×

WATCH : लॉकडाउन के दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने शुरू की खेती

विश्व कप सेमीफाइनल के बाद से टीम इंडिया से बाहर चल रहे महेंद्र सिंह धोनी लॉकडाउन के दौरान रांची के अपने फॉर्महाउस में हैं।

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - June 29, 2020 3:49 PM IST

लॉकडाउन के दौरान रांची स्थित अपने फॉर्महाउस में समय बिता रहे पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने इन दिनों बल्ला छोड़कर हल हाथ में पकड़ लिया है और क्रिकेट की जगह खेती कर अपना समय बिता रहे हैं।

पिछले कुछ दिनों से धोनी की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें धोनी ट्रैक्टर पर बैठकर खेत जोतते नजर आ रहे हैं। धोनी ने लॉकडाउन के दौरान ऑर्गैनिक खेती का रुख किया है।

कोरोनोवायरस के प्रकोप ने क्रिकेट के साथ दुनिया भर की कई खेल गतिविधियों को रोक दिया। इस महामारी के दौरान विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने लोगों से सामाजिक दूरी और सेल्फ आइसोलेशन का अभ्यास करने के लिए कहा है।

इसी वजह से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सीजन को स्थगित करने का फैसला किया है। जिसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान धोनी को चेन्नई में चल रहे टीम प्रशिक्षण शिविर से रांची वापस लौट गए।

TRENDING NOW

फैंस को इस आईपीएल के जरिए धोनी के मैदान पर वापसी करने का इंतजार था लेकिन टूर्नामेंट रद्द होने की वजह से उनका इंतजार बढ़ गया है। हालांकि बीसीसीआई साल के आखिर में सितंबर-अक्टूबर विंडो के दौरान आईपीएल के आयोजन पर विचार कर रही है।