×

मुंबई टेस्ट में शून्य पर आउट होते ही विराट कोहली के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड; धोनी-कपिल देव की बराबरी की

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने आईसीसी टी20 विश्व कप के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज और पहले टेस्ट से ब्रेक लिया था।

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - December 3, 2021 3:43 PM IST

आईसीसी टी20 विश्व कप के बाद पहली बार मैदान पर उतरे विराट कोहली (Virat Kohli) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई टेस्ट के पहले दिन शर्मना रिकॉर्ड बनाया। वानखेड़े स्टेडियम में कोहली कीवी स्पिनर एजाज पटेल (Ajaj Patel) की गेंद पर बिना खाता खोला एलबीडब्ल्यू आउट होकर एक साल में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले भारतीय कप्तान बने।

कोहली ने इस रिकॉर्ड की सूची में पूर्व दिग्गजों बिशन सिंह बेदी (1976), कपिल देप (1983) और महेंद्र सिंह धोनी (2011) की बराबरी की। इन सभी महान भारतीय कप्तानों के नाम एक साल में चार बार शून्य पर होने का रिकॉर्ड है।

कल हुई बारिश के बाद गीली आउटफील्ड की वजह से मुंबई टेस्ट के पहले दिन टॉस में देरी होने के बाद पहला सेशन रद्द हो गया। हालांकि 12 बजे जब खेल शुरू हो पाया तो टॉस जीतकर भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी।

TRENDING NOW