×

मुंबई इंडियंस के कोच बने महेला जयवर्धने

महेला जयवर्धने जल्द ही टीम मैनेजमेंट से मिलेंगे वह इस पद पर ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग का स्थान लेंगे

user-circle cricketcountry.com Written by Indo-Asian News Service
Last Updated on - November 19, 2016 12:10 PM IST

महेला जयवर्धने मुंबई इंडियंस के कोच कोच की भूमिका में नजर आएंगे © Getty Images
महेला जयवर्धने मुंबई इंडियंस के कोच कोच की भूमिका में नजर आएंगे © Getty Images

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी मुम्बई इंडियंस ने शुक्रवार को श्रीलंका के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज महेला जयवर्धने को नए सीजन के लिए अपना मुख्य कोच नियुक्त किया है। 39 साल के जयवर्धने इस पद पर ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग का स्थान लेंगे। जयवर्धने आईपीएल में दिल्ली, पंजाब और कोच्ची के लिए खेल चुके हैं। मुम्बई इंडियंस ने अपने ट्वीटर एकाउंट पर इसकी जानकारी दी। पोटिंग ने चार सीजन मुम्बई इंडियंस के साथ बिताए। बीते दो सीजन में वह टीम के मुख्य कोच रहे।

अपनी नियुक्ति पर जयवर्धने ने कहा, “मैं बहुत उत्साहित हूं। मुम्बई इंडियंस प्रबंधन मेरी विचारों से प्रभावित नजर आया। मैं इस टीम से जुड़ने के लिए बेसब्र हूं।” जयवर्धने को श्रीलंका के सबसे महान खिलाड़ियों में गिना जाता है। मुबंई इंडियंस की आईपीएल में सबसे लोकप्रिय टीमों में गिनी जाती है और टीम का फैन बेस जबरदस्त है। मुंबई इंडियंस ने भी अपने चाहने वाले फैंस को निराश नहीं किया है और 2 बार आईपीएल खिताब पर कब्जा जमाया है। टीम का घरेलू मैदान वानखड़े स्टेडियम हैं। [Also Read: गेंद विकेट पर लगी लेकिन आउट नहीं हुए स्टोक्स ट्विटर प्रतिक्रिया]

जयवर्धने के आगे कहा कि अपने करियर के नए पड़ाव में मैं मैदान पर सफलता और खुशी लाने के लिए कड़ी मेहनत करूंगा। जयवर्धने जल्द ही मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट से मिलने यहां आएंगे और अपनी जिम्मेदारी को संभालेंगे।

TRENDING NOW