This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
IPL 2023: धोनी का बल्ला आज रचेगा इतिहास, ऐसा करने वाले बनेंगे दुनिया के 7वें बल्लेबाज
धोनी IPL 2023 के पहले मुकाबले में गुजरात के खिलाफ अपनी टीम की कमान संभालने के लिए पूरी तरह से तैयार है. इस मुकाबले में धोनी एक बड़ा कीर्तिमान भी अपने नाम कर सकते हैं.
Written by Vanson Soral
Last Updated on - March 31, 2023 2:53 PM IST

IPL 2023 के पहले मुकाबले में 4 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की भिड़ंत डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटन्स (GT) से होने जा रही है. इस मुकाबले में सभी की नजरें चेन्नई के कप्तान धोनी पर टिकी होंगी जिनका ये आखिरी सीजन बताया जा रहा है.
धोनी ने अक्सर कहा है कि वह अपने घरेलू दर्शकों के सामने आईपीएल से संन्यास लेना चाहते हैं और इस सीजन उनके पास विदाई लेने का सुनहरा मौका होगा क्योंकि लंबे समय बाद टूर्नामेंट में होम और अवे फॉर्मेट की वापसी हो रही है. इस बार धोनी की सीएसके की निगाहें IPL 2022 की निराशा को भुलाकर नई शुरुआत करने पर भी टिकी होंगी क्योंकि पिछले सीजन चेन्नई अंक तालिका में 9वें स्थान पर रही थी.
धोनी IPL 2023 के पहले मुकाबले में गुजरात के खिलाफ अपनी टीम की कमान संभालने के लिए पूरी तरह से तैयार है. इस मुकाबले में धोनी एक बड़ा कीर्तिमान भी अपने नाम कर सकते हैं. धोनी अगर आज 22 रन बनाने में कामयाब रहते हैं तो वह IPL इतिहास में 5 हजार रन बनाने वाले 5वें भारतीय और दुनिया के 7वें बल्लेबाज बन जाएंगे.
IPL में अभी तक भारत की ओर से विराट कोहली, शिखर धवन, रोहित शर्मा और मिस्टर IPL सुरेश रैना ही 5000 रन बनाने का कमाल कर पाए हैं. IPL में धोनी के नाम अभी 234 मैचों की 206 पारियों में 4978 रन दर्ज हैं जिसमें 24 अर्धशतक शामिल हैं.
IPL इतिहास में सबसे ज्यादा रन
- विराट कोहली- 6624
- शिखर धवन- 6244
- डेविड वॉर्नर- 5881
- रोहित शर्मा- 5879
- सुरेश रैना- 5528
- एबी डिविलियर्स- 5162
- महेंद्र सिंह धोनी- 4978
IPL इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय
- विराट कोहली- 6624
- शिखर धवन- 6244
- रोहित शर्मा- 5879
- सुरेश रैना- 5528
- महेंद्र सिंह धोनी- 4978
चेन्नई सुपर किंग्स स्क्वाड: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, अंबाती रायुडु, मोईन अली, बेन स्टोक्स, रविंद्र जडेजा, अजिंक्य रहाणे, सिसंडा मगाला, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, ड्वेन प्रिटोरियस, अहय मंडल, निशांत सिंधु, राजवर्धन हैंगरगेकर, मिशेल सेंटनर, सुभ्रांशु सेनापति, सिमरजीत सिंह, मथिसा पथिराना, महेश तीक्षणा, भगत वर्मा, प्रशांत सोलंकी, शेख रशीद, तुषार देशपांडे, आकाश सिंह.
TRENDING NOW