच के साथ राजकोट आईपीएल मैच की मेजबानी करने वाला 32वां वेन्यू बन जाएगा।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स: फाफ डू प्लेसी, अजिंक्य रहाणे, केविन पीटरसन, स्टीवन स्मिथ, मिशेल मार्श, महेंद्र सिंह धोनी(विकेटकीपर/ कप्तान), रजत भाटिया, रविचंद्रन अश्विन, ईशांत शर्मा, आरपी सिंह, मुरुगन अश्विन, एल्बी मोर्कल, सौरभ तिवारी, इरफान पठान, अशोक डिंडा, थिसारा परेरा, पीटर हैंड्सकॉम्ब, जसकरन सिंह, एडम ज़ाम्पा, अंकित शर्मा, स्कॉट बोलैंड, ईश्वर पांडे, दीपक चाहर, बाबा अपराजित, अंकुश बैंस।

TRENDING NOW

गुजरात लायंस: ब्रेंडन मैकलम, एरन फिंच, सुरेश रैना(कप्तान), दिनेश कार्तिक(विकेटकीपर), ईशान किशन, ड्वेन ब्रावो, रविंद्र जडेजा, जेम्स फॉल्कनर, प्रवीण कुमार, सरबजीत लड्डा, प्रदीप सांगवान, धवल कुलकर्णी, पारस डोगरा , शादाब जकाती, एकलव्य द्विवेदी, जयदेव शाह, डेल स्टेन, एंड्रयू टाय, प्रवीण तांबे, अक्षदीप नाथ, ड्वेन स्मिथ, उमंग शर्मा, अमित मिश्रा, शिविल कौशिक।