×

भारत के खिलाफ वनडे में न्यूनतम स्कोर पर आउट हुई दक्षिण अफ्रीकी टीम, जानिए पिछला रिकॉर्ड

दक्षिण अफ्रीका के लिए हेनरिक क्लासेन ने सबसे ज्यादा 34 रन बनाए. इसके अलावा कोई और बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका. दक्षिण अफ्रीका के आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - October 11, 2022 5:04 PM IST

दिल्ली के अरुण जेटली फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया. दक्षिण अफ्रीका की टीम भारत के खिलाफ सिर्फ 99 रन के स्कोर पर आउट हो गई. वनडे में दक्षिण अफ्रीका का भारत के खिलाफ यह सबसे न्यूनतम स्कोर है. इससे पहले नैरोबी में 1999 में दक्षिण अफ्रीका की टीम 117 रन पर आउट हो गई थी.

दक्षिण अफ्रीका के लिए हेनरिक क्लासेन ने सबसे ज्यादा 34 रन बनाए. इसके अलावा कोई और बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका. दक्षिण अफ्रीका के आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके. भारत के लिए कुलदीप यादव सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने चार विकेट अपने नाम किए.

दक्षिण अफ्रीका का भारत के खिलाफ वनडे में न्यूनतम स्कोर:

99 ऑल आउट- दिल्ली- 2022

117 ऑल आउट- नैरोबी- 1999

दक्षिण अफ्रीका का वनडे में न्यूनतम स्कोर:

69- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ- सिडनी- 1993

83- इंग्लैंड के खिलाफ- नॉटिंघम- 2008

83- इंग्लैंड के खिलाफ- मैनचेस्टर- 2022

TRENDING NOW