×

ईशान किशन का अर्धशतक, 54 रन से जीता झारखंड

झारखंड ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 197/3 रन बनाए। नागालैंड की टीम 143/3 रन ही बना सकी।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - February 27, 2019 1:07 PM IST

सैयद मुश्‍ताक अली ट्रॉफी 2019 (Syed Mushtaq Ali Trophy) के मुकाबले में बुधवार को झारखंड ने कप्‍तान ईशान किशन 52(39) और बल्‍लेबाज कुमार देवब्रत 69(32) के अर्धशतक की मदद से नागालैंड पर 54 रन से जीत दर्ज की। झारखंड ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 197/3 रन बनाए। लक्ष्‍य का पीछा करने के दौरान नागालैंड की टीम 143/3 रन ही बना सकी।

पढ़ें:- ‘द.अफ्रीका की तरह पाकिस्तान को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से अलग कर देना चाहिए’

झारखंड ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला किया था। ईशान किशन साथी आनंद सिंह 14(11) के साथ बतौर सलामी बल्‍लेबाज मैदान पर आए। 20 रन के स्‍कोर पर झारखंड ने आनंद सिंह का विकेट खोया। जिसके बाद खेलने आए विराट सिंह भी महज नौ रन का योगदान देने के बाद आउट हो गए। जिसके बाद ईशान किशन ने कुमार देवब्रत के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। देवब्रत ने 32 गेंद पर 69 रन की अहम पारी खेली। उन्‍होंने 215 की स्‍ट्राइकरेट से खेलते हुए अपनी पारी में छह छक्‍के और पांच चौके लगाए।

पढ़ें:- ICC की तिमाही बैठक, BCCI के साथ इस मुद्दे पर गतिरोध की संभावना

TRENDING NOW

देवब्रत का साथ पांचवें नंबर के बल्‍लेबाज अनुकूल रॉय 47(23) ने भी बखूबी तरीके से निभाया। चौथे विकेट के लिए दोनों के बीच 111 रनों की नाबाद साझेदारी बनी। 198 रनों के लक्ष्‍य का पीछा करने के दौरान नागालैंड को अच्‍छी शुरुआत मिली। एजे कौशिश और सेडीझाली रूपरो 38(54) ने पहले विकेट के लिए साथ मिलकर 55 रन जोड़े। 33 गेंद पर 47 रन बनाकर खेल रहे कप्‍तान जॉन्सन जोनाथन को ईशान किशन ने स्‍टंप कर डगआउट का रास्‍ता दिखाया। पारस सहरावत ने अंत में तीन छक्‍कों की मदद से 10 गेंद पर 22 रन की पारी जरूरी खेली, लेकिन तबतक काफी देर हो चुकी थी। झारखंड के वरुण एरोन ने एक विकेट अपने नाम किया।