×

VIDEO: धोनी ने शुरु की IPL 2023 की तैयारी, नेट्स में बहाया जमकर पसीना

चेन्नई सुपर किंग्स ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में अभी तक 4 IPL खिताब अपने नाम किए हैं।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - January 19, 2023 7:42 PM IST

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है। 41 साल के धोनी को हाल ही में नेट्स में बल्लेबाजी करते हुए देखा गया जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ऐसा माना जा रहा हैं कि IPL का 16वां सीजन धोनी का आखिरी टूर्नामेंट हो सकता है। ऐसे में धोनी मुंबई इंडियंस के 5 IPL खिताब की बराबरी करने के इरादे से इस सीजन उतरेंगे। चेन्नई सुपर किंग्स ने धोनी की कप्तानी में अभी तक 4 IPL खिताब अपने नाम किए हैं। IPL के 2023 सीजन का आगाज होने में अभी 2 महीने का समय है लेकिन धोनी अभी से अपनी तैयारियों में जुट गए हैं।

 

वायरल हो रहे वीडियो में धोनी आगे निकलकर बड़े शॉट खेलने के अलावा डिफेंसिव शॉट की प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं।

धोनी पहले ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। उन्होंने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। भारत के लिए धोनी ने अपना आखिरी मैच 2019 वनडे वर्ल्ड में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। इस मुकाबलें में टीम को हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के साथ ही भारत का टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो गया था।

TRENDING NOW