×

महेंद्र सिंह धोनी ने बेटी जीवा के साथ कुछ इस तरह मनाया क्रिसमस

दक्षिण अफ्रीका जाने वाली भारतीय वनडे टीम में धोनी का नाम है।

user-circle cricketcountry.com Written by Gunjan Tripathi
Last Published on - December 26, 2017 3:20 PM IST

हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ 3-0 से टी20 सीरीज जीतकर लौटे महेंद्र सिंह धोनी ने पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ क्रिसमस मनाया। जीवा के इंस्टाग्राम अकाउंट से धोनी और जीवा का एक वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें नन्हीं जीवा बड़े प्यार से गाना गाकर सभी को मैरी क्रिसमस बोल रही हैं। वीडियो धोनी की पत्नी साक्षी ने बनाया है। लगता है जीवा को गाना गाने का काफी शौक है, इससे पहले भी इसी अकाउंट से कई और वीडियो पोस्ट किए गए थे, जहां जीवा मलयाली गाना गाते हुए नजर आ रही हैं। वैसे धोनी भी मुंबई टी20 के दौरान सैंटा क्लॉज की टोपी पहने नजर आए थे।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/video-dwayne-the-rock-johnson-recognize-ms-dhonis-helicopter-shot-bang-on-673367″][/link-to-post]

मुंबई के वानखेड़े में खेले गई तीसरे टी20 मैच में भारत  ने 88 रनों से शानदार जीत दर्ज कर श्रीलंका को क्लीन स्वीप किया था। इस मैच में धोनी कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे लेकिन जीत का रन उन्हीं के बल्ले से निकला था। टी20 सीरीज खत्म होने के बाद धोनी के साथ बाकी भारतीय खिलाड़ी भी आराम फरमा रहे हैं। श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में खेले ज्यादातर खिलाड़ी 5 जनवरी से शुरू होने वाले दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाने वाली टीम में भी शामिल है। इस दौरे पर टीम इंडिया को तीन टेस्ट, 6 वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है।

Merry Christmas !!

A post shared by ZIVA SINGH DHONI (@zivasinghdhoni006) on

TRENDING NOW

मुमकिन है कि धोनी आज परिवार सहित कप्तान विराट कोहली के मुंबई रिसेप्शन में पहुंचे। विराट कोहली-अनुष्का शर्मा की शादी का दूसरा रिसेप्शन आज मुंबई के ‘द सेंट रेजिस’ होटल में होगा। खबर है कि इस समारोह में शाहरूख खान, सलमान खान, आमिर खान, सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, करन जौहर, कैटरीना कैफ, रानी मुखर्जी और पत्नी नीता के साथ मुकेश अंबानी सहित कई बड़ी दिग्गज हस्तियां शामिल हो सकती हैं।