×

अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किए गए अजिंक्य रहाणे और रोहित शर्मा

अर्जुन पुरस्कार की शुरुआत साल 1961 से हुई थी। ये पुरस्कार उन खिलाड़ियों को दिया जाता है जिन्होंने पुरस्कार की नियति तिथि से चार साल पहले तक जबरदस्त प्रदर्शन किया हो।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - September 17, 2016 10:31 AM IST

© AFP
© AFP

भारतीय क्रिकेट टीमके स्टार क्रिकेटर को हाल हमें स्पोर्ट मिनिस्टर विजय गोयल ने प्रतिष्ठित खेल सम्मान अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया। दोनों को इस साल के और पिछले साल के अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया। दोनों को ये पुरस्कार जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम में आयोजित किए गए एक प्रोग्राम में दिया गया। गौरतलब है कि रहामे और रोहित शर्मा पहले अपने पुरस्कार राष्ट्रपति के हाथों से प्राप्त नहीं कर पाए थे क्योंकि वे अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट खेलने में व्यस्त थे। इस अवसर पर बातचीत करते हुए गोयल ने कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं है कि क्रिकेट भारत में सबसे लोकप्रिय खेल है। नरेंद्र मोदी की अगुआई वाली वर्तमान सरकार स्वदेशी खेल और अन्य खेलों को प्रमोट करने के लिए कटिबद्ध है।

अर्जुन पुरस्कार की शुरुआत साल 1961 से हुई थी। ये पुरस्कार उन खिलाड़ियों को दिया जाता है जिन्होंने पुरस्कार की नियति तिथि से चार साल पहले तक जबरदस्त प्रदर्शन किया हो। साथ ही उन्हें भी जिन्होंने नेतृत्व, साहस और अनुशासन की भावना को बल दिया हो। इसमें अवॉर्ड प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को प्रतिमा, एक प्रमाण पत्र, औपचारिक पोशाक और प्राइज मनी के रूप में 5 लाख रुपए दिए जाते हैं। भारतीय क्रिकेट टीम 22 सितंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज में हिस्सा लेगी। सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 30 सितंबर से 4 अक्टूबर तक ऐतिहासिक ईडेन गार्डन के मैदान पर खेला जाएगा। वहीं तीसरा व अंतिम क्रिकेट टेस्ट मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। होल्कर स्टेडियम नई टेस्ट वैन्यू होगी, वहीं आने वाले समय में कुछ और स्टेडियमों में पहली बार मैच करवाए जाएंगे।

TRENDING NOW

भारतीय टीम ने विराट कोहली की कप्तानी में अब तक कुल 3 टेस्ट सीरीजें खेली हैं। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने श्रीलंका को उनकी ही सरजमीं पर हराया था। उसके बाद उन्होंने दक्षिण अफ्रीका को घरेलू सीरीज में 3-0 से हराया और फिर वेस्टइंडीज को उनके ही घर में 2-0 से हराया। भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ भी अपना प्रभुत्व बरकरार रखना चाहेगा। जो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज हारकर आ रहे हैं। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के पहले उन्होंने जिम्बाब्वे को 2-0 से हराया था।