×

रणजी ट्रॉफी: मुंबई की तरफ से पहला मैच नहीं खेलेंगे अजिंक्य रहाणे

अजिंक्य रहाणे को टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में नहीं चुना गया था

user-circle cricketcountry.com Written by Manoj Shukla
Last Published on - October 10, 2017 11:27 AM IST

अजिंक्य रहाणे © AFP
अजिंक्य रहाणे © AFP

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने रणजी ट्रॉफी में मध्य प्रदेश के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले अपना नाम वापस ले लिया है। रहाणे ने मुंबई के सेलेक्टर्स को इस बात की जानकारी दे दी है और वो इस समय छुट्टियां मना रहे हैं। मुंबई टीम के सेलेक्टर अजीत अगरकर ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा, ”रहाणे ने हमें जानकारी दी है कि मध्य प्रदेश के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए वो सेलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।” रहाणे के अलावा मुंबई की टीम में श्रेयस अय्यर, पृथ्वी शॉ और धवल कुलकर्णी भी नहीं खेलेंगे। ये तीनों ही खिलाड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ बोर्ड प्रसिडेंट इलेवन का हिस्सा होंगे।

रहाणे के रणजी मैच ना खेलने पर मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के सूत्र ने कहा, ”रहाण के फैसले से सेलेक्टर्स काफी हैरान और मायूस हैं। रहाणे को वनडे सीरीज के बाद टी20 सीरीज में नहीं खिलाया गया। आमतौर पर किसी भी खिलाड़ी के लिए 2 हफ्ते का समय काफी होता है लेकिन रहाणे ने नाम वापस लेकर सबको हैरानी में डाल दिया है।” वहीं मध्य प्रदेश के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए सेलेक्टर्स ने टीम का ऐलान कर दिया है और मुंबई टीम की कमान आदित्य तारे को सौंपी है। ये भी पढ़ें: दूसरे टी20 से पहले डेविड वॉर्नर ने भरी ‘हुंकार’, कहा- जीत की पटरी पर लौटेगा ऑस्ट्रेलिया

सूर्यकुमार यादव को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। रणजी ट्रॉफी में मुंबई की टीम अपने अभियान की शुरुआत मध्य प्रदेश के खिलाफ मुकाबले से करेगी। दोनों के बीच ये मुकाबला इंदौर में 14 अक्टूबर से खेला जाएगा। मुंबई की टीम में इस बार कई बड़े खिलाड़ी नहीं खेल रहे हैं और ऐसे में टीम को बड़े खिलाड़ियों की कमी खल सकती है।

TRENDING NOW

मुंबई टीम: आदित्य तारे (कप्तान), सूर्य कुमार यादव (उप कप्तान), अभिषेक नायर, अखिल हरवाडकर, सिद्देश लाड, डय बिष्ट, सूफियां शैख, विजय गोहिल, आकाश पारकर, रॉयस्तन डायस, मिनाद मांजरेकर, आदित्य धूमल, शिवम मलहोत्रा, शुभम रांजने, एकनाथ केरकर।