×

AUS vs WI: कप्तानी मिलते ही स्मिथ का बल्ला हुआ शांत, बनाया ये शर्मनाक रिकॉर्ड

स्टीव स्मिथ इस साल टेस्ट की आखिरी 5 पारियों में 2 बार डक पर आउट हुए हैं और 2 बार ही उन्होंने 100+ स्कोर बनाया है।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - December 8, 2022 3:05 PM IST

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी संभालने के साथ ही स्टीव स्मिथ के बल्ले पर ग्रहण लग गया है। एडिलेड में खेले जा रहे इस टेस्ट मैच में स्टीव स्मिथ बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। स्मिथ का जेसन होल्डर ने अपनी ही गेंद पर कैच लपक लिया। इस तरह स्मिथ के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

साल 2022 में स्मिथ तीसरी बार अपना खाता नहीं खोल सके। इससे पहले जनवरी 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ होबार्ट टेस्ट की पहली पारी और फिर जुलाई 2022 में लंका के खिलाफ गॉल टेस्ट की दूसरी पारी में भी वह डक पर आउट हुए थे।

स्मिथ इस साल टेस्ट की आखिरी 5 पारियों में 2 बार डक पर आउट हुए हैं और 2 बार ही उन्होंने 100+ स्कोर बनाया है। यही नहीं, एडिलेड में डक पर आउट होने वाले स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया के 8वें कप्तान बन गए हैं।

स्टीव स्मिथ की आखिरी 5 टेस्ट पारियां:

0 बनाम वेस्टइंडीज, एडिलेड
20* बनाम वेस्ट इंडीज, पर्थ
200* बनाम वेस्टइंडीज, पर्थ
0 बनाम श्रीलंका, गॉल
145* बनाम श्रीलंका, गॉल

एडिलेड में 0 पर आउट होने वाले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान:-

  • क्लेम हिल, 1911-12
  • डॉन ब्रैडमैन, 1946-47
  • इयान चैपल, 1974-75
  • ग्राहम यलोप, 1978-79
  • ग्रेग चैपल, 1979-80
  • एलन बॉर्डर, 1991-92
  • रिकी पोंटिंग, 2010-11
  • स्टीव स्मिथ, 2022-23

फेवरेट 4 द्वारा टेस्ट क्रिकेट में डक:-

TRENDING NOW

• 14 – विराट कोहली
• 11 – जो रूट
• 09 – केन विलियमसन
• 08 – स्टीव स्मिथ