×

शुभमन गिल ने शतक जड़ते हुए रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय, कोहली को पछाड़ा

शुभमन गिल ने विराट कोहली को पछाड़ते हुए वनडे में भारत की ओर से सबसे तेज 1000 रन पूरे करने की बड़ी उपलब्धि अपने नाम की।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - January 18, 2023 3:54 PM IST

न्यूजीलैंड के खिलाफ हैदराबाद में खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले में सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने शानदार शतक जड़ते हुए इतिहास रच दिया है। शुभमन गिल ने 88 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। इसके बाद गिल 106 रन का आंकड़ा छूने के साथ ही वनडे में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले भारत के पहले और संयुक्त रुप से दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 19वीं वनडे पारी में ये बड़ा मुकाम हासिल किया।

ODI में सबसे तेज 1000 रन

  • फखर जमां- 18 पारी
  • इमाम-उल हक- 19 पारी
  • शुभमन गिल- 19 पारी
  • विवियन रिचर्ड्स- 21 पारी
  • केविन पीटरसन- 21 पारी

शुभमन गिल ने विराट कोहली को पछाड़ते हुए वनडे में भारत की ओर से सबसे तेज 1000 रन पूरे करने की बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। गिल से पहले कोहली ने 24 वनडे पारियों में 1 हजार रन बनाने का कारनामा किया था।

भारत की ओर से ODI में सबसे तेज 1000 रन

TRENDING NOW

  • 19- शुभमन गिल
  • 24- विराट कोहली
  • 24- शिखर धवन
  • 25- नवजोत सिंह सिद्धू
  • 25- श्रेयस अय्यर

शुभमन गिल के बल्ले से निकला ये लगातार दूसरा वनडे शतक हैं। इससे पहले उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में 116 रनों की पारी खेली थी। यही नहीं, 19 वनडे पारियों में गिल अब तक 3 शतक जड़ चुके हैं। सबसे कम पारियों में 3 वनडे शतक लगाने के मामलें में भारतीय बल्लेबाजों में शिखर धवन पहले नंबर पर हैं। धवन ने महज 17 वनडे पारियों में ये कारनामा कर दिखाया था।