रणजी ट्रॉफी: ओडिशा, मणिपुर को मिली जीत, उत्तर प्रदेश के पास 240 रन की बढ़त
रणजी ट्रॉफी 2018-19 सीजन के राउंड तीन में ग्रुप-सी और प्लेट ग्रुप में कुल नौ मुकाबले खेले जा रहे हैं।
रणजी ट्रॉफी 2018-19 सीजन के राउंड तीन के तीसरे दिन गुरुवार को ओडिशा ने असम पर नौ विकेट से जीत दर्ज की। वहीं, मणिपुर ने भी मिजोरम को आठ विकेट से हराया। उत्तर प्रदेश के रिंकू सिंह 163 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे। उत्तर प्रदेश ने सेना के खिलाफ 240 रन की बढ़त बनाई हुई है। वो मैच में मजबूत स्थिति में है। मैच के तीसरे दिन ओडिशा के राजेश मोहंते ने छह विकेट हॉल और गोवा के कृष्णा दास ने पांच विकेट हॉल अपने नाम किया।
ग्रुप-सी
झारखंड बनाम राजस्थान:
मैच के तीसरे दिन झारखंड ने 127/4 से आगे खेलते हुए 379/10 रन बनाए। अशोक मेनारिया 125(325) ने शतकीय पारी खेली। राजेश बिशनोई जूनियर 82(145) ने भी अर्धशतक जड़ा। झारखंड के अनुकूल रॉय ने चार, आनंद सिंह ने तीन और अजय यादव ने दो विकेट निकाले। दिन का खेल खत्म होने तक झारखंड ने आठ ओवर खेलकर 24/0 रन बना लिए हैं। जीत के लिए उन्हें आखिरी दिन 304 रनों की दरकार है।
असम बनाम ओडिशा:
ओडिशा की टीम ने असम पर नौ विकेट से जीत दर्ज की। दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर असम ने 60/4 रन बना लिए है। वो ओडिशा के स्कोर से 59 रन पीछे था। असम की पारी 132 रनों पर समाप्त हुई। जिसके बाद महज 16/1 रन बनाकर ओडिशा ने मैच जीत लिया। ओडिशा के राजेश मोहंते ने छह विकेट हॉल अपने नाम किया।
हरियाणा बनाम गोवा:
पहली पारी के आधार पर 99 रन की बढ़त मिलने के बाद हरियाणा ने मैच के तीसरे दिन अपनी दूसरी पारी की शुरुआत की। पूरी टीम 185 रन पर ही ऑलआउट हो गई। प्रमोद चंदीला 122(182) ने शतकीय पारी खेली। बाकी कोई बल्लेबाज खास योगदान नहीं दे सका। गोवा के कृष्णा दास ने पांच विकेट हॉल अपने नाम किया। अपनी दूसरी पारी में बल्लेबाजी के दौरान गोवा ने दिन का खेल खत्म होने तक 12 ओवर खेलकर 30/2 रन बना लिए हैं। उन्हें जीत के लिए 255 रन की दरकार है।
जम्मू-कश्मीर बनाम त्रिपुरा:
त्रिपुरा ने अपनी दूसरी पारी में 11/0 से आगे खेलते हुए तीसरे दिन 233/4 रन बना लिए हैं। पहली पारी में महज 124 रन पर ऑलआउट होने के कारण त्रिपुरा मैच में जम्मू कश्मीर के 442 रनों के सामने बुरी तरह से पिछड़ गया था। वो अब भी जम्मू कश्मीर के स्कोर से 85 रन पीछे है। उदियन बोस 67(161) ने अर्धशतकीय पारी खेली। विकेटकीपर बल्लेबाज समित पाटिल 71(189) अर्धशतक बनाकर मैदान में डटे हुए हैं। जम्मू कश्मीर के वसीम रजा ने तीन विकेट निकाले।
सेना बनाम उत्तर प्रदेश:
सेना के 260/10 के जवाब में उत्तर प्रदेश ने तीसरे दिन 535/0 रन पर पारी घोषित की। रिंकू सिंह 163(230) डेढ़सो रन की पारी खेलकर नाबाद पवेलियन लौटे। सेना के दिवेश पठानिया ने चार और सचिदानन्द पांडे ने तीन विकेट निकाले। दिन का खेल खत्म होने तक सेना ने अपनी दूसरी पारी में 13 ओवर खेलकर 35/1 रन बना लिए हैं। वो अब उत्तर प्रदेश के स्कोर से 240 रन पीछे हैं।
प्लेट ग्रुप
मेघालय बनाम नागालैंड:
फॉलोओन पर खेलने के बाद दूसरे दिन के अंत तक नागालैंड ने 31/0 रन बना लिए थे और वो मेघालय के स्कोर से 252 रन पीछे था। तीसरे दिन नागालैंड 332/8 रन बनाकर खेल रहा है। उसने 49 रन की बढ़त बना ली है। अबरार काजी 129(158) ने शतकीय पारी खेली। मेघालय के आदित्य सिंघानिया ने तीन तो दिपू संगमा और गुरिंदर सिंह ने दो-दो विकेट निकाले।
मिजोरम बनाम मणिपुर:
मणिपुर ने मिजोरम पर आठ विकेट से बड़ी जीत दर्ज की। पहली पारी के आधार पर मणिपुर ने 100 रन की बढ़त बनाई थी। मिजोरम की दूसरी पारी महज 116 रन पर ही खत्म हो गई। जिसके बाद 19/2 रन बनाकर मणिपुर ने ये मैच जीत लिया। मणिपुर के थोकचोम किशन ने चार और बिश्वरजीत कॉन्थौजम ने तीन विकेट निकाले।
सिक्किम बनाम उत्तराखंड:
उत्तराखंड के 582 के जवाब में सिक्किम की पहली पारी 264 रन पर खत्म हो गई। उत्तराखंड ने सिक्किम को फॉलोऑन दिया। सिक्किम दूसरी पारी में 27/2 रन बनाकर खेल रही है। वो उत्तराखंड के स्कोर से 291 रन पीछे है। सिक्किम के मिलिंद कुमार 133(164) ने शतकीय पारी खेली। उत्तराखंड के धनराज शर्मा और मालोलन रंगराजन को तीन-तीन विकेट मिले।
पुडुचेरी बनाम बिहार:
बारिश के चलते पहले दो दिनों की तरह ही तीसरे दिन भी मैच शुरू नहीं हो सका।