×

सिर्फ तीन छक्के लगाकर रोहित ने बनाई खास क्लब में जगह

रोहित शर्मा को हनुमा विहारी की जगह प्लेइंग इलेवन में अनुभव की वजह से तरजीह दी गई।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - December 6, 2018 7:05 PM IST

भारतीय टेस्ट टीम में वापसी कर रहे वनडे उप कप्तान रोहित शर्मा ने एडिलेड टेस्ट के पहला दिन 37 रन की पारी खेली। रोहित शर्मा को हनुमा विहारी की जगह प्लेइंग इलेवन में अनुभव की वजह से तरजीह दी गई। छोटी सी पारी में रोहित ने तीन छक्कों के साथ एक खास उपलब्धि हासिल कर ली।

दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज में खराब प्रदर्शन के बाद टीम से बाहर किए गए रोहित शर्मा को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे और टी20 में किए गए प्रदर्शन के बाद जगह मिला थी। वनडे में छक्कों का नया भारतीय रिकॉर्ड बनाने वाले रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली।

पढ़ें:- खराब शॉट खेलकर रोहित हुए आउट, फैन्‍स ने उड़ाया मजाक

रोहित शर्मा ने बनाए 37 रन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा ने एडिलेड टेस्ट की पहली पारी में 37 रन की पारी खेली। इस पारी में रोहित ने तीन छक्के लगाए जबकि चौका 2 मारा। 61 गेंद का सामना करने वाले रोहित ने पांचवें विकेट के लिए पुजारा के साथ 45 रन की साझेदारी भी निभाई।

सहवाग के नाम भारतीय रिकॉर्ड

भारत की तरफ से ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग के नाम है। सहवाग ने 2003 में ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक पारी में 5 छक्के लगाए थे। 2008 में सचिन ने एक पारी के दौरान 3 छक्के लगाए थे।

रोहित शर्मा टीम इंडिया के सिक्सर किंग

TRENDING NOW

टी20 क्रिकेट में रोहित शर्मा के नाम भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 98 छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। वनडे में रोहित के नाम महेंद्र सिंह धोनी के बाद सबसे ज्यादा छक्के हैं। धोनी ने 218 जबकि रोहित ने 202 छक्के लगाए हैं।