×

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 में नई जर्सी पहनकर खेलेगी टीम इंडिया

भारतीय टीम धर्मशाला में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला टी20 मैच खेलेगी।

user-circle cricketcountry.com Written by Indo-Asian News Service
Last Published on - September 15, 2019 3:34 PM IST

भारतीय क्रिकेट टीम अपने नए मुख्य प्रायोजक बाइजूस के नाम वाली जर्सी पहनकर रविवार को पहली बार मैदान पर उतरेगी। वेस्टइंडीज दौरे तक भारतीय टीम ओप्पो के साथ खेल रहे थे। भारतीय टीम का सामना धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के साथ पहले टी-20 मुकाबले में होगा। दोनों टीमों के बीच तीन टी-20 मैच खेले जाने हैं।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 25 जुलाई को शैक्षणिक तकनीक एवं ऑनलाइन शिक्षा प्रदान करने वाली कंपनी बाइजूस को भारतीय टीम का मुख्य प्रायोजक बनाए जाने की आधिकारिक पुष्टि की थी। इस बात का ऐलान उसी समय हो गया था कि बेंगलुरु स्थित ये कंपनी अब भारतीय टीम की जर्सी पर स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी ओप्पो का स्थान लेगी।

भारत-दक्षिण अफ्रीका पहले टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

बाइजूज इस साल पांच सितंबर से 31 मार्च 2022 तक भारतीय टीम की आधिकारिक प्रायोजक रहेगी। ओप्पो ने मार्च 2017 में 1079 करोड़ रुपये में पांच साल के लिए (मार्च 2022 तक) भारतीय टीम के प्रायोजक का अधिकार हासिल किया था। ओप्पो ने हालांकि इस करार को बीच में ही खत्म कर दिया और इस बीच बीसीसीआई ने 2022 तक के लिए बाइजूज को आनबोर्ड किया।

बीते 30 साल के लिमिटेड ओवर क्रिकेट में भारत को कई मुख्य प्रायोजक मिले, जिनके नाम अपनी जर्सी के आगे के हिस्से पर लेकर यह टीम मैदान में उतरी, अभ्यास सत्र में उतरी और यहां तक की प्रेस कांफ्रेंसेज में हिस्सा लिया।

कुमार संगाकारा, ब्रायन लारा जैसे बल्लेबाजों की याद दिलाते हैं क्विंटन डी कॉक: गौतम गंभीर

TRENDING NOW

इस दौरान भारतीय टीम के साथ विल्स (जो कि लगभग एक दशक तक मुख्य प्रायोजक रहा), सहारा (यह भी करीब एक दशक तक मुख्य प्रायोजक रहा), स्टार और ओप्पो मुख्य प्रायोजक के तौर पर जुड़े रहे।