×

धोनी के वकील का दावा अदालत का आदेश गलत

धोनी के वकील चोपड़ा ने बयान में कहा, ‘‘महेंद्र सिंह धोनी न्यायपालिका का पूरा सम्मान करते हैं

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - January 9, 2016 1:41 PM IST

 

महेंद्र सिंह धोनी © Getty Images
महेंद्र सिंह धोनी © Getty Images

भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के वकील रजनीश चोपड़ा ने दावा किया है कि उन्हें आन्ध्र प्रदेश हाईकोर्ट की तरफ से जारी गैर जमानत वारंट में त्रुटी है। जिसका कोई मतलब नहीं है। धोनी को आंध्र प्रदेश के अनंतपुर शहर में 25 फरवरी को अदालत में उपस्थित होने के लिये कहा गया है।धोनी के खिलाफ एक पत्रिका के मुखपृष्ठ पर भगवान विष्णु के रूप में दिखाये जाने का आरोप है। इसके लिये उनके खिलाफ कथित तौर पर हिन्दू भगवान का ‘अपमान’ करने के लिये मामला दर्ज किया गया था। धोनी के वकील चोपड़ा ने बयान में कहा, ‘‘महेंद्र सिंह धोनी न्यायपालिका का पूरा सम्मान करते हैं लेकिन असल में उन्हें वर्तमान मामले के संदर्भ में निजी तौर पर कभी कोई समन नहीं मिला, इसलिए यह आदेश गलत प्रतीत होता है।’’ ये भी पढ़ें: अपने बैटिंग को लेकर कुछ नया करना चाहते हैं: रोहित शर्मा

धोनी का प्रबंधन करने वाले रिति स्पोर्ट्स द्वारा जारी बयान में कहा गया है, ‘‘यहां तक इसी तरह के मामले में कर्नाटक के बेंगलुरू में जिला अदालत में एक मामला लंबित है और उच्चतम न्यायालय ने उस पर रोक लगा रखी है।’’ एक स्थानीय कार्यकर्ता ने यह शिकायत दर्ज करायी थी कि धोनी को एक बिजनेस पत्रिका के कवर पेज पर भगवान विष्णु के रूप में दिखाया गया है और उन्होंने अपने हाथों में कई चीजें थाम रखी हैं। उनके एक हाथ में जूते भी हैं। ये भी पढ़ें: मिताली राज होंगी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान

TRENDING NOW

धोनी इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है शुक्रवार हुए पहले अभ्यास मैच में धोनी ने 14 गेंदों पर नाबाद 22 रन बनाए। वे वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया एकादश के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए नजर आए। इसके साथ ही धोनी ने 2 स्टंपिंग भी किए जिसकी बदौलत भारतीय टीम ने 74 रनों से जीत हासिल की।