×

सर्वश्रेष्ठ फिनिशर और सफल कप्तान धोनी के सुनहरे करियर पर एक नजर

साल 2004 में डेब्यू करने वाले पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 16 साल के शानदार करियर के बाद संन्यास का ऐलान किया।

महेंद्र सिंह धोनी (getty images)

बांग्लादेश के खिलाफ चटगांव में वनडे के जरिए धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था।


तेजी से रन बनाने के लिए बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजे गए। अपनी दूसरी पारी में 145 गेंद में 183 रन बनाए। पांच मैचों की सीरीज भारत ने 3-0 से जीती और धोनी मैन ऑफ द सीरीज रहे।


धोनी ने चेन्नई में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया।

TRENDING NOW



धोनी ने राहुल द्रविड़ से वनडे क्रिकेट की कप्तानी ली।


धोनी ने वनडे क्रिकेट में एक पारी में सबसे ज्यादा शिकार के एडम गिलक्रिस्ट के अंतरराष्ट्रीय रिकार्ड की बराबरी की। वो दक्षिण अफ्रीका में पहले टी20 विश्व कप में भारत के कप्तान बने। भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को हराया। धोनी ने फाइनल का आखिरी ओवर जोगिंदर शर्मा जैसे अनुभवहीन गेंदबाज से डलवाया और ये मास्टरस्ट्रोक साबित हुआ।


धोनी ने श्रीलंका में भारत को पहली बाईलैटरल सीरीज में जीत दिलाई।


धोनी को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार।


धोनी भारत के टेस्ट कप्तान बने। उन्होंने नागपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट में अनिल कुंबले से कप्तानी ली।


धोनी आईसीसी वर्ष के सर्वश्रेष्ठ वनडे क्रिकेटर बने।


धोनी की कप्तानी में भारत ने न्यूजीलैंड में पहली बाईलैटरल वनडे सीरीज जीती।


धोनी को भारत का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री मिला।


धोनी आईसीसी वर्ष के सर्वश्रेष्ठ वनडे क्रिकेटर का पुरस्कार लगातार दो बार जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने।


धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल जीता।


कप्तान धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ विश्व कप फाइनल में 79 गेंद में 91 रन की नाबाद पारी खेली। भारत 28 साल बाद विश्व कप जीता। छक्के से जीत दिलाने वाले धोनी मैन ऑफ द मैच।


धोनी की कप्तानी ने सीएसके ने दूसरा आईपीएल जीता।


भारतीय प्रादेशिक सेना ने धोनी को मानद् लेफ्टिनेंट कर्नल बनाया।


धोनी 49 टेस्ट में 21वीं जीत दर्ज करके सौरव गांगुली का रिकार्ड तोड़कर भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान बने।


भारत ने धोनी की कप्तानी में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीती।


धोनी ने टेस्ट क्रिकेट में पहला दोहरा शतक जड़ा।


धोनी की कप्तानी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को घरेलू टेस्ट सीरीज 4-0 से हराया।


धोनी को पद्म भूषण मिला।


धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने तीसरी बार आईपीएल जीता।


trending this week