×

यशस्वी जायसवाल ने छक्कों की बारिश से दिग्गज अकरम की बराबरी की, रोहित- गांगुली को पीछे छोड़ा

Yashasvi Jaiswal records in Rajkot Test: यशस्वी जायसवाल ने राजकोट टेस्ट में दोहरा शतक जड़ा. अपनी पारी में उन्होंने 12 छक्के लगाए.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - February 18, 2024 2:03 PM IST

राजकोट. टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने राजकोट टेस्ट की दूसरी इनिंग में दोहरा शतक जड़कर रिकॉर्ड्स की बरसात कर दी. यशस्वी जायसवाल ने बैजबॉल अंदाज में बल्लेबाजी की और इस सीरीज का दूसरा शतक बनाया. अपनी पारी में जायसवाल ने 12 छक्के जड़े और इसके साथ ही उन्होंने दिग्गज वसीम अकरम की बराबरी कर ली है. जायसवाल ने इसके अलावा रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया है.

यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी इनिंग में नाबाद 214 रन बनाए. 236 गेंद की इस पारी में यशस्वी जायसवाल ने 14 चौके और 12 छक्के लगाए. वह एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं.

जायसवाल ने वसीम अकरम की बराबरी की

जायसवाल ने पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी वसीम अकरम की बराबरी कर ली है. वसीम अकरम ने साल 1994 में जिमबाब्वे के खिलाफ एक पारी में 12 छक्के लगाए थे. जायसवाल के नाम भी एक पारी में 12 छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज हो चुका है.

एक पारी में सबसे ज्यादा सिक्स

यशस्वी जायसवाल- 12

वसीम अकरम- 12

नाथन एस्टल- 11

मैथ्यू हेडन- 11

ब्रैंडन मैकुलम- 11

जायसवाल ने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा

यशस्वी जायसवाल ने छक्कों की बरसात ने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है. वह एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. जायसवाल के नाम एक सीरीज में 22 छक्के हो गए हैं, वहीं रोहित शर्मा ने साल 2019 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में 19 छक्के लगाए थे.

एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज

22 छक्का- यशस्वी जायसवाल vs इंग्लैंड- साल 2024

19 छक्का- रोहित शर्मा vs साउथ अफ्रीका- साल 2019

14 छक्का- हरभजन सिंह vs न्यूजीलैंड- साल 2010

11 छक्का- नवजोत सिंह vs श्रीलंका- साल 1994

सौरव गांगुली से आगे निकले यशस्वी जायसवाल

इसके अलावा यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट सीरीज में बाएं हाथ के बल्लेबाज के रुप में सबसे ज्यादा रन बना लिए हैं. उन्होंने सौरव गांगुली को पीछे छोड़ दिया है.

TRENDING NOW

भारत के लिए एक टेस्ट सीरीज में बाएं हाथ के बल्लेबाज का सर्वाधिक रन

545 रन- यशस्वी जयसवाल बनाम इंग्लैंड 2024
534 रन- सौरव गांगुली बनाम पाक 2007
463 रन- गौतम गंभीर बनाम ऑस्ट्रेलिया 2008
445 रन- गौतम गंभीर बनाम न्यूजीलैंड 2009