×

नागपुर वनडे में महेंद्र सिंह धोनी हासिल कर सकते हैं ये बड़ा कीर्तिमान

महेंद्र सिंह धोनी ने टेस्ट, वनडे और टी20 फॉर्मेट्स में कुल 16,967 रन बनाए हैं।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - March 5, 2019 1:15 PM IST

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर में हो रहे दूसरे वनडे मैच के दौरान महेंद्र सिंह धोनी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में बड़ा कीर्तिमान बनाने के करीब हैं। धोनी तीनों फॉर्मेट में 17,000 अंतर्राष्ट्रीय रन पूरे करने से केवल 33 रन दूर हैं। धोनी सचिन तेंदुलकर (34,357), राहुल द्रविड़ (24,208), विराट कोहली (19,453), सौरव गांगुली (18,575) और वीरेंदर सहवाग (17,253) के बाद ये कीर्तिमान हासिल करने वाले छठें भारतीय होंगे।

धोनी ने 2004 से अब तक खेले 527 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 45.12 की औसत से कुल 16,967 रन बनाए हैं। टेस्ट क्रिकेट में पूर्व कप्तान ने 90 मैचों की 144 पारियों में 4,876 रन बनाए हैं। बता दें धोनी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।

ये भी पढ़ें: शाकिब बांग्‍लादेश के लिए अनफिट और IPL के लिए फिट नहीं हो सकते: BCB

महेंद्र सिंह धोनी ने 339 वनडे मैचों में 51.09 की औसत और 87.65 की स्ट्राइक रेट से 10,474 रन बनाए हैं। वनडे में धोनी के नाम 10 शतक और 71 अर्धशतक हैं।

TRENDING NOW

वहीं टी20 अंतर्राष्ट्रीय में धोनी ने 2006 से 2019 के बीच कुल 98 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 85 पारियों में 37.60 की औसत 1,282 रन बनाए हैं। टी20 अंतर्राष्ट्रीय में धोनी के नाम एक भी शतक नहीं है, हालांकि उन्होंने दो अर्धशतक जरूर बनाए हैं।