×

आईपीएल इतिहास के सबसे सफल विकेटकीपर बने धोनी

महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग के सबसे सफल विकेटकीपर बन गए हैं।

user-circle cricketcountry.com Written by Indo-Asian News Service
Last Published on - May 13, 2019 9:41 AM IST

महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) इतिहास के सबसे सफल विकेटकीपर बन गए हैं। हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ क्विंटन डी कॉक का कैच पकड़ कर धोनी ने ये उपलब्धि हासिल की।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान के नाम आईपीएल में 132 शिकार हो गए हैं जिनमें 94 कैच और 38 स्टम्पिंग शामिल हैं। धोनी ने कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान दिनेश काíतक को इस मामले में पीछे छोड़ा है। कार्तिक के नाम 131 शिकार हैं।

धोनी ने डी कॉक के बाद रोहित शर्मा को आउट कर अपने खाते में एक और शिकार किया। कार्तिक अब दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। तीसरे स्थान पर कोलकाता के ही रॉबिन उथप्पा हैं जिन्होंने कैच और स्टंपिंग के जरिए कुल 90 खिलाड़ियों को आउट किया है।

ये भी पढ़े: आखिरी गेंद अपनी विकेट वाली गेंद फेंकी: लसिथ मलिंगा

TRENDING NOW

धोनी ना केवल आईपीएल बल्कि टी20 क्रिकेट और टी20 अंतर्राष्ट्रीय में सबसे ज्यादा डिसमिसल करने वाले विकेटकीपर भी हैं। वनडे फॉर्मट में धोनी सर्वाधिक डिसमिसल करने वाले भारतीय विकेटकीपर हैं। वो कुमार संगाकारा और एडम गिलक्रिस्ट के बाद तीसरे नंबर पर हैं।