×

वीडियो: कंदील बलूच ने हॉट अंदाज में किया विराट से प्यार का इजहार

विराट से अपने प्यार का इजहार करते हुए कंदील ने अपने सोशल मीडिया पेज पर एक नया वीडियो पोस्ट किया है

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - April 11, 2016 3:39 PM IST

विराट कोहली जिस तरह की बल्लेबाजी कर रहे हैं उनके दिवानों की संख्या बढ़ती जा रही है © IANS
विराट कोहली जिस तरह की बल्लेबाजी कर रहे हैं उनके चाहने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है © IANS

टी20 विश्व कप में भारत-पाक मैच से पहले सुर्खियों में आई कंदील बलूच का दिल आजकल विराट कोहली पर आया है। कंदील अपने सोशल मीडिया पेज पर विराट के प्रति अपने प्यार को कई बार जता चुकी है। यहां तक की उन्होने विराट को अनुष्का शर्मा को भूल जाने की सलाह भी दी थी। लेकिन विराट की इस दीवानी ने इस बार पहले से भी दो कदम आगे बढ़ कर विराट से अपने प्यार का इजहार किया है। कंदील ने इस बार विराट से अपने प्यार का इजहार बहुत ही हॉट तरीके से किया है। कंदील ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर भी किया है। ALSO READ: IPL 2016: साक्षी धोनी की ‘लेडीज गैंग’

इस वीडियो में कंदील अपने बाथरूम में बाथटब में लेटी हुई हैं। इस दौरान वो विराट से अपने प्यार का इजहार करते हुए विराट आई लव यू बेबी और विराट आई मिस यू बेबी कह रही हैं। इस विराट के अंत में वो विराट कोहली का नाम लेते हुए एक फ्लाइंग किस भी विराट के नाम पर देती हैं। कंदील ने अभी कुछ दिनों पहले ही विराट से अपने प्यार का इजहार करते हुए उनको अनुष्का शर्मा को छोड़ देने की सलाह दी थी।

TRENDING NOW

कंदील ने टी20 विश्व कप के दौरान सबसे पहले शाहिद अफरीदी के लिए अपने प्यार का इजहार किया था और पाकिस्तान की जीत पर स्ट्रीप डांस करने की बात कही थी। लेकिन भारत के खिलाफ पाकिस्तान के हार जाने के बाद उन्होने पाकिस्तान टीम और शाहिद अफरीदी को खरी खोटी सुनाते हुए विराट की तारीफों के पुल बांधे थे। पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई विराट की उस पारी के बाद से कंदील का दिल विराट पर आ गया था और तब से वो विराट से अपने प्यार का इजहार अलग-अलग तरीके से कर रही हैं।