×

महेंद्र सिंह धोनी ने फैंस को बताया रिटायरमेंट प्लान

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी 2019 विश्व कप स्क्वाड का हिस्सा हैं।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - May 20, 2019 3:27 PM IST

हाल ही में 2011 विश्व में भारतीय टीम की जीत के नायक रहे युवराज सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के संकेत दिए। सूत्रों के मुताबिक युवराज विदेशी टी20 लीगों में हिस्सा लेना चाहते हैं और इसके लिए बीसीसीआई से अनुमति हासिल करने के लिए वो संन्यास लेने का मन बना रहे हैं। वहीं अब 2011 विश्व कप के विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी संन्यास की ओर इशारा किया है।

आगामी विश्व कप के लिए भारतीय विश्व कप स्क्वाड में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज शामिल धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें फैंस को ये पूछने पर मजबूत कर दिया है- #WhyDhoniWhy

इस वीडियो में धोनी बड़ी तसल्ली के साथ अपने रिटारमेंट प्लान की चर्चा कर रहे हैं। धोनी ने वीडियो में कहा कि वो हमेशा से कलाकार बनना चाहते थे और संन्यास लेने के बाद वो अपनी कला प्रदर्शनी आयोजित करना चाहेंगे। धोनी ने वीडियो में अपनी बनाई तीन तस्वीरें भी दिखाईं।

TRENDING NOW

हालांकि वीडियो का मिजाज मजाकिया है लेकिन इससे धोनी के 2019 विश्व कप कप के बाद संन्यास लेने की अफवाहों को हवा जरूर मिल गई है। खैर धोनी का फैसला तो धोनी ही जाने, हम तो फिलहाल 30 मई से शुरू होने वाले इस आईसीसी टूर्नामेंट में माही के हैलीकॉप्टर शॉट्स और तेज-तर्रार स्टंपिंग देखने को बेताब हैं।