×

IND vs BAN: विराट कोहली ने रचा नया कीर्तिमान, बने T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने एडिलेड में बांग्लादेश के खिलाफ 16 रन बनाने के साथ ही इतिहास रच दिया है।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - November 2, 2022 2:50 PM IST

Virat Kohli most Runs in T20 World Cup: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने एडिलेड में बांग्लादेश के खिलाफ 16 रन बनाने के साथ ही इतिहास रच दिया है। विराट कोहली ICC T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली ने श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने को पछाड़ते हुए ये बड़ा कीर्तिमान अपने नाम किया है।

T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन
1017* – विराट कोहली (23)
1016 – महेला जयवर्धने (31)
965 – क्रिस गेल (31)
921* – रोहित शर्मा (34)
897 – तिलकरत्ने दिलशान (34)

विराट कोहली साल 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों में शुमार हैं। कोहली इस साल 600 से ज्यादा रन T20I क्रिकेट में बना चुके हैं। उनसे आगे सिर्फ सूर्यकुमार, मोहम्मद रिजवान और सिकंदर रजा हैं।

2022 में सबसे ज्यादा T20I रन

942- सूर्यकुमार यादव
888- मोहम्मद रिजवान
701- सिकंदर रजा
666- विराट कोहली
646- पथुम निसंका

 

TRENDING NOW