×

IPL 2022 मेगा ऑक्शन में युजवेंद्र चहल की जगह राहुल चाहर पर बोली लगाएगी RCB: आकाश चोपड़ा

आरसीबी ने पूर्व कप्तान विराट कोहली (15 करोड़), ग्लेन मैक्सवेल (11 करोड़) और मोहम्मद सिराज (7 करोड़) को रिटेन किया।

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - December 3, 2021 11:06 AM IST

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) के अगले सीजन से पहले रॉयल चैलैंजर्स बैंगलोर (RCB) के युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) को रीटेन ना करने के साथ ही साफ हो गया था कि आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन के दौरान फ्रेंचाइजी लेग स्पिनर्स पर बोली लगाएगी। पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने उस स्पिन गेंदबाज का नाम बताया जो नीलामी के दौरान आरसीबी की रडार में रहेगा।

चोपड़ा ने ये भी कहा कि आरसीबी के चहल पर बोली लगाने की संभावना कम ही है चूंकि ये स्टार स्पिनर नीलामी में उतरने से पहले ही लखनऊ या अहमदाबाद की नई फ्रेंचाजियों के द्वारा अप्रोच किया जा सकता है।

आरसीबी के बारे में चोपड़ा ने कहा, “आरसीबी को राशिद (खान) नहीं मिलेंगे, वो उन्हें भूल जाएं। इसके बजाय वो राहुल चाहर के पीछे जाएंगे। चिन्नास्वामी स्टेडियम पर लेग स्पिनर के अलावा कोई स्पिनर नहीं चलता।”

उन्होंने कहा, “(राहुल चाहर) वो हवा में काफी तेज गेंद कराता है। रवि बिश्नोई भी एक विकल्प है लेकिन मैं राहुल चाहर सोच रहा हूं। वो उसके लिए अपना बैंक खाली कर देंगे। चहल शायद ही ऑक्शन तक पहुंचे।”

TRENDING NOW

मेगा ऑक्शन से पहले आरसीबी ने पूर्व कप्तान विराट कोहली (15 करोड़), ग्लेन मैक्सवेल (11 करोड़) और मोहम्मद सिराज (7 करोड़) को रिटेन किया। उनकी मौजूदा पर्स राशि अब 57 करोड़ रूपए है।