×

महेंद्र सिंह धोनी ने तिरंगे को दिया सम्मान, फैंस का जीता दिल

महेंद्र सिंह धोनी ने रविवार को दिखा दिया कि उनके लिए भारतीय तिरंगा कितना अनमोल है। तिरंगे का सम्मान कर धोनी ने फैंस का दिल जीत लिया।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - February 10, 2019 11:51 PM IST

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के महान कप्तान ही नहीं बल्कि एक बेहतरीन शख्स भी हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने रविवार को दिखा दिया कि उनके लिए भारतीय तिरंगा कितना अनमोल है। तिरंगे का सम्मान कर धोनी ने फैंस का दिल जीत लिया।

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच के दौरान उनका एक प्रशंसक सुरक्षा घेरे को तोड़ता हुआ मैदान पर पहुंच गया। धोनी के इस फैन के हाथ में तिरंगा था जो मैदान को छूने वाला था लेकिन इस विकेटकीपर ने ऐसा नहीं होने दिया।

पढ़ें: धोनी का बड़ा कीर्तिमान, 300 टी20 खेलने वाले पहले भारतीय बने

धोनी का यह प्रशंसक पूर्व भारती कप्तान के पैर को छूने के लिए झुका लेकिन ऐसे करते हुए उसके दायें हाथ से तिरंगा धरती से छूने वाला था। लेकिन धोनी जिस फुर्ती से स्टपिंग करते हैं, उन्होंने तुरंत ही इसे देखकर ऐसी प्रतिक्रिया की और प्रशंसक के हाथ से तिरंगा पकड़ लिया।

यह घटना न्यूजीलैंड की पारी के दौरान हुई थी जिसमें मेजबानों ने 212 रन बनाये थे। यह धोनी का छोटे प्रारूप में 300वां मैच था जिसमें 199 आईपीएल मैच शामिल हैं।

TRENDING NOW

गौरतलब है महेंद्र सिंह धोनी को सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानक उपाधि दी गई है। पिछले साल पद्म भूषण अवार्ड लेने के लिए भी वह सेना की वर्दी में पहुंचे थे।