×

WPL 2025 Final: किसे मिला कौन सा अवॉर्ड, प्लेयर्स हुए मालामाल, देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट

मुंबई इंडियंस ने शनिवार को महिला प्रीमियर लीग के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को आठ रन से हराकर दूसरी ट्रॉफी अपने नाम की.

Wpl 2025 All award Winners List

(Image credit- WPLT20 X)

WPL 2025 Final: मुंबई इंडियंस ने कप्तान हरमनप्रीत कौर (66 रन) के अर्धशतक के बाद अपनी गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से शनिवार को महिला प्रीमियर लीग के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को आठ रन से हराकर दूसरी ट्रॉफी अपने नाम की. मुंबई इंडियंस की टीम अपने घरेलू मैदान पर हरमनप्रीत के अर्धशतक के बावजूद सात विकेट पर 149 रन ही बना सकी, मगर मुंबई के गेंदबाजों ने दिल्ली की टीम को 141 रन पे रोक दिया. विमेंस प्रीमियर लीग 2025 के फाइनल में अवॉर्ड सेरेमनी में इन्हें मिला खिताब….

Mumbai Indians winner
(Image credit- WPLT20 X)

मुंबई इंडियंस (विजेता)

मुंबई इंडियंस की टीम ने विमेंस प्रीमियर लीग 2025 का खिताब जीता. मुंबई की टीम को छह करोड़ रुपए मिले.

Delhi capitals
(Image credit- WPLT20 X)

दिल्ली कैपिटल्स (रनर अप)

दिल्ली कैपिटल्स की टीम रनर अप रही और दिल्ली की टीम को तीन करोड़ रुपए दिए गए.

Nat Sciver-Brunt
(Image credit- X)

TRENDING NOW

मोस्ट वैल्यूवेल प्लेयर

मुंबई इंडियंस की नेट साइवर- ब्रंट मोस्ट वैल्यूवेल प्लेयर रहीं और उन्हें पांच लाख रुपए दिए गए.

Net Sciever Brunt
(Image credit- WPLT20 X)

ऑरेंज कैप

मुंबई इंडियंस की नेट साइवर-ब्रंट को ऑरेंज कैप का खिताब दिया गया. नेट सीवर ब्रंट ने 10 मैच की 10 इनिंग में 65.38 की औसत से 523 रन बनाए. ऑरेंज कैप के साथ नेट साइवर-ब्रंट को पांच लाख की राशि दी गई.

Amelia Kerr
(Image credit- WPLT20 X)

पर्पल कैप

मुंबई इंडियंस की अमेलिया केर को पर्पल कैप का खिताब मिला. अमेलिया केर ने विमेंस प्रीमियर लीग 2025 में कुल 18 विकेट अपने नाम किया. अमेलिया कैर को पर्पल कैप के साथ पांच लाख रुपए दिए गए.

Amanjot Kaur
(Image credit- WPLT20 X)

इमर्जिंग प्लेयर

मुंबई इंडियंस की अमनजोत कौर ने इस सीजन की इमर्जिंग प्लेयर का पुरस्कार जीता. अमनजोत कौर को पांच लाख रुपए दिए गए.

Ashle Gardner
(Image credit- X)

सबसे ज्यादा छक्के

एश्ले गार्डनर ने सीजन में सबसे ज़्यादा छक्के (18) लगाने के लिए पुरस्कार जीता, उन्हें भी पांच लाख रुपए दिए गए.

Chinelle Henry
(Image credit- X)

सबसे ज़्यादा स्ट्राइक-रेट

यूपी वॉरियर्स की चिनेल हेनरी ने सबसे ज़्यादा स्ट्राइक-रेट के लिए पुरस्कार जीता. उन्होंने 196.13 की स्ट्राइक रेट से सात मैच में 163 रन बनाए. उन्हें भी पांच लाख रुपए दिए गए.

Shabnim Ismail
(Image credit- X)

सबसे ज़्यादा डॉट बॉल

मुंबई इंडियंस की शबनीम इस्माइल ने इस सीजन में सबसे ज़्यादा डॉट बॉल फेंकी. उन्होंने कुल 131 बॉल डॉट फेंकी. उन्हें पांच लाख रुपए का पुरस्कार दिया गया.

Annabel Sutherland
(Image credit- X)

कैच ऑफ द सीजन

दिल्ली कैपिटल्स की एनाबेल सदरलैंड ने सीजन का सबसे बेहतरीन कैच पकड़ा. उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में यह कारनामा किया. उन्हें भी पांच लाख रुपए दिए गए.

Gujarat Giants
(Image credit- WPLT20 X)

फेयरप्ले पुरस्कार

गुजरात जायंट्स की टीम ने फेयरप्ले पुरस्कार जीता. गुजरात जायंट्स की टीम को पांच लाख रुपए दिए गए.

trending this week