Devbrat Bajpai
देवब्रत वाजपेयी क्रिकेटकंट्री हिंदी के साथ senior correspondent के पद पर कार्यरत हैं
Written by Devbrat Bajpai
Last Updated on - January 21, 2016 5:30 PM IST
नमस्कार, आदाब, गुड मॉर्निंग। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच कैनबरा में खेले जा रहे चौथे एकदिवसीय मैच का आंखों देखा हाल लेकर मैं देवव्रत वाजपेयी आपकी खिदमत में हाजिर हूं। कैनबरा में खेले जा रहे चौथे एकदिवसीय मैच की हर अपडेट और मैच से जुड़ी हर खबर को मैं आपतक पहुंचाऊंगा। ऑस्ट्रेलिया इस सीरीज में पहले तीन मैच जीतकर सीरीज में 3-0 की बढ़त बना चुकी है। ऑस्ट्रेलियाई टीम अंतिम दोनों मैच जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी। भारतीय टीम इस साल अपनी पहली जीत के तलाश में कैनबरा पहुंच चुकी है। अब देखना यह है कि भारतीय टीम अपनी पहली जीत हासिल कर पाती है या नहीं। दोनों टीमों के बल्लेबाज अच्छी फॉर्म में हैं तो जाहिर है कि दर्शकों को एक बार फिर रनों की बारिश देखने को मिल सकती है। लेकिन दर्शक रनों की बारिश के साथ एक रोमांचक मुकाबले की भी उम्मीद होगी। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, चौथा वनडे केनबरा, लाइव स्कोर जानने के लिए क्लिक करें…
केन रिचर्डसन को डेथ ओवरों में शानदार गेंदाबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच पुरस्कार मिला। रिचर्डसन ने मैच में पांच विकेट लिए और भारतीय बल्लेबाजी को हिला कर रख दिया।
चौथे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 25 रनों से हरा दिया। इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की वनडे सीरीज में 4-0 से बढ़त बना ले ली है। मैच में एक समय भारतीय टीम अपनी पकड़ बनाए हुई थी, लेकिन धवन के आउट होते ही भारत के एक के बाद एक विकेट गिरने लगे और भारतीय टीम ने अपने अंतिम 9 विकेट 46 रनों पर गंवा दिए। यही भारतीय टीम की हार का कारण बना। भारतीय टीम सीरीज का अंतिम मैच सिडनी में 23 जनवरी को खेलेगी। इस मैच में भारतीय टीम अपना सम्मान बचाने उतरेगी। तो तब तक के लिए इजाजत दीजिए हमें। हम फिर से हाजिर होंगे, अगले मैच के क्रिकेट अपडेट हिंदी में लेकर। तब तक के लिए बाय-बाय।
चौथे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 25 रनों से हराया
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 323, 49.2 ओवर में। बल्लेबाजी: , रविंद्र जडेजा 24*(27) ।ऑस्ट्रेलिया 348/8।: 50वें ओवर की दूसरी गेंद पर मार्श ने ईशांत शर्मा को वेड के हाथों झिलाते हुए भारत को चौथे वनडे में 25 रनों से हरा दिया। इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने भारत पर सीरीज में 4-0 से बढ़त बना ली है।
भारत का दसवां विकेट गिरा, ईशांत आउट c वेड b मार्श 0(3)
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 323/9, 49 ओवर में। बल्लेबाजी: ईशांत शर्मा 0*(1) , रविंद्र जडेजा 24*(27) ।ऑस्ट्रेलिया 348/8।: अंतिम समय में जडेजा पर पूरा दारोमदार। दूसरी गेंद वाइड। दूसरी गें1द पर दो रन बनाते हुए जडेजा। तीसरी गेंद पर जडेजा का करारा प्रहार चार रन। चौथी, पांचवीं गेंद पर कोई रन नहीं। फॉकनर की चतुराई भरी गेंदबाजी। ओवर से सात रन। मैच में बसस औपचारिकताएं शेष। अंतिम ओवर में 26 रनों की दरकार।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 316/9, 48 ओवर में। बल्लेबाजी: ईशांत शर्मा 0*(1) , रविंद्र जडेजा 18*(21) ।ऑस्ट्रेलिया 348/8।: मिचेल मार्श गेंदबाजी आक्रमण में वापस लौटे। दूसरी गेंद पर यादव ने एक रन लिया। कैच छूटा उमेश यादव का। जडेजा ने भी अगली गेंद पर एक रन बनाया यह भी कैच छूटा। क्या भारत यहां से मैच जीत पाएगा? भारत का नौंवा विकेट गिरा। उमेश यादव आउट। भारत को 2 ओवरों में 33 रनों की दरकार।
भारत का नौवां विकेट गिरा, यादव आउट, यादव c बेली b मिचेल मार्श 2(11)
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 313/8, 47 ओवर में। बल्लेबाजी: उमेश यादव 1*(8) , रविंद्र जडेजा 16*(19) ।ऑस्ट्रेलिया 348/8।: दूसरे छोर से फॉकनर की भी शानदार गेंदबाजी। ओवर से सिर्फ दो रन। भारत को 18 गेदों में 36 रनों की दरकार। आखिरी उम्मीद जडेजा अभी भी क्रीज पर। एक समय भारत को 90 गेंदों में 90 रन की दरकार थी और 9 विकेट हाथ में थे। लेकिन अब पिस्थिति बिल्कुल अलग।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 311/8, 46 ओवर में। बल्लेबाजी: उमेश यादव 0*(3) , रविंद्र जडेजा 15*(18) ।ऑस्ट्रेलिया 348/8।: रिचर्डसन का 10वां ओवर मेडन रहा। शुरुआत में वह महंगे साबित हुए थे, लेकिन बाद में उन्होंने अपने आपको संभाला और एक के बाद एक भारतीय बल्लेबाजों को आउट किया। भारत को 24 गेंदों में 37 रनों की दरकार। कतई आसान नहीं। क्या जडेजा कुछ कर पाएंगे।
भारत का आठवां विकेट गिरा, भुवनेश्वर कुमार आउट, कुमार c स्मिथ b रिचर्डसन 2(6)
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 311/7, 45 ओवर में। बल्लेबाजी: भुवनेश्वर 2(3) , रविंद्र जडेजा 15*(18) ।ऑस्ट्रेलिया 348/8।: फॉकनर के ओवर में बाल- बाल बचते हुए भुवी। ओवर से मात्र तीन रन। भारत ने पिछले 5 ओवर में 29 रनों पर 3 विकेट गंवाए हैं। भारत को 30 गेंदों में 38 रनों की दरकार।
रिषी धवन आउट, रिषी c वॉर्नर b केन रिचर्डसन 9(8)
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 308/7, 44 ओवर में। बल्लेबाजी: , रविंद्र जडेजा 14*(15) ।ऑस्ट्रेलिया 348/8।: रिचर्डसन की दूसरी गेंद को बैकवर्ड प्वाइंट पर खेलकर जडेजा ने 2 रन बनाए। तीसरी गेंद पर 1 रन बनाए। ओहोहो…दर्शनीय स्ट्रोक। रिषी धवन अपनी काबिलियत सिद्ध करते हुए, चौका। पांचवी गेंद पर मिड विकेट पर दो रन। अंतिम गेंद पर रिषी धवन भी आउट। ओवर से 9 रन।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 299/6, 43 ओवर में। बल्लेबाजी: रिषी धवन 3*(5) , रविंद्र जडेजा 11*(13) ।ऑस्ट्रेलिया 348/8।: जडेजा पर सारा दारोमदार। पहली चार गेंदों पर तीन रन बने। अंतिम दो गेंदों पर कोई रन नहीं बना। अंतिम गेंद पर रिषी ने 2 रन बनाए। अब भारत को 42 गेंदों में 50 रनों की आवश्यकता।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 294/6, 42 ओवर में। बल्लेबाजी: रिषी धवन0*(1) , रविंद्र जडेजा 9*(10) ।ऑस्ट्रेलिया 348/8।: रिचर्डसन की पहली चार गेंदों पर जडेजा ने तीन रन बनाए। पांचवी गेंद पर रहाणे चलते बने। अंतिम गेंद पर कोई रन नहीं बना। ओवर से कुल 3 रन।
अजिंक्य रहाणे आउट, भारत का छठा विकेट गिरा, रहाणे c स्मिथ b रिचर्डसन 2(3)
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 291/5, 41 ओवर में। बल्लेबाजी: अजिंक्य रहाणे 2*(2), रविंद्र जडेजा 6(8) ।ऑस्ट्रेलिया 348/8।: ल्योन की पहली गेंद पर मान ने चौका लगाया। दूसरी गेंद पर ल्योन ने मान को मार्श के हाथों झिलवाते हुए। भारत का पांचवां विकेट झटका। ओवर से कुल 9 रन। भारत 54 गेंदों में 58 रनों की दरकार।
भारत का पांचवा विकेट आउट, गुरकीरत मान आउट, मान c मार्श b ल्योन 5(6)
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 282/4, 40 ओवर में। बल्लेबाजी: गुरकीरत सिंह 1*(4), रविंद्र जडेजा 3(4) ।ऑस्ट्रेलिया 348/8।: भारतीय टीम ने 40वें ओवर की पहली गेंद पर कोहली का विकेट गंवाया। यह बहुत दुर्भाग्यशाली है। रिचर्डसन के ओवर से चार रन
भारत का एक और विकेट गिरता हुआ, कोहली आउट, कोहली c स्मिथ b रिचर्डसन 106(92)
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 274/3, 38 ओवर में। बल्लेबाजी: विराट कोहली 105*(88), ।ऑस्ट्रेलिया 348/8।: पारी का 38वां ओवर भारत के लिए किसी बुरे सपने की तरह रहा और हेस्टिंग्स ने भारत दो बल्लेबाजों को आउट कर दिया। क्या अब भारत इस मैच में फिर से ऑस्ट्रेलियाई पर दबाव बना पाएगा। ओवर से तीन रन
भारत का तीसरा विकेट गिरता हुआ, धोनी आउट, धोनी c वेड b हेस्टिंग्स 0(3)
भारत का दूसरा विकेट गिरा, धवन c बेली b हेस्टिंग्स 126(113)
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 271/1, 37 ओवर में। बल्लेबाजी: विराट कोहली 105*(88), शिखर धवन 124*(109)।ऑस्ट्रेलिया 348/8।: मिचेल मार्श की पहली गेंद पर धवन आगे निकले और एक कातिलाना स्ट्रोक, गेंद चार रन के लिए सीमा रेखा के बाहर । अगली गेंद पर एक रन। भारत भले ही सीरीज को हार चुका हो, लेकिन इस मैच को ऑस्ट्रेलियाई हमेशा याद रखेंगे। ओवर से 9 रन।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 265/1, 36 ओवर में। बल्लेबाजी: विराट कोहली 104*(86), शिखर धवन 116*(105)।ऑस्ट्रेलिया 348/8।: कोहली का शतक पूरा। श्रृंखला में दूसरा और ओवरऑल 25वां शतक। कोहली ने 84 गेंदों पर पूरा किया शतक। शानदार बल्लेबाजी। साथ ही दोनों के बीच 200 रनों की भागेदारी पूरी। ये 200 रन 168 गेंदों में आए।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 259/1, 35 ओवर में। बल्लेबाजी: विराट कोहली 99*(83), शिखर धवन 115*(102)।ऑस्ट्रेलिया 348/8।: मार्श की पहली गेंद पर चौका लगता हुआ। मार्श ने यह गेंद धवन के पैड पर डाली थी और सेट बल्लेबाज धवन ने चौका लगाने में कोई कौताही नहीं बरती। अगली गेंद पर धवन ने दो रन लिए। ओहोहो..बेली कैच की अपील करते हुए। बेली की अपील खारिज। धवन सुरक्षित। ओवर से कुल 8 रन।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 251/1, 34 ओवर में। बल्लेबाजी: विराट कोहली 98*(81), शिखर धवन 108*(98)।ऑस्ट्रेलिया 348/8।: हेस्टिंग्स की पहली गेंद पर धवन ने एक रन लिया। अगली गेंद पर कोहली ने एक्सट्रा कवर से चौका लगाया और भारत के 250 रन पूरे किए। तीसरी गेंद पर कोहली ने थर्ड मेन की ओर खेलकर एक रन लिया। चौथी गेंद को धवन ने फाइन लेग की ओर खेलकर एक रन लिया। भारत को 96 गेंदों में 98 रनों की दरकार। ओवर से 7 रन।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 244/1, 33 ओवर में। बल्लेबाजी: विराट कोहली 93*(77), शिखर धवन 106*(96)।ऑस्ट्रेलिया 348/8।: मिचेल मार्श ओवर करते हुए। कोहली शतक के आस-पास मंडराते हुए। जितनी भी तारीफ की जाए कम। गजब का कौशल दिखाया अभी तक दोनों बल्लेबाजों ने। करंट रन रेट लगभग 7.50 का। मार्श के ओवर से दो रन।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 238/1, 31 ओवर में। बल्लेबाजी: विराट कोहली 90*(68), शिखर धवन 103*(93)।ऑस्ट्रेलिया 348/8।: कहते हैं ना कि बकरे की मां कब तक खैर मनाएगी। ऐसा ही कुछ इस ओवर में देखने को मिलता हुआ। ओवर से 11 रन। साथ ही धवन का शतक भी पूरा।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 227/1, 30 ओवर में। बल्लेबाजी: विराट कोहली 90*(67), शिखर धवन 92*(88)।ऑस्ट्रेलिया 348/8।: एक और किफायती ओवर पिछले ओवर में पांच रन देने के बाद हेस्टिंग्स ने इस ओवर में मात्र 3 रन दिये। दोनों बल्लेबाज नाइंटिज में पहुंच चुके हैं।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 224/1, 29 ओवर में। बल्लेबाजी: विराट कोहली 89*(66), शिखर धवन 90*(83)।ऑस्ट्रेलिया 348/8।: लियोन की तीसरी गेंद पर कोहली ने चौका जड़ा। दोनों बल्लेबाजों ने एक- एक रन लेने का सिलसिला जारी रखा। इस ओवर में कुल 6 रन आए भारत का स्कोर 224 एक विकेट के नुकसान पर।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 218/1, 28 ओवर में। बल्लेबाजी: विराट कोहली 84*(61), शिखर धवन 89*(82)।ऑस्ट्रेलिया 348/8।:हेस्टिंग्स ने भारतीय बल्लेबाजों को हाथ खोलने का मौका नहीं दिया। इस ओवर में दोनों बल्लेबाज मात्र 5 रन बना सके।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 213/1, 27 ओवर में। बल्लेबाजी: विराट कोहली 80*(56), शिखर धवन 88*(81)।ऑस्ट्रेलिया 348/8।: नाथन ल्योन एक बार फिर से गेंदबाजी आक्रमण में वापस आते हुए। लेकिन भारतीय बल्लेबाजी के आगे बेअसर। कोहली ने उनकी पहली गेंद पर चौका लगाया। फिर पांचवी गेंद पर धवन ने चौका लगाया। ओवर से 9 रन।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 204/1, 26 ओवर में। बल्लेबाजी: विराट कोहली 75*(53), शिखर धवन 74*(78)।ऑस्ट्रेलिया 348/8।: स्मिथ फिर से आते हुए गेंदबाजी करने को। दोनों बल्लेबाज संभलकर खेलते हुए। पहली चार गेंदों में दो रन बनाए। पांचवी गेमद पर धवन ने बैकवर्ड स्क्वेयर लेग का शानदार चौका जमाया। ओहोहो..अगली गेंद पर भई चौका जमाते हुए धवन। इस बार लॉन्ग ऑफ का चौका। ओवर से 10 रन। अब रिक्वायर रेट 6 के आसपास का। कंरट रेट लगभग 8 का।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 194/1, 25 ओवर में। बल्लेबाजी: विराट कोहली 74*(52), शिखर धवन 75*(73)।ऑस्ट्रेलिया 348/8।: ओहोहो…फॉकनर की पहली ही गेंद पर कोहली ने मारा छक्का। 103 लंबा छक्का। अगली गेंद पर एक रन। चौथी गेंद को थर्डमेन की दिशा में खेलकर धवन ने दो रन बनाए। पिछले पां ओवरों में 39 रन बने हैं और कोई भई विकेट नहीं गिरा। फॉकनर के ओवर से 10 रन। भारत को 150 गेमदों में 155 रनों की दरकार
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 184/1, 24 ओवर में। बल्लेबाजी: विराट कोहली 67*(50), शिखर धवन 72*(69)।ऑस्ट्रेलिया 348/8।: स्टीवन स्मिथ परिवर्तन के तौर पर आते हुए। उनकी तीसरी गेंद पर चौका लगाते हुए कोहली। कोहली ने साफ कर दिया है कि वह चुन चुन कर बदला लेंगे। स्मिथ के ओवर से 6 रन।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 178/1, 23 ओवर में। बल्लेबाजी: विराट कोहली 62*(47), शिखर धवन 71*(66)।ऑस्ट्रेलिया 348/8।: भारत को अगर यहां से जीतना है तो इन दोनों बल्लबाजों को 10 ओवर और खेलना होगा। बहरहाल,शानदार बल्लेबाजी। दोनों बल्लेबाज पूरे सुरूर में। फॉकनर अब तक अच्छे खासे महंगे साबित हुए हैं। उन्होंने 3 ओवरों में अब तक कुल 26 रन दिए हैं। ओवर से 6 रन।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 172/1, 22 ओवर में। बल्लेबाजी: विराट कोहली 58*(43), शिखर धवन 69*(64)।ऑस्ट्रेलिया 348/8।: मिचेल ने पहली गेंद वाइड फेंकी। अगली गेंदों पर बल्लबाजों ने सिंगल्स लेने का भरोसा जताया। ओवर में कुल दो वाइड फेंकी गईं। ओवर से 6 रन। भारत को 177 रनों की आवश्यकता।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 165/1, 21 ओवर में। बल्लेबाजी: विराट कोहली 55*(39), शिखर धवन 67*(62)।ऑस्ट्रेलिया 348/8।: रिचर्डसन की गेंद को स्वीपर कवर की ओर खेलकर धवन ने दो रन लिए। पिछले 5 ओवर में 38 रन बने हैंं, कोई विकेट नहीं गिरा। तेज गति निकालने की कोशिश करते हुए रिचर्डसन। रिचर्डसन परेशान हैं और लगातार गेंदबाजी के छोर बदल रहे हैं। पांचवीं गेंद पर बैकवर्ड स्कवेयर लेग से धवन का शानदार चौका। अंतिम गेंद का भी वही हश्र, लॉन्ग ऑफ का चौका। ओवर से 10 रन। साथ ही दोनों बल्लेबाजों के बीच शतकीय साझेदारी भी पूरी हुई। ये 101 रन 78 गेंदों में बने।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 155/1, 20 ओवर में। बल्लेबाजी: विराट कोहली 55*(39), शिखर धवन 57*(56)।ऑस्ट्रेलिया 348/8।: मिचेल मार्श की पहली गेंद पर कोहली ने दो रन बनाए। अगली गेंद पर एक रन। अगली गेंद पर धवन ने एक रन लिया। शानदार बल्लेबाजी। अगली गेंद पर फिर से कोहली का सिंगल। पांचवीं गेंद पर कोई रन नहीं। ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज आज पूरी तरह से बेअसर रहे हैं। अंतिम गेंद पर एक रन। ओवर से कुल 6 रन।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 149/1, 19 ओवर में। बल्लेबाजी: विराट कोहली 51*(36), शिखर धवन 55*(53)।ऑस्ट्रेलिया 348/8।: रिचर्डसन की दूसरी गेंद को डीप मिड विकेट की ओर खेलकर कोहली ने दो रन लिए। अगली गेंद पर कोहली ने स्कवेयर ऑफ द विकेट चौका मारा। कोहली ने अगली गेंद पर दो रन लेकर अर्धशतक पूरा किया। श्रृंखला के हर मैच में कोहली की शानदार बल्लेबाजी। ओवर से 9 रन।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 140/1, 18 ओवर में। बल्लेबाजी: विराट कोहली 42*(30), शिखर धवन 55*(49)।ऑस्ट्रेलिया 348/8।: मिचेल मार्श की पहली चार गेंदों पर तीन सिगल्स लिए गए। पांचवीं गेंद पर कोई रन नहीं बना। अंतिम गेंद पर धवन का शानदार चौका। मार्श की शॉर्ट गेंद को धवन ने घूमकर मारा और गेंद सीमा रेखा के बाहर चार रन के लिए चली गई। ओवर से सात रन।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 133/1, 17 ओवर में। बल्लेबाजी: विराट कोहली 40*(28), शिखर धवन 50*(49)।ऑस्ट्रेलिया 348/8।: गेंदबाजी में परिवर्तन मैक्सवेल आते हुए। इस ओवर में भी बल्लेबाज सिंग्ल्स पर निर्भरता दिखाते हुए। इस ओवर में मैक्सवेल ने एक वाइड गेंद भी फेंकी। ओवर की अंतिम गेंद पर धवन ने डीप मिड विकेट की जानिब से खूबसूरत स्ट्रोक खेलकर चौका लगाया और अपना अर्धशतक पूरा किया। ओवर से 10 रन।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 123/1, 16 ओवर में। बल्लेबाजी: विराट कोहली 36*(25), शिखर धवन 45*(46)।ऑस्ट्रेलिया 348/8।: अब भारतीय बल्लेबाज संभलकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए अब खतरे की घंटी बज चुकी है। धोनी जरूर सोच रहे होंगे कि अगर सीरीज में इससे पहले दूसरी बल्लेबाजी करने का फैसला करते तो बात और होती। मिचेल मार्श के ओवर से 5 रन आते हुए।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 118/1, 15 ओवर में। बल्लेबाजी: विराट कोहली 32*(21), शिखर धवन 44*(44)।ऑस्ट्रेलिया 348/8।: भारत का करंट रन रेट 8 के करीब है वहीं रिक्वायर्ड रन रेट 6.50 के आसपास है। साथ ही दोनों बल्लेबाों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी होती हुई। ल्योन के इस ओवर में दोनों बल्लेबाजों ने धैर्य दिखाया और कुल 4 रन बनाए।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 114/1, 14 ओवर में। बल्लेबाजी: विराट कोहली 30*(18), शिखर धवन 42*(41)।ऑस्ट्रेलिया 348/8।: मिचेल मार्श नए परिवर्तन के तौर पर आते हुए। कोहली ने मार्श की पहली गेंद पर चौका लगाकर स्वागत किया। अगली गेंद को मिड विकेट की ओर खेलकर कोहली ने एक रन लिया। धवन ने डीप एक्स्ट्रा कवर की ओर खेलकर 2 रन बनाए। मार्श के ओवर से 8 रन।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 106/1, 13 ओवर में। बल्लेबाजी: विराट कोहली 25*(16), शिखर धवन 39*(37)।ऑस्ट्रेलिया 348/8।: भारत के 100 रन पूरे। भारत के ये 100 रन 74 गेंदों में आए हैं। कोहली और धवन शानदार बल्लबाजी करते हुए। सीरीज में पहली बार भारतीय टीम का पलड़ा भारी नजर आता हुआ। कोहली ने ल्योन की गेंद पर एकस्ट्रा कवर के क्षेत्र में एक और चौका लगाया। ओवर से 8 रन। भारत को 27 ओवरों में 243 रन बनाने की दरकार।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 98/1, 12 ओवर में। बल्लेबाजी: विराट कोहली 19*(13), शिखर धवन 37*(34)।ऑस्ट्रेलिया 348/8।: ओहोहो…लगभग कॉट एंड बोल्ड होते बचे विराट कोहली। भाग्यशाली। फॉकनर जरूर अपना सिर धुन रहे होंगे। एक रन मिलता हुआ। अगली गेंद पर एक रन लेकर धवन ने कोहली को फिर से स्ट्राइक दी। कोहली का शानदार चौका। एक और चौका। ओवर से 10 रन आते हुए। भारत की बेहतरीन शुरुआत।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 88/1, 11 ओवर में। बल्लेबाजी: विराट कोहली 10*(8), शिखर धवन 36*(33)।ऑस्ट्रेलिया 348/8।: धवन ने हेस्टिग्स को आड़े हाथों लेते हुए. शानदार छक्का लगाया, दर्शक दीर्घा में गिरती हुई गेंद। धवन ने तीसरी गेंद पर एक रन लिया। अगली दो गेंदों पर कोई रन नहीं। अंतिम गेंद पर एक रन। ओवर से कुल 8 रन।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 80/1, 10 ओवर में। बल्लेबाजी: विराट कोहली 9*(5), शिखर धवन 29*(30)।ऑस्ट्रेलिया 348/8।: कोहली फॉकनर की पहली गेंद पर ऑफ ड्राइव लगाते हुए, शानदार चौका। अगली दो गेंदों पर कोई रन नहीं। चौथी गेंद पर थर्डमेन का चौका। भारतीय टीम की शानदार शुरुआत पांचवीं गेंद को कवर की ओर खेलकर कोहली ने एक रन बनाया। अंतिम गेंद पर धवन ने भी सिंगल लिया। ओवर से कुल 10 रन।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 70/1, नौ ओवर में। बल्लेबाजी: विराट कोहली 0*(0), शिखर धवन 28*(29)।ऑस्ट्रेलिया 348/8।: हेस्टिंग्स ने पहली गेंद वाइड डाली। दूसरी पर कोई रन नहीं बना। तीसरी गेंद पर धवन का कड़ा प्रहार। मिड विकेट के फील्डर को छकाते हुए गेंद सीमा रेखा के बाहर। अगली चार गेंदों पर कोई रन नहीं बना। ओवर से पांच रन।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 65/1, आठ ओवर में। बल्लेबाजी: विराट कोहली 0*(0), शिखर धवन 24*(23)।ऑस्ट्रेलिया 348/8।: रोहित ने रिचर्डसन की दूसरी गेंद पर स्कवेयर लेग के ऊपर से छक्का मारा। साथ ही भारत के 50 रन पूरे। भारत के पहले 50 रन 45 गेंदों में आए। ओहोहो..रोहित शर्मा का एक और छक्का। शानदार बल्लेबाजी। एक और चौका। आह…रोहित आउट। रोहित को रिचर्डसन ने वेड के हाथों झिलवाया। ओवर से 16 रन।
भारत का पहला विकेट गिरा, रोहित शर्मा आउट, रोहित c वेड b रिचर्डसन 41(25)
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 49/0, सात ओवर में। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 25*(19), शिखर धवन 24*(23)।ऑस्ट्रेलिया 348/8।: हेस्टिंग्स के ओवर में दोनों बल्लेबाज संभल कर खेलते हुए। ओवर से पांच रन। बेहतरीन शुरुआत।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 44/0, छह ओवर में। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 21*(14), शिखर धवन 23*(22)।ऑस्ट्रेलिया 348/8।: धवन की शानदार बल्लेबाजी। अब रिचर्डसन को निशाना बनाते हहुए। पहली गेंद पर मिड विकेट के ऊपर से छक्का लगाते हुए। चौथी गेंद पर शॉर्ट एक्स्ट्रा वर की जानिब से चौका लगाया। अंतिम गेंद पर तीन रन। ओवर से कुल 14 रन आते हुए।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 30/0, पांच ओवर में। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 18*(13), शिखर धवन 12*(17)।ऑस्ट्रेलिया 348/8।: गेंदबाजी में परिवर्तन, जॉन हेस्टिंंग्स आते हुए। हेस्टिंग्स की पहली गेंद पर एक रन रोहित ने लिया। हेस्टिंग्स आज फिर से लाइन में गेंदें फेंक रहे हैं। पांचवीं गेंद पर धवन ने लॉन्ग लेग की ओर खेलकर 1 रन लिया। ओवर की अंतिम गेंद पर रोहित ने 2 रन लिए। ओवर से कुल 4 रन
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 26/0, चार ओवर में। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 15*(11), शिखर धवन 11*(13)।ऑस्ट्रेलिया 348/8।: रिचर्डसन की शानदार गेंदबाजी। लाइन में गेंदबाजी करते हुए। ओवर से मात्र 2 रन।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 24/0, तीन ओवर में। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 14*(9), शिखर धवन 10*(9)।ऑस्ट्रेलिया 348/8।: पहली गेंद पर धवन ने एक रन लिया। दूसरी गेंद पर बाल-बाल बचते हुए रोहित। रोहित ने तीसरी गेंद पर लॉन्ग ऑन के ऊपर से छक्का मारा। पूरे शबाब में रोहित। चौथी गेंद पर रोहित ने एक रन लिया। अब धवन का कमाल, एक्सट्रा कवर का शानदार चौका। अंतिम गेंद पर तीन रन। ओवर से 17 रन
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 7/0, दो ओवर में। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 5*(6), शिखर धवन 2*(6)।ऑस्ट्रेलिया 348/8।: रिचर्डसन ने ऑस्ट्रेलिया की ओर से दूसरा ओवर फेंका। रिचर्डसन ने पहली तीन गेंदें गुड लेंथ के आस-पास डाली और कोई रन नहीं बना। चौथी गेंद को धवन ने थर्ड मेन की ओर खेलकर एक रन लिया। पांचवीं गेंद पर कोई रन नहीं बना। छठी गेंद पर भी कोई रन नहीं बना।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 6/0, एक ओवर में। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 5*(4), शिखर धवन 1*(2)।ऑस्ट्रेलिया 348/8।: ऑस्ट्रेलिया की ओर से पहला ओवर नाथन ल्योन ने फेंका। ल्योन की दूसरी गेंद पर रोहित ने चौका लगाया। ओवर से कुल 6 रन।
इंनिंग्स ब्रेक
ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 349 रन बनाने का एक बड़ा लक्ष्य दिया है। क्या फॉर्म में चल रही भारतीय बल्लेबाजी इस स्कोर को डिफेंड कर पाएगी। बहरहाल यह तो समय ही बताएगा। लेकिन विकेट बल्लेबाजी के लिए बेहतरीन है। ऐसे में भारतीय टीम के पास इस मैच को जीतकर सीरीज में पहला मैच जीतने का भरपूर मौका है। भारतीय गेंदबाजों ने अंतिम ओवरों में वापसी तो की लेकिन रनों का बहाव नहीं रोक पाए। हम आपसे फिर से रूबरू होंगे। अगली पारी में। तब तक इंतजार करें।
ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दिया 349 रन बनाने का लक्ष्य
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 348/8, 50 ओवर में। बल्लेबाजी: , जॉन हेस्टिंग्स 0*(0): पारी के 50वें ओवर में मैक्सवेल की धमाकेदार बल्लेबाजी। ईशांत की पहली गेंद पर छक्का। दूसरी गेंद पर चौका। तीसरी गेंद पर चौका। चौथी गेंद पर कोई रन नहीं। पांचवीं गेंद पर भी चौका। बेहतरीन बल्लेबाजी का मुजाहिरा पेश करते हुए। अंतिम गेंद पर पांडे के हाथों ईशांत ने उन्हें कैच आउट करवाया। इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवरों में 8 विकेट पर 348 रन बनाए। अंतिम ओवर से 18 रन। ईशांत ने 10 ओवरों में 77 रन देकर 4 विकेट लिए।
ऑस्ट्रेलिया का आठवां विकेट गिरा, मैक्सवेल आउट, मैक्सवेल c पांडे b ईशांत 41(20)
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 319/4, 49 ओवर में। बल्लेबाजी: , ग्लेन मैक्सवेल 23*(14), जॉन हेस्टिंग्स 0*(0): यादव का यह ओवर दुर्घटनाओं से भरा रहा। इस ओवर में जहां यादव ने फॉकनर को आउट किया। और वेड को रन आउट करवाया। वहीं ओवर की चौथी और पांचवीं गेद पर मैक्सवेल ने चौके जड़ दिए। ओवर से 11 रन। मैक्सवेल की बेहतरीन बल्लेबाजी।
ऑस्ट्रेलिया का सातवां विकेट गिरा, मैथ्यू वेड आउट, वेड रन आउट(रोहित/यादव) 0(2)
ऑस्ट्रेलिया का छठा विकेट गिरा, फॉकनर आउट, फॉकनर बो यादव 0(1)
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 319/4, 48 ओवर में। बल्लेबाजी: , ग्लेन मैक्सवेल 14*(11): ईशांत की खराब गेंदबाजी। पहली गेंद पर मैक्सवेल ने थर्ड मेन का चौका लगाया। दूसरी गेंद पर लेग बाई का एक रन बनता हुआ। तीसरी गेंद पर तीन रन। मान मिस फील्डिंग करते हुए। चौथी गेंद को कवर की ओर खेलकर मैक्सवेल ने एक रन लिया। पांचवीं गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर बेली ने दो रन लिए। अंतिम गेंद पर ईशांत को विकेट मिलता हुआ। बेली को उन्होंने रोहित के हाथों झिलवाया। ओवर से 11 रन।
ऑस्ट्रेलिया का पांचवां विकेट गिरा, बेली आउट, बेली c रोहित b ईशांत 10(7)
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 308/4, 47 ओवर में। बल्लेबाजी: जॉर्ज बेली 5*(4) , ग्लेन मैक्सवेल 9*(8): उमेश यादव की पहली चार गेंदों पर पांच रन आते हुए। पांचवीं गेंद को स्वीपर कवर की ओर खेलकर बेली ने एक रन लिया। ओवर की अँतिम गेंद को मिड विकेट की ओर खेलकर मैक्सवेल ने एक रन बनाया। यादव के ओवर से 7 रन। भारत को यहां से रन बचाने की जरूरत।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 301/4, 46 ओवर में। बल्लेबाजी: जॉर्ज बेली 0*(0) , ग्लेन मैक्सवेल 7*(6): ईशांत शर्मा ने इस ओवर की बढ़िया शुरुआत की, लेकिन एक बार फिर से वाइड गेंद। अगली दो गेंदों पर उनकी तीन रन बने। बड़ी सफलता स्मिथ आउट। ईशांत ने स्मिथ को गुरकीरत सिंह के हाथों झिलवाया। ईशांत की अगली गेंद पर दो रन लेकर मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलिया के 300 रन पूरे किए। ईशांत के ओवर से कुल 7 रन।
ऑस्ट्रेलिया का तीसरा विकेट गिरा, स्मिथ आउट, स्मिथ c मान b 51(29)
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 294/3, 45 ओवर में। बल्लेबाजी: स्टीवन स्मिथ 51*(28) , मैक्सवेल 1*(1): उमेश यादव गेंदबाजी छोर पर वापस लौटते हुए। मार्श ने पहली गेंद पर एक रन लिया। दूसरी गेंद को बैकवर्ड स्कवेयर लेग की ओर खेलकर एक रन लिया। मार्श आउट, यादव ने मार्श को विराट कोहली के हाथों झिलवाया। अगली गेंद पर स्मिथ ने चौका लगाया। ओवर से कुल 8 रन। स्मिथ का अर्धशतक भी पूरा।
ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका, मिचेल मार्श आउट, मार्श c कोहली b यादव 33(42)
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 286/2, 44ओवर में। बल्लेबाजी: स्टीवन स्मिथ 45*(25) , मिचेल मार्श 32*(40): स्मिथ का भुवी की गेंद पर डीप मिड विकेट के ऊपर से छक्का। गजब की बल्लेबाजी। भारतीय गेंदबाजों की गेंदों से खिलवाड़ करते हुए स्मिथ। अगली गेंद पर एक रन लिया। मार्श ने अगली दो गेंदों पर दो-दो रन लिए। पांचवीं गेद पर मार्श ने एक रन लिया। ओवर से कुल 12 रन।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 274/2, 43ओवर में। बल्लेबाजी: स्टीवन स्मिथ 38*(22) , मिचेल मार्श 28*(37): ईशांत गेंदबाजी आक्रमण में वापस लौटते हुए। ईशांत की पहली गेंद पर स्मिथ का छक्का। ऑफ स्टंप के बाहर एक फुल गेंद और स्मिथ ने छक्का मारने में कोई कौताही नहीं बरती। अगली दो गेंदों पर दो-दो रन। ईशांत वाइड गेंद डालते हुए। चौथी गेंद पर कोई रन नहीं। पांचवीं गेंद को बेकवर्ड स्कवेयर लेग की ओर खेलकर एक रन बनाया। अंतिम गेंद पर मार्श का डीप मिड विकेट की जानिब से चौका। एक महंगा ओवर। ओवर से कुल 15 रन।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 259/2, 42 ओवर में। बल्लेबाजी: स्टीवन स्मिथ 27*(17) , मिचेल मार्श 24*(36): रिषी धवन की पहली गेंद पर स्मिथ का चौका, गजब का पुल शॉट स्मिथ के द्वारा। अगली तीन गेंदों पर एक-एक रन मिलते हुए। ओवर की पांचवी गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर 2 रन लिए। अंतिम गेंद पर वही स्ट्रोक खेलकर दो रन बनाए। ओवर से कुल 11 रन।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 248/2, 41 ओवर में। बल्लेबाजी: स्टीवन स्मिथ 21*(14) , मिचेल मार्श 19*(33): भुवनेश्वर कुमार की पहली गेंद पर स्मिथ का छक्का, डीप मिडविकेट के ऊपर से छक्का लगाते हुए कप्तान स्मिथ। हर्षा भोगले इसे बेबी सिक्स कहते हुए। अगली दो गेंदों पर एक-एक रन। चौथी गेंद को फाइन लेग की ओर खेलकर स्मिथ ने दो रन बटोरे। कुमार आज अच्छे खासे महंगे साबित हुए हैं। वह अब तक कुल 7 ओवरों में 58 रन दे चुके हैं। ओवर से कुल 11 रन।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 237/2, 40 ओवर में। बल्लेबाजी: स्टीवन स्मिथ 12*(9) , मिचेल मार्श 18*(32): रिषी धवन गेंदबाजी आक्रमण में वापस लौटते हुए। धवन की दूसरी गेंद पर मार्श ने एक रन लिया। तीसरी गेंद पर स्मिथ का करारा प्रहार, गेंद बैकवर्ड स्वेयर लेग की जानिब से चार रन के लिए सीमा रेखा से बाहर। पांचवीं गेंद पर स्मिथ ने तीन रन बटोरे। ओवर से आठ रन। कप्तान स्मिथ तीखे अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 229/2, 39 ओवर में। बल्लेबाजी: स्टीवन स्मिथ 5*(6) , मिचेल मार्श 17*(29): जडेजा ने अपनी पहली पांच गेंदों पर सिर्फ दो रन दिए थे, लेकिन ओवर की आखिरी गेंद पर स्मिथ ने मिड विकेट की ओर करारा प्रहार लगाते हुए चार रन बटोरे। इस तरह ओवर से 6 रन।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 222/2, 38 ओवर में। बल्लेबाजी: स्टीवन स्मिथ 0*(2) , मिचेल मार्श 15*(27): पहली दो गेंदों में यादव ने कोई रन नहीं दिया। अगली गेंद यादव ने वाइड फेंकी। भारत को बड़ी सफलता फिंच आउट। यादव ने फिंच को ईशांत के हाथों झिलवाया। उमेश का शानदार ओवर। ओवर से मात्र 2 रन।
ऑस्ट्रेलिया का दूसरा विकेट गिरा, फिंच आउट, फिंच c ईशांत b यादव 107(107)
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 220/1, 37 ओवर में। बल्लेबाजी: एरन फिंच 107*(104), मिचेल मार्श 14*(26): जडेजा की दूसरी गेंद पर मार्श ने स्लॉग स्वीप के सहारे चौका लगाया। अगली गेंद पर मार्शन ने एक रन लिया। ओवर से 6 रन।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 214/1, 36 ओवर में। बल्लेबाजी: एरन फिंच 106*(101), मिचेल मार्श 9*(23): यादव की पहली गेंद पर फिंच ने मिड विकेट का चौका जमाया। अगली गेंद पर बेकवर्ड स्कवेयर लेग की ओर खेलकर 1 रन। अब मार्श रंग में आते हुए। उन्होंने लॉन्ग ऑफ का चौका लगाया। अंतिम गेंद पर एक रन। ओवर से कुल 10 रन।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 204/1, 35 ओवर में। बल्लेबाजी: एरन फिंच 101*(99), मिचेल मार्श 4*(19): जडेजा की दूसरी गेंद को बैकवर्ड स्कवेयर लेग की ओर खेलकर फिंच ने एक रन लिया। चौथी गेंद को लांग ऑफ की ओर खेलकर मार्श ने 2 रन बनाए। इसके बाद जडेजा ने कोई रन नहीं दिया। ओवर से मात्र 3 रन। पिछले पांच ओवरों में 16 रन कोई विकेट नहीं।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 201/1, 34 ओवर में। बल्लेबाजी: एरन फिंच 100*(97), मिचेल मार्श 2*(15): फिंच ने उमेश यादव की पहली गेंद को बैकवर्ड स्कवेयर लेग की खेलकर चौका लगाया। साथ ही ऑस्ट्रेलिया के 200 रन भी पूरे। ओवर की तीसरी गेंद को मिड विकेट की ओर खेललकर फिंच ने एक रन बनाया और अपना शतक पूरा किया। फिंच का वनडे में यह सातवां शतक है। अगली तीन गेंदों पर यादव ने कोई भी रन नहीं दिया। ओवर से पांच रन।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 196/1, 33 ओवर में। बल्लेबाजी: एरन फिंच 95*(94), मिचेल मार्श 2*(12): जडेजा की तीसरी गेंद पर लेट कट खेलकर फिंच ने तीन रन लिए। इसके बाद जडेजा ने एक भी रन नहीं बनने दिया। ओवर से मात्र तीन रन।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 193/1, 32 ओवर में। बल्लेबाजी: एरन फिंच 92*(91), मिचेल मार्श 2*(9): ईशांत की तीसरी गेंद को फिंच ने स्कवेयर थर्ड मेन की ओर खेलकर दो रन लिए। पांचवीं गेंद को फिंच ने बैकवर्ड स्कवेयर लेग की ओर खेलकर एक रन लिया। ईशांत सधी हुुई गेंदबाजी करते हुए। ओवर से मात्र तीन रन। पिछले 5 ओवरों में 21 रन और 1 विकेट गिरा है।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 190/1, 31 ओवर में। बल्लेबाजी: एरन फिंच 89*(86), मिचेल मार्श 2*(8): जडेजा अब अपनी लय में लौटते हुए। एक और बेहतरीन ओवर। ओवर से मात्र 2 रन।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 188/1, 30 ओवर में। बल्लेबाजी: एरन फिंच 88*(85), मिचेल मार्श 1*(3) : ईशांत ने पहली गेंद फिंच के पैड पर की। शानदार चौका। अगली गेंद वाइड। अगली गेंद पर भारत को सफलता मिलती हुई। ईशांत ने वॉर्नर को बोल्ड कर दिया। ओवर से सात रन।
ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट गिरा, वॉर्नर आउट, वॉर्नर बोल्ड ईशांत शर्मा 93(92)
तेज हवा चलती हुई, बारिश की संभावनाएं।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 181/0, 29 ओवर में। बल्लेबाजी: एरन फिंच 83*(83), डेविड वॉर्नर 93*(91): दूसरे छोर से जडेजा लौटते हुए। वॉर्नर ने दूसरी गेंद को बैकवर्ड स्कवेयर लेग की ओर खेलकर एक रन बनाया। अगली दो गेंदों पर कोई रन नहीं। जडेजा का किफायती ओवर। ओवर से मात्र 2 रन।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 179/0, 28 ओवर में। बल्लेबाजी: एरन फिंच 82*(80), डेविड वॉर्नर 92*(88): ईशांत शर्मा गेंदबाजी में वापस लौटते हुए। पहली गेंद को बैकवर्ड स्केवयर लेग की ओर खेलकर वॉर्नर ने दो रन लिए। दूसरी गेंद पर वॉर्नर ने एक रन लिया। अपनी गति के साथ परिवर्तन करते हुए शर्मा। अगली गेंद पर फिंच ने एक रन लिया। बीच-बीच में ईशांत धीमी गेंदें डाल रहे हैं, लेकिन लाइन सही नहीं। ओवर से 7 रन।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 172/0, 27 ओवर में। बल्लेबाजी: एरन फिंच 79*(77), डेविड वॉर्नर 88*(85): फिंच ने भुवी की दूसरी गेंद पर डीप मिड विकेट की ओर खेलकर 2 रन लिए। अगली गेंद पर फिंच ने चौका जड़ा। चौथी गेंद पर मिड विकेट के ऊपर से छक्का मारते हुए फिंच। अगली गेंद पर डीप बैकवर्ड प्वाइंट की जानिब से चौका लगाया। ओवर से 16 रन आते हुए। भारतीय गेंदबाज परेशानी में।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 156/0, 26 ओवर में। बल्लेबाजी: एरन फिंच 63*(71), डेविड वॉर्नर 88*(85): अब फिंच मोर्चा संभालते हुए। रिषी के ओवर की दूसरी गेंद पर लांग ऑफ का छक्का जमाते हुए फिंच। इस तरह दोनों बल्लेबाजों के बीच 150 रनों की भागादारी भी पूरी। रन प्रति बॉल बनते हुए। अभी तक किफायती रहे रिषी के ओवर से रनों की बरसात होती हुई। ओवर से 11 रन।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 145/0, 25 ओवर में। बल्लेबाजी: एरन फिंच 53*(66), डेविड वॉर्नर 87*(84): भुवी दूसरे छोर से गेंदबाजी आक्रमण संभालते हुए। उनकी दूसरी गेंद पर वॉर्नर ने एक रन लिया। अपने पहले स्पेल में महंगे साबित होने वाले भुवी ने इस स्पैल में बेहतरीन वापसी की है। ओवर से मात्र दो रन।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 143/0, 24 ओवर में। बल्लेबाजी: एरन फिंच 52*(63), डेविड वॉर्नर 86*(81): रिषी की पहली चार गेदों पर चार रन बने। रिषी अभी तक किफायती साबित हुए हैं। अच्छी लेंथ पर गेंदबाजी करते हुए रिषी। ओवर से मात्र 5 रन।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 138/0, 23 ओवर में। बल्लेबाजी: एरन फिंच 50*(61), डेविड वॉर्नर 83*(77): जडेजा की पहली तीन गेंदों पर एक-एक रन बने। दोनों बल्लेबाज अब सेट हो चुके हैं। ओवर की चौथी गेंद पर एक रन लेकर फिंच ने अपना अर्धशतक पूरा किया। यह सीरीज में उनकी दूसरी फिप्टी है। ओवर से पांच रन।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 133/0, 22 ओवर में। बल्लेबाजी: एरन फिंच 48*(59), डेविड वॉर्नर 80*(73): रिषी धवन की दूसरी गेंद को मिड विकेट की ओर खेलकर फिंच ने एक रन लिया। वॉर्नर ने ओवर की चौथी गेंद को मि़ड ऑफ पर खेलकर दो रन लिए। पांचवीं गेंद को थर्ड मेन की ओर खेलकर एक रन लिया। ओवर से चार रन। रिषी धवन 5-0-18-0
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 129/0, 21 ओवर में। बल्लेबाजी: एरन फिंच 47*(56), डेविड वॉर्नर 77*(70): फिंच ने जडेजा की पहली गेंद को स्वीपर कवर की ओर खेलकर एक रन लिया। अगली गेंद पर वॉर्नर ने एक रन लिया। चौथी गेंद को फिंच ने बैकवर्ड स्केवयर लेग की ओर खेला और एक रन लिया। अगली गेंद वॉर्नर ने वाइड खेली। ओवर से कुल 4 रन।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 125/0, 20 ओवर में। बल्लेबाजी: एरन फिंच 45*(53), डेविड वॉर्नर 76*(67): रिषी की पहली गेंद को कवर की ओर खेलकर वॉर्नर ने एक तेज सिंगल लिया। फिंच ने तीसरी गेंद को लांग ऑन की ओर खेलकर दो रन लिए। अगली गेंद पर फिंच ने एक रन लिया। वॉर्न ने अगली गेंद को स्वीपर कवर की ओर खेलकर दो रन लिए। ओवर से कुल 6 रन। रिषी 4-0-14-0
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 119/0, 19 ओवर में। बल्लेबाजी: एरन फिंच 42*(50), डेविड वॉर्नर 73*(64): जडेजा की पहली गेंद पर फिंच ने ऑफ साइड में खेलकर 2 रन बटोरे। तीसरी गेंद को कवर की ओर खेलकर फिंच ने एक रन लिया। पांचवीं गेंद को वॉर्नर ने शॉर्ट फाइन लेग की ओर खेला और एक रन लिया। ओवर से चार रन।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 115/0, 18 ओवर में। बल्लेबाजी: एरन फिंच 39*(46), डेविड वॉर्नर 72*(62): रिषी धवन फिर से गेंदबाजी आक्रमण में वापस लौटते हुए। रिषी की दूसरी गेंद वाइड रही। तीसरी गेंद पर लेग बाई का रन बनता हुआ। चौथी गेंद पर भी कोई नहीं। रिषी अभी तक प्रभावशाली नजर आए हैं और ज्यादा खर्चीले भी साबित नहीं हुए हैं। फिंच ने पांचवीं गेंद पर एक रन लिया। ओवर से मात्र 3 रन।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 112/0, 17 ओवर में। बल्लेबाजी: एरन फिंच 38*(43), डेविड वॉर्नर 72*(59): जडेजा परिवर्तन के तौर पर आए। लेकिन ये क्या..वॉर्नर ने उनकी पहली गेंद पर चौका लगा दिया। ओहोहो…दूसरी गेंद पर भी चौका। तीसरी गेंद पर एक रन। चौथी गेंद पर भी एक रन। पांचवीं गेंद पर फिर से चौके लगाते हुुए वॉर्नर। लगता है वॉर्नर आज कुछ अलग ही ठान कर आए हैं। अंतिम गेंद पर एक रन। ओवर से कुल 15 रन
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 97/0, 16 ओवर में। बल्लेबाजी: एरन फिंच 37*(42), डेविड वॉर्नर 58*(54): मान की पहली गेंद पर फिंच ने एक रन लिया। दूसरी गेंद पर वॉर्नर ने मिड विकेट के ऊपर से चौका लगाया। पांचवीं गेंद पर फिंच ने चौका लगाया। ओवर से 10 रन
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 87/0, 15 ओवर में। बल्लेबाजी: एरन फिंच 32*(39), डेविड वॉर्नर 53*(51): रिषी की पहली गेंद पर फिंच ने एक रन लिया। दूसरी गेंद पर वॉर्नर ने एक रन लिया। तीसरी गेंद पर फिंच ने एक रन लिया। ओहोहो..कोहली के लिए मिड विकेट पर ये एक कैच था, लेकिन गेंद उनके सामने गिर गई। बाल बाल बचते हुए वॉर्नर। ओवर से तीन रन
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 84/0, 14 ओवर में। बल्लेबाजी: एरन फिंच 30*(37), डेविड वॉर्नर 52*(47): मान की दूसरी गेंद पर फिंच ने एक रन लिया। तीसरी गेंद पर वॉर्नर ने एक रन लिया। चौथी गेंद पर फिंच ने एक रन लेकर वॉर्नर को स्ट्राइक दी। ओहोहो…छक्का। वॉर्नर ने मान की गेंद पर अपने घुटनों के बल पर बैठते हुए डीप मिड विकेट के ऊपर से छक्का लगाया। साथ ही अपना 13वां अर्धशतक पूरा किया।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 75/0, 13 ओवर में। बल्लेबाजी: एरन फिंच 29*(34), डेविड वॉर्नर 45*(44): दूसरे छोर से रिषी धवन गेंदबाजी के लिए आते हुए। पहली गेंद को मिड ऑन की ओर खेलकर फिंच ने एक रन लिया। चौथी गेंद को वॉर्नर ने मिड ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया। पांचवीं गेंद को स्वीपर कवर की ओर खेलकर फिंच ने एक रन लिया। अंतिम गेंद पर कोई रन नहीं। ओवर से तीन रन।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 72/0, 12 ओवर में। बल्लेबाजी: एरन फिंच 27*(32), डेविड वॉर्नर 44*(40): गुरकीरत सिंह मान गेंदबाजी में आते हुए। मान, राइट आर्म ऑफ ब्रेक। मान की तीसरी गेंद पर वॉर्नर ने स्वीप शॉट का सहारा लिया और चौका लगाया। वॉर्नर ने पांचवीं गेंद पर एक रन लिया। फिंच ने अंतिम गेंद पर एक रन लिया। ओवर से कुल 6 रन
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 66/0, 11 ओवर में। बल्लेबाजी: एरन फिंच 26*(31), डेविड वॉर्नर 39*(35): व़ॉर्नर ने पहली गेंद पर एक रन लिया। फिंच ने तीसरी गेंद पर एक रन लिया। वॉर्नर ने ओवर की चौथी गेंद पर सीधे स्ट्रोक लगाया और चार रन। ओवर की अंतिम गेंद पर एक रन बना। ओवर से 7 रन।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 59/0, 10 ओवर में। बल्लेबाजी: एरन फिंच 25*(29), डेविड वॉर्नर 33*(31): ईशांत के लिए एक शॉर्ट मिड विकेट पर फील्डर रखा गया है जो हर मौके को भुनाने के लिए मुस्तैद है। फिंच ने तीसरी गेंद पर एक रन लेकर वॉर्नर को स्ट्राइक दी। वॉर्नर के लिए एक स्लिप। ओवर की पांचवीं गेंद को वॉर्नर ने मिड ऑन से दूर की ओर खेलकर दौड़कर 3 रन लिए। अंतिम गेंद पर कोई रन नहीं बना। ओवर से मात्र 4 रन।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 55/0, 9 ओवर में। बल्लेबाजी: एरन फिंच 24*(25), डेविड वॉर्नर 30*(29): दूसरे छोर से भुवनेश्वर कुमार को आक्रमण प लगाया गया है। फिंच ने उनकी दूसरी गेंद पर दो रन लिए। ओहोहो..रोहित मिस फील्ड करते हुए, खामियाजन एक रन अतिरिक्त ऑस्ट्रेलिया को मिलता हुआ। भारत को अच्छी फील्डिंग की दरकार। बाद की तीन गेंदों पर कोई रन नहीं बना। इस तरह ओवर से 3 रन।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 52/0, आठ ओवर में। बल्लेबाजी: एरन फिंच 21*(22), डेविड वॉर्नर 30*(26): ईशांत अभी तक प्रभावशाली नजर आए हैं। इस ओवर की पहली पांच गेंदों में उन्होंने कोई रन नहीं दिया। लगातार अच्छी लेंथ पर गेंदबाजी करते हुए ईशांत, यही जरूरी भी है। ओवर की अंतिम गेंद पर फिंच ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन लिया। इस तरह ओवर से एक रन।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 51/0, सात ओवर में। बल्लेबाजी: एरन फिंच 20*(16), डेविड वॉर्नर 30*(26): उमेश यादव जो पहले ओवर में प्रभावशाली दिखाई दे रहे थे वह अब ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के सामने अप्रभावशाली नजर आ रहे हैं। यादव ने दूसरी गेंद वाइड फेंकी। तीसरी गेंद पर फिंच ने डीप मिडविकेट के ऊपर से चौका लगा दिया और दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी की। ओवर से 6 रन।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 45/0, छह ओवर में। बल्लेबाजी: एरन फिंच 15*(12), डेविड वॉर्नर 30*(24): गेंदबाजी में परिवर्तन ईशांत शर्मा को लाया गया। ईशांत ने इस ओवर में बेहतरीन गेंदबाजी की और पहली पांच गेंदों में कोई रन नहीं दिया। ओवर से पांच रन। ओवर थ्रो के चार रन मिलते हुए। खराब फील्डिंग।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 40/0, पांच ओवर में। बल्लेबाजी: एरन फिंच 10*(6), डेविड वॉर्नर 30*(24): वॉर्नर ने दूसरी गेंद पर दो रन लिए। चौथी गेंद जो ऑफ स्टंप के बाहर थी उस पर चौका लगाया। वॉर्नर यहीं नहीं रुके और यादव के ओवर की पांचवीं गेंद पर भी फाइन लेग का शानदार चौका लगाया। भारतीय गेंदबाज या तो शॉर्ट गेंदें फेंक रहे हैं या तो ऑफ स्टंप्स के बाहर। ओहोहो…वार्नर का एक और प्रहार डीप मिड विकेट से गेंद सनसनाती हुई सीमा रेखा के बाहर। ओवर से एक बार फिर से तीन चौके। पिछले दो ओवरों में 27 रन बन चुके हैं।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 26/0, चार ओवर में। बल्लेबाजी: एरन फिंच 10*(6), डेविड वॉर्नर 16*(18): एक बार फिर से दिशा से भटके भुवनेश्वर कुमार। ओवर की पहली गेंद जो ऑफ स्टंप के बाहर थी उस पर वॉर्नर ने जबरदस्त चौका लगाया। ओवर की चौथी गेंद को कुमार शॉर्ट कर बैठे और वॉर्नर के लिए यह यह किसी न्योते से कम नहीं था और उन्होंने चौका लगाया। ओहोहो…पांचवीं गेंदद पर भी चौका अंतिम गेंद पर एक रन। ओवर से कुल 13 रन।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 13/0, तीन ओवर में। बल्लेबाजी: एरन फिंच 10*(6), डेविड वॉर्नर 3*(12): आज फिंच आतिशी अंदाज में नजर आ रहे हैं। उन्होंने यादव के ओवर की दूसरी गेंद पर चौका लगाया। फिंच ने चौथी गेंद पर एक रन लिया। वॉर्नर ने अंतिम गेंद को मिड ऑन की तरफ खेलकर एक रन लिया। इस तरह ओवर से कुल 6 रन बने।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 7/0, दो ओवर में। बल्लेबाजी: एरन फिंच 5*(2), डेविड वॉर्नर 2*(10): भुवनेश्वर कुमार ने पहली गेंद फिंच के पैड पर डाली और फिंच ने चौका लगाया। दूसरी गेंद पर फिंच ने एक रन लिया। तीसरी गेंद पर वॉर्नर ने 2 रन लिए। इसके बाद अगली तीन गेंदों पर कोई रन नहीं बना। इस तरह ओवर से कुल 7 रन।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 0/0, एक ओवर में। बल्लेबाजी: एरन फिंच 0*(0), डेविड वॉर्नर 0*(6): भारतीय टीम की ओर से पहला ओवर उमेश यादव ने फेंका। उमेश यादव ने इस ओवर में बेहतरीन गेंदबाजी की और सारी गेंदों को सही लेंथ पर पटकते हुए डेविड वॉर्नर को एक भी रन बनाने का मौका नहीं दिया। इस तरह पहला ओवर मेडन समाप्त हुआ।
खिलाड़ी मैदान में आ चुके हैं। उमेश यादव पहला ओवर फेंकते हुए।
भारत(अंतिम एकादश): रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, महेन्द्र सिंह धोनी(कप्तान), रविन्द्र जडेजा, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, इशांत शर्मा, गुरकीरत सिंह मान, ऋृषि धवन।
ऑस्ट्रेलिया(अंतिम एकादश): स्टीवन स्मिथ(कप्तान), एरन फिंच, डेविड वार्नर, जॉर्ज बेली, ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल मार्श, मैथ्यू वेड, जेम्स फॉकनर, जॉन हेस्टिंग्स, केन रिचर्ड्सन, नाथन लियोन।
टॉस अपडेट: ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस पहले बल्लेबाजी का फैसला
मैदान में धूप खिली हुई है। मौसम पूरी तरह से साफ है। कल शाम को बारिश को लेकर आशंका जताई जा रही थी। भारतीय टीम इस मैदान पर अपने दोनों स्पिनर अश्विन व जडेजा को खिला सकती है। टॉस अब से थो़ड़ी देर में होगा।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
भारत: रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, महेन्द्र सिंह धोनी(कप्तान), मनीष पांडे,रविन्द्र जडेजा, रविचन्द्रन अश्विन, बरिंदर स्रान, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अक्षर पटेल, इशांत शर्मा, गुरकीरत सिंह मान, ऋृषि धवन।
ऑस्ट्रेलियाः स्टीवन स्मिथ(कप्तान), एरन फिंच, डेविड वार्नर, जॉर्ज बेली, ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल मार्श, मैथ्यू वेड, जेम्स फॉकनर, जॉन हेस्टिंग्स, स्कॉट बोलेंड, केन रिचर्ड्सन, नाथन लियोन, शॉन मार्श।
भारतीय टीम की मुख्य चिंता उनका गेंदबाजी आक्रमण है। पहले मैच के बाद बरिंदर स्रान कोई खास प्रभावित नहीं कर सके है तो उमेश यादव ने अपनी गेंदबाजी से निराश किया है। तीसरे वनडे में जडेजा ने जरूर अच्छी गेंदबाजी की थी। ऋषि धवन और गुरकीरत मान अपने ऑलराउंड खेल से प्रभावित कर टीम में जगह पक्की करने की कोशिश करेंगे। भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया है। रोहित शर्मा सीरीज में 2 शतक जमा चुके हैं तो विराट कोहली भी ज्यादा पीछे नहीं हैं। रहाणे के बल्ले से भी लगातार रन निकल रहे हैं लेकिन उन्हे अपने अर्धशतक को शतक में बदलने की कला को सीखना होगा। बस अंतिम ओवरों में निचले क्रम के बल्लेबाजों को तेजी से रन बनाने की जरूरत है।
उधर पहले तीनों मैच जीतकर ऑस्ट्रेलियाई टीम आत्मविश्वास से भरी हुई है। डेविड वार्नर की टीम में वापसी हुई है तो शानदार प्रदर्शन करने वाले शॉन मार्श को बाहर बैठना पड़ सकता है। पिछले मैच में ग्लेन मैक्सवेल ने भी अपने बल्ले पर जमी धूल हटा ली है। तो एक बार फिर से दर्शकों को मैक्सवेल से एक धमाकेदार पारी की उम्मीद होगी। इस मैच के लिए भारतीय टीम में एकमात्र परिवर्तन किया गया है। पिछले मैच में बुरी तरह से नाकाम रहने वाले बरिंदर स्रान की जगह भुवनेश्वर कुमार को भारतीय अंतिम एकादश में जगह दी गई है। वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम में दो परिवर्तन किए गए हैं। डेविड वॉर्नर टीम में लौट चुके हैं और उन्होंने टीम में शॉन मार्श की जगह ली है। वहीं स्पिन गेंदबाज नाथन ल्योन को जगह दी गई है। उन्हें स्कॉट बोलैंड की जगह टीम में सम्मिलित किया गया है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्मिथ ने टॉ जीता है और श्रृंखला में पहली बार पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया है। उनका कहना है कि यह विकेट अच्छा है, लेकिन समय के साथ यह धीमा हो जाएगा, इसलिए उन्होंने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.