×

एम एस धोनी बन गए 'शार्प शूटर', कोलकाता में लगाया सटीक निशाना

पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में एम एस धोनी ने शूटिंग की

user-circle cricketcountry.com Written by Manoj Shukla
Last Published on - September 20, 2017 9:08 PM IST

TRENDING NOW

एम एस धोनी © PTI
एम एस धोनी © PTI

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी सिर्फ मैदान में ही नहीं बल्कि उसके बाहर भी सुपरहिट हैं। कोलकाता में धोनी ने आज शूटिंग से भी सबको अपना दीवाना बना दिया। कोलकाता में पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में धोनी ने शूटिंग में हाथ आजमाया। धोनी ने ना सिर्फ शूटिंग की बल्कि उन्होंने अपने सटीक निशाने से हर किसी का दिल भी जीत लिया। कोलकाता पुलिस ने अपने फेसबुक पेज पर धोनी की फोटो डाली और उनकी जमकर तारीफ करते हुए लिखा, ”प्रैक्टिस से थोड़ा समय निकालकर धोनी ने शूटिंग में हाथ आजमाए और उनका निशाना लाजवाब था।” ये भी पढ़ें: बनना है सबसे ‘महान’…तो घर के बाहर जीते ‘हिंदुस्तान’

शूटिंग से पहले धोनी ने ट्रेनी कैडेट्स के साथ भी मुलाकात की और उन्हें प्रेरित किया। आपको बता दें कि एम एस धोनी सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं और वो कई बार अपनी जांबाजी का सबूत भी दे चुके हैं। धोनी ने आगरा एयरफोर्स बेस पर वायुसेना के जहाज एन-32 से 1,250 फीट से छलांग लगाकर हर किसी को हैरान कर दिया था। धोनी खुद को क्रिकेटर के साथ-साथ सेना का जवान भी मानते हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोलकाता में बारिश के कारण भले ही टीम इंडिया प्रैक्टिस नहीं कर पाई लेकिन धोनी ने पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में अपनी एकाग्रता बढ़ाई। धोनी बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं और श्रीलंका दौरे के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में भी उनका बेहतरीन सफर जारी रहा। धोनी ने पहले वनडे मैच में बेहतरीन पारी खेली और शानदार अर्धशतक लगाया था। इस लिहाज से धोनी से भारतीय टीम को दूसरे वनडे मैच में भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी।