×

शेन वार्न ने चुनी ऑलटाइम कीवी XI; स्टीफेन फ्लेमिंग को बताया सर्वश्रेष्ठ कप्तान

पूर्व दिग्गज गेंदबाज की ऑलटाइम कीवी इलेवन में ब्रैंडन मैक्कुलम, डेनियल वेटोरी, मार्टिन क्रो और शेन बॉन्ड भी शामिल हैं।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Published: Apr 02, 2020, 04:32 PM (IST)
Edited: Apr 02, 2020, 04:32 PM (IST)

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्पिन गेंदबाज शेन वार्न का कहना है कि उन्होंने अपने करियर में जिन भी टीमों के खिलाफ खेला है, उनमें से पूर्व कीवी क्रिकेटर स्टीफेन फ्लेमिंग सर्वश्रेष्ठ कप्तान हैं। वार्न ने अपने ऑलटाइम न्यूजीलैंड इलेवन में फ्लेमिंग को कप्तान बनाया।

वार्न ने अपने इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान फैंस से कहा, “मैंने जिन भी कप्तान के खिलाफ खेला है उसमें से स्टीफेन फ्लेमिंग सर्वश्रेष्ठ थे। उन्हें पता था कि अपने खिलाड़ियों के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कराना है। उनके खाते में और शतक होने चाहिए थे।

फ्लेमिंग ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के लिए खेले 111 टेस्ट मैच खेले और 40.06 की औसत से 7,172 रन बनाए। उनके नाम 9 टेस्ट शतक और 46 अर्धशतक हैं। पूर्व कीवी कप्तान ने 280 वनडे मैचों में 8 शतक और 49 अर्धशतकों के साथ कुल 8,037 रन बनाए।

फ्लेमिंग की कप्तानी में खेले 80 टेस्ट मैचों में से कीवी टीम ने 28 में जीत हासिल की जबकि 27 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वनडे में फ्लेमिंग की कप्तानी का रिकॉर्ड टेस्ट की तुलना में कमजोर है। उन्होंने 218 मैचों में से मात्र 98 में जीत हासिल की और 106 में हार।

वार्न की ऑलटाइम कीवी इलेवन में कप्तान फ्लेमिंग के अलावा न्यूजीलैंड के और दिग्गज खिलाड़ी ब्रैंडन मैक्कुलम, डेनियल वेटोरी, मार्टिन क्रो और शेन बॉन्ड भी शामिल हैं।

TRENDING NOW

वार्न की ऑलटाइम न्यूजीलैंड XI: जॉन राइट, ब्रैंडन मैक्कुलम, एंड्रयू जोन्स, मार्टिन क्रो, स्टीफन फ्लेमिंग (कप्तान), नाथन एस्टल, क्रिस केर्न्स, डैनियल विटोरी, शेन बॉन्ड, साइमन डॉल और डैनी मॉरिसन।