×

पीवी सिंधु और दीपा कर्माकर ने विराट कोहली और महेन्द्र सिंह धोनी जैसे सितारों को पीछे छोड़ा

'याहू ईयर इन रिव्यू 2016' की मोस्ट सर्च स्पोर्ट्स पर्सन की लिस्ट में पीवी सिंधु नंबर 1 पर हैं तो दीपा कर्माकर को दूसरा स्थान मिला है

user-circle cricketcountry.com Written by Jay Jaiswal
Last Published on - December 2, 2016 4:25 PM IST

विराट कोहली याहू की मोस्ट सर्च स्पोर्ट्स पर्सन लिस्ट में चौथा स्थान मिला है © Getty Images
विराट कोहली याहू की मोस्ट सर्च स्पोर्ट्स पर्सन लिस्ट में चौथा स्थान मिला है © Getty Images

रियो ओलंपिक में अपना जलवा दिखाने वाली भारतीय महिला एथलीट्स ने इस साल सबसे ज्यादा खोजी की जानें वाली खेल हस्तियों की लिस्ट में विराट कोहली और महेन्द्र सिंह धोनी जैसे क्रिकेट सितारों को पीछे छोड़ दिया है। भारत के लिए सिल्वर मेडल जीतने वाली पीवी सिंधु इस साल सबसे ज्यादा खोजी गई खेल हस्ती हैं। याहू द्वारा जारी किये गए ‘याहू ईयर इन रिव्यू 2016’ में भारतीय महिला एथलीट्स का बोलबाला रहा है। पदक से चूकने वाली दीपा कर्माकर इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं तो साक्षी मलिक को पांचवां स्थान मिला है।

अगर क्रिकेटरों की बात करें तो भारतीय वनडे टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। जबकि भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा हैं। सचिन तेंदुलकर टॉप 10 में शामिल तीसरे क्रिकेट खिलाड़ी हैं। सचिन को इस लिस्ट में आठवां स्थान मिला है। फुटबॉल की जानी मानी शख्सीयत लियोनल मेसी को इस लिस्ट में छठां स्थान मिला है। सानिया मिर्जा और साइना नेहवाल इस लिस्ट में 9वें और दसवें नंबर पर हैं। याहू की मोस्ट सर्च स्पोर्ट्स पर्सन लिस्ट में महिलाओं का दबदबा साफ देखा जा सकता है। इस लिस्ट में टॉप की पोजीशन पर कब्जा जमाने के अलावा टॉप 10 में 5 महिला खिलाड़ी हैं। [Also Read: सुनील गावस्कर और कपिल देव का रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं विराट कोहली]

TRENDING NOW

पीवी सिंधु, दीपा कर्माकर, साक्षी मलिक और विनेश फोगट इस साल की टॉप न्यूजमेकर भी हैं। सबसे ज्यादा सर्च न्यूज टर्म की बात करें तो याहू की इस लिस्ट में IPL 2016 टॉप पर है। दूसरे पायदान पर रियो ओलंपिक का नंबर आता है।