×

VIDEO: धोनी की रिकवरी पर पत्नी साक्षी ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए क्या कहा ?

महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2023 फाइनल के बाद घुटने की सर्जरी कराई थी, वह आईपीएल 2024 में खेलते नजर आ सकते हैं.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Published on - July 28, 2023 6:56 PM IST

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने आईपीएल 2023 के बाद घुटने की सर्जरी कराई थी. घुटने की सर्जरी के बाद धोनी इस समय ब्रेक पर हैं. हाल ही में धोनी अपने प्रोडक्शन की पहली फिल्म को लेकर चेन्नई के दौरे पर भी आए थे, इसके अलावा भी धोनी का कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया. अब धोनी की पत्नी साक्षी ने उनकी फिटनेस को लेकर बड़ा अपडेट दिया है.

सोशल मीडिया पर साक्षी का वीडियो वायरल

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें साक्षी महेंद्र सिंह धोनी के फिटनेस को लेकर अपडेट दे रही हैं. इस वीडियो में साक्षी ऊपर खड़ीं हैं और नीचे से फैंस धोनी का हाल पूछ रहे हैं. साक्षी धोनी ने पहले थम्स अप का इशारा कर जवाब दिया, इसके बाद उन्होंने कहा कि वह रिकवर हो रहे हैं, अभी रिहैब में हैं.

आईपीएल 2024 में खेलते दिख सकते हैं माही

महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल से अभी रिटायरमेंट का ऐलान नहीं किया है. धोनी ने इस बात के संकेत दिए हैं कि वह आईपीएल 2024 में खेल सकते हैं, हालांकि इसे लेकर अभी कुछ स्पष्ट नहीं है. धोनी के नेतृत्व में चेन्नई सुपरकिंग्स ने पांच बार आईपीएल का खिताब जीता है. आईपीएल 2023 के फाइनल में चेन्नई सुपरकिंग्स ने गुजरात टाइटंस को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था.