Jay Jaiswal
जय जायसवाल क्रिकेटकंट्री हिंदी में बतौर सीनियर राइटर कार्यरत हैं
Written by Jay Jaiswal
Last Updated on - March 10, 2016 11:09 PM IST
नमस्कार दोस्तों, क्रिकेटकंट्री की हिन्दी लाइव कवरेज में आपका स्वागत है। जीत के रथ पर सवार भारतीय टीम T20 विश्व कप में अपना सफर शुरू करने से पहले अपना पहला अभ्यास मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ इडेन गॉर्डन में खेल रही है। इस मैच का आंखों देखा हाल लेकर मैं जय जायसवाल आपकी खिदमत में हाज़िर हूं। मैं आपको इस अभ्यास मैच से जुड़ी हर खबर हर अपडेट आपतक हिंदी में पहुंचाऊंगा। भारतीय टीम के लिए साल 2016 अब तक शानदार रहा है। भारत ने इस साल सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया को उसी की धरती पर 3-0 से हराया तो इसके बाद अपनी धरती पर श्रीलंका को 2-1 से करारी मात दी। इसके बाद भारत ने एशिया कप में अपना प्रभुत्व दिखाते हुए पाकिस्तान, श्रीलंका, यूएई और बांग्लादेश को हराकर रिकॉर्ड छठीं बार एशिया कप पर अपना कब्जा जमाया। भारतीय वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले इस अभ्यास मैच में भी अपनी विजय पताका लहराना चाहेगी। ALSO READ: टी20 विश्व कप 2016: भारत बनाम वेस्टइंडीज अभ्यास मैच प्रिव्यु
भारतीय विजय रथ पर सवार है, एशिया कप में अजेय रही भारतीय टीम अपना अगला अभ्यास मैच 12 मार्च को मुंबई में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी। आज के लिए इतना ही भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच की लाइव कवरेज के साथ एक बार फिर आउंगा, तब तक के लिए अपने अपने दोस्त जय जायसवाल को इजाज़त दीजिए। अलविदा, नमस्ते, गुड बॉय।
भारत ने वेस्टइंडीज को 45 रन से हराया।
भारत ने अपने पहले अभ्यास मैच में वेस्टइंडीज को खेल के हर विभाग में पीछे छोड़ते हुए 45 रनों से पराजित किया। भारत के लिए रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 9 चौकों और 7 छक्कों की मदद से नाबाद 98 रन की पारी खेली। रोहित के अलावा युवराज ने भी 31 रनों की तेज पारी खेली। गेंदबाजी में भारत मोहम्मद शमी, पवन नेगी, हार्दिक पांड्या और रविन्द्र जडेजा को 2-2 सफलताएं लगी जबकि बुमराह और हरभजन को 1-1 विकेट मिले।
लाइव स्कोर वेस्टइंडीज 140/10, 19.2 ओवर। बल्लेबाजी: जेसन होल्डर 13(9)। भारत 185/6। अंतिम ओवर की जिम्मेदारी हरभजन सिंह को सौंपी गई है। हरभजन ने दूसरी गेंद पर बेन को रहाणे के हाथों कैच कर कर भारत को 45 रन की जीत दिला दी।
सुलेमान बेन कैच रहाणे बो. हरभजन सिंह 8(10)
लाइव स्कोर वेस्टइंडीज 140/9, 19 ओवर। बल्लेबाजी: जेसन होल्डर 13(9), सुलेमान बेन 8(8)। भारत 185/6। कप्तान धोनी एक बार फिर से अश्विन को लेकर आए हैं। बेन ने अश्विन की दूसरी गेंद पर छक्का जमाया तो चौथी गेंद पर वेस्टइंडीज को बाई के रूप में 4 रन और मिले। अंतिम गेंद पर बेन ने 1 रन लिया।
लाइव स्कोर वेस्टइंडीज 129/9, 18 ओवर। बल्लेबाजी: जेसन होल्डर 13(9), सुलेमान बेन 1(2)। भारत 185/6। शमी ने अपने कोटे के अंतिम ओवर की पहली गेंद पर नर्स को पवेलियन चलता किया। एस्ले नर्स कैच रहाणे बो. शमी 9(7)। दूसरी गेंद पर होल्डर ने चौका लगाया लेकिन अब बहुत देर हो चुकी है। इस ओवर में कुल 6 रन बने।
एस्ले नर्स कैच रहाणे बो. शमी 9(7)
लाइव स्कोर वेस्टइंडीज 123/8, 17 ओवर। बल्लेबाजी: जेसन होल्डर 8(6), एस्ले नर्स 9(6)। भारत 185/6। पांड्या की पहली गेंद पर नर्स ने चौका जमाया। दूसरी गेंद पर नर्स ने 1 रन लेकर छोर बदला तो तीसरी गेंद पर होल्डर ने चौका जड़ाने के बाद पांचवी गेंद पर 1 रन लिया। अंतिम गेंद पर नर्स ने 1 रन लेकर स्ट्राइक अपने पास रखा।
लाइव स्कोर वेस्टइंडीज 112/8, 16 ओवर। बल्लेबाजी: जेसन होल्डर 3(3), एस्ले नर्स 3(3)। भारत 185/6। शमी अपने कोटे का तीसरा ओवर लेकर आए हैं। दोनों बल्लेबाजों ने सभी गेंदों पर 1-1 रन लिया। इस तरह इस ओवर में कुल 6 रन बने। वेस्टइंडीज के लिए ये मैच जीतना नामुमकिन हो चुका है।
लाइव स्कोर वेस्टइंडीज 106/8, 15 ओवर। बल्लेबाजी: जेसन होल्डर 0(0), एस्ले नर्स 0(0)। भारत 185/6। हार्दिक पाड्या को गेंदबाजी के लिए बुलाया गया है। पांड्या की पहली ही गेंद पर सैमी ने चौका लगाया लेकिन अगली ही गेंद पर पांड्या ने सैमी को आउट कर भारत को 7वी सफलता दिला दी। डैरेन सैमी कैच रहाणे बो. हार्दिक पांड्या 5(3)। रसेल ने पाड्या को 2 लगातार चौका लगाया लेकिन अंतिम गेंद पर पांड्या ने रसेल को भी चलता कर अपना हिसाब बराबर कर लिया। आन्द्रे रसेल कैच रहाणे बो. हार्दिक पांड्या 19(13)।
डैरेन सैमी कैच रहाणे बो. हार्दिक पांड्या 5(3)
आन्द्रे रसेल कैच रहाणे बो. हार्दिक पांड्या 19(13)
लाइव स्कोर वेस्टइंडीज 92/6, 14 ओवर। बल्लेबाजी: आन्द्रे रसेल 11(9), डैरेन सैमी 1(1)। भारत 185/6। जडेजा पारी का 14वां ओवर लेकर आए हैं। रसेल ने जडेजा की दूसरी गेंद पर शानदार छक्का जड़ने के बाद अगली गेंद पर 1 रन लिया। नए बल्लेबाज सैमी ने 1 रन लेकर अपना खाता खोला। वेस्टइंडीज के लिए मैच धीरे धीरे हाथ से निकलता हुआ।
लाइव स्कोर वेस्टइंडीज 84/6, 13 ओवर। बल्लेबाजी: आन्द्रे रसेल 4(4), डैरेन सैमी 0(0)। भारत 185/6। नेगी की पहली गेंद पर रसेल ने 1 रन लिया दूसरी गेंद पर ब्रावो बीट हुए। तीसरी गेंद पर नेगी ने ब्रावो को आउट कर वेस्टइंडीज को एक और झटका दिया। ड्वेन ब्रावो कैच रैना बो. नेगी 13(18)। कार्लोस ब्रेथवेट आए हैं बल्लेबाजी करने के लिए। ब्रेथवेट ने नेगी की पांचवी गेंद पर शानदार छक्का जमाया तो अगली गेंद पर नेगी ने ब्रेथवेट को बोल्ड कर अपना हिसाब चुकता कर लिया। कार्लोस ब्रेथवेट बोल्ड पवन नेगी 6(3)।
ड्वेन ब्रावो कैच रैना बो. नेगी 13(18)
कार्लोस ब्रेथवेट बोल्ड पवन नेगी 6(3)
लाइव स्कोर वेस्टइंडीज 77/4, 12 ओवर। बल्लेबाजी: आन्द्रे रसेल 3(3), ड्वेन ब्रावो 13(16)। भारत 185/6। नेगी की शानदार गेंदबाजी का फायदा जडेजा को मिला। जडेजा की पहली ही गेंद पर सैमुअल्स बोल्ड हो गए और भारत को चौथी सफलता हाथ लगी। मार्लोन सैमुअल्स बोल्ड रवीन्द्र जडेजा 17(16)। रसेल ने पहली ही गेंद पर खाता खोला। इस ओवर में कुल 5 रन बने।
मार्लोन सैमुअल्स बोल्ड रवीन्द्र जडेजा 17(16)
लाइव स्कोर वेस्टइंडीज 72/3, 11 ओवर। बल्लेबाजी: मार्लोन सैमुअल्स 17(15), ड्वेन ब्रावो 11(14)। भारत 185/6। नेगी ने किफायती गेंदबाजी करने का सिलसिला जारी रखते हुए हुए इस ओवर में भी मात्र 2 रन दिये। दोनों बल्लेबाज बड़े शाट लगाने मे नाकाम रहे हैं। वेस्टइडीज पर दबाव बढ़ता जा रहा है।
लाइव स्कोर वेस्टइंडीज 70/3, 10 ओवर। बल्लेबाजी: मार्लोन सैमुअल्स 16(13), ड्वेन ब्रावो 10(10)। भारत 185/6। जडेजा की पहली दो गेंदों पर ब्रावो ने 2 लगातार चौके लगाये। अगली दो गेंदों पर जडेजा ने रन बनाने का मौका नहीं दिया। पांचवी गेंद पर ब्रावो ने 1 रन लेकर छोर बदला। अंतिम गेंद पर सैमुअल्स ने कोई रन नहीं लिया।
लाइव स्कोर वेस्टइंडीज 61/3, 9 ओवर। बल्लेबाजी: मार्लोन सैमुअल्स 16(12), ड्वेन ब्रावो 1(5)। भारत 185/6। नेगी ने विकेट गिरने से बने दबाव का फायदा उठाते हुए शानदार गेंदबाजी की और दोनों बल्लेबाजों को रन बनाने का मौका नहीं दिया। दोनोंं बल्लेबाज इस ओवर में सिर्फ 2 रन ही बना सके।
लाइव स्कोर वेस्टइंडीज 59/3, 8 ओवर। बल्लेबाजी: मार्लोन सैमुअल्स 15(11), ड्वेन ब्रावो 0(0)। भारत 185/6। रवीन्द्र जडेजा को गेंदबाजी के लिए बुलाया गया है। रामदीन ने जडेजा की पहली गेदं पर 1 रन लिया। दोनों बल्लेबाजों ने 1-1 रन लेकर कुल 4 रन बटोरे लेकिन अंतिम गेंद पर जडेजा ने रामदीन को शमी के हाथों कैच करा दिया।
दिनेश रामदीन कैच शमी बो. जडेजा 6(13)
लाइव स्कोर वेस्टइंडीज 55/2, 7 ओवर। बल्लेबाजी: मार्लोन सैमुअल्स 13(9), दिनेश रामदीन 4(9)। भारत 185/6। पवन नेगी को गेंदबाजी का कार्यभार सौंपा गया है। नेगी की पहली गेंद पर सैमुअल्स ने 1 रन लेकर छोर बदला। रामदीन ने तीसरी गेंद पर 1 रन लिया। अंतिम दो गेंदों पर दोनों बल्लेबाजों ने 1-1 रन लिया।
लाइव स्कोर वेस्टइंडीज 51/2, 6 ओवर। बल्लेबाजी: मार्लोन सैमुअल्स 11(6), दिनेश रामदीन 2(6)। भारत 185/6।बुमराह ने इस ओवर में शानदार गेंदबाजी करते हुए दोनों बल्लेबाजों को बांधे रखा। इस ओवर में सिर्फ 2 रन बने। गेल को खोने का दबाव वेस्टइंडीज पर देखा जा सकता है।
लाइव स्कोर वेस्टइंडीज 49/2, 5 ओवर। बल्लेबाजी: मार्लोन सैमुअल्स 10(5), दिनेश रामदीन 1(1)। भारत 185/6।शमी अपना दूसरा ओवर लेकर आए हैं। शमी की पहली गेंद पर सैमुअल्स ने एक रन लेकर छोर बदला। लेकिन शमी ने तीसरी गेंद पर चार्ल्स को आउट कर भारत को दूसरी सफलता दिला दी। जॉनसन चार्ल्स कैच धोनी बो. शमी 18(13)। अगली गेंद पर नए बल्लेबाज रामदीन ने 1 रन लेकर खाता खोला। अंतिम दो गेंदों पर सैमुअल्स ने दो लगातार चौके लगाए।
जॉनसन चार्ल्स कैच धोनी बो. शमी 18(13)
लाइव स्कोर वेस्टइंडीज 39/1, 4 ओवर। बल्लेबाजी: मार्लोन सैमुअल्स 1(2), जॉनसन चार्ल्स 18(11)। भारत 185/6। बुमराह को गेंदबाजी पर लगाया गया है। बुमराह ने आते ही भारत को मनचाही सफलता दिला दी। बुमराह ने तीसरी गेंद पर गेल को बोल्ड कर दिया। क्रिस गेल बो. जसप्रीत बुमराह 20(11)। गेल के आउट होने के बाद मार्लोन सैमुअल्स क्रीज पर आए हैं। सैमुअल्स ने 5वीं गेंद पर 1 रन लेकर अपना खाता खोला। अंतिम गेंद पर चार्ल्स ने 2 रन लिया।
क्रिस गेल बो. जसप्रीत बुमराह 20(11)
लाइव स्कोर वेस्टइंडीज 35/0,3 ओवर। बल्लेबाजी: क्रिस गेल 20(9), जॉनसन चार्ल्स 15(9)। भारत 185/6। मोहम्मद शमी गेंदबाजी करने आए हैं। गेल आज अपने रंग में नजर आ रहे हैं। गेल ने शमी को ओवर में 2 चौके ठोंके। इस ओवर में कुल 9 रन बने।
लाइव स्कोर वेस्टइंडीज 26/0,2 ओवर। बल्लेबाजी: क्रिस गेल 12(6), जॉनसन चार्ल्स 14(6)। भारत 185/6। भारत के लिए दूसरा ओवर हरभजन सिंह करेंगे। दोनों छोर से स्पिन गेंदबाजी आक्रमण। हरभजन का स्वागत गेल ने चौके से किया। दूसरी गेंद पर 1 रन लेकर गेल ने छोर बदला। तो अगली गेंद पर 1 रन लेकर जानसन ने फिर से गेल को स्ट्राइक पर भेज दिया। गेल ने चौथी गेंद को छक्का के लिए स्टैंड में भेज दिया। अगली दो गेंदों को गेल ने रक्षात्मक ढ़ंग से खेला।
लाइव स्कोर वेस्टइंडीज 14/0,1 ओवर। बल्लेबाजी: क्रिस गेल 1(1), जॉनसन चार्ल्स 13(5)। भारत 185/6। वेस्टइंडीज के लिए जानसन चार्ल्स और क्रिस गेल पारी की शुरूआत करेंगे। अश्विन को धोनी ने पारी का पहला ओवर दिया है। चार्ल्स ने अश्विन की पहली गेंद पर 1 रन लेकर खाता खोला तो गेल ने दूसरी गेंद पर 1 रन लेकर अपना खाता खोला। अगली 2 गेंदों पर चार्ल्स ने कोई रन नहीं लिया लेकिन अंतिम दो गेंदों पर 2 लगातार छक्के लगाकर अश्विन के ओवर से 14 रन बटोर लिया।
वेस्टइंडीज को 186 रन की चुनौती
भारत ने वेस्टइंडीज को 186 रन बनाने की चुनौती दी है। वेस्टइंडीज के लिए ये लक्ष्य मुश्किल जरूर होगा लेकिन उसके पास गेल जैसे बल्लेबाज हैं जो अगर विकेट पक टिक गए तो ये स्कोर बौना साबित हो जाएगा। भारतीय गेंदबाजों को सबसे पहले गेल से पार पाना होगा। भारत के लिए रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 98 रन की पारी खेली हालांकि वो शतक बनाने में नाकाम रहे।
लाइव स्कोर भारत 185/6, 20 ओवर। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 98(57), सुरेश रैना 1(1)। जेरेम टेलर पारी का अंतिम ओवर लेकर आए हैं। टेलर ने पहली ही गेंद पर नेगी को बोल्ड कर भारत को पांचवा झटका दिया। पवन नेगी बो. जेरेम टेलर 8(7)। अगली गेंद पर हार्दिक पांड्या भी बिना कोई रन बनाए आउट हो गए। हार्दिक पांड्या कैच रामदीन बो. जेरेम टेलर 0(1)। रैना बल्लेबाजी के लिए आये हैं। तीसरी गेंद पर रैना ने 1 रन लेकर रोहित को स्ट्राइक दिया। चौथी गेंद पर रोहित ने शानदार चौका जड़ा। लेकिन पांचवी गेंद पर कोई रन नहीं बना। अंतिम गेंद पर रोहित को लेग बाई के रूप में 1 रन मिला। रोहित शतक नहीं बना सके। रोहित शर्मा 98 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि रैना ने 1 रन पर नाबाद लौटे।
पवन नेगी बो. जेरेम टेलर 8(7)
हार्दिक पांड्या कैच रामदीन बो. जेरेम टेलर 0(1)
लाइव स्कोर भारत 179/4, 19 ओवर। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 94(54), पवन नेगी 8(6)। रसेल ने पहली तीन गेंदों पर नेगी को रन बनाने का मौका नहीं दिया लेकिन चौथी गेंद पर नेगी ने छक्का जड़ने के बाद अगली गेंद पर 1 रन लेकर स्ट्राइक रोहित को दे दिया। रोहित ने अंतिम गेंद पर चौका जड़ कर अपना व्यक्तिगत स्कोर 94 कर लिया। इस ओवर में कुल 11 रन बने। भारतीय पारी में 6 गेंदें और शेष। रोहित शर्मा को शतक बनाने के लिए 6 रनों की दरकार।
लाइव स्कोर भारत 168/4, 18 ओवर। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 90(53), पवन नेगी 1(1)। कार्लोस ब्रेथवेट गेंदबाजी करने आए हैं। जडेजा ने ब्रेथवेट की दूसरी गेंद पर चौका जड़ा लेकिन तीसरी गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। रवीन्द्र जडेजा कैच एस्ले नर्स बो. कार्लोस ब्रेथवेट 10(7)। पवन नेगी बल्लेबाजी के लिए आए हैं। नेगी ने पांचवी गेंद पर 1 रन लेकर अपना खाता खोला तो अंतिम गेंद पर रोहित ने छक्का जड़ते हुए ओवर से 12 रन ले लिये।
रवीन्द्र जडेजा कैच एस्ले नर्स बो. कार्लोस ब्रेथवेट 10(7)
लाइव स्कोर भारत 156/3, 17 ओवर। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 83(51), रवीन्द्र जडेजा 6(4)। युवराज सिंह के आउट होने के बाद रवीन्द्र जडेजा क्रीज पर आए हैं। जडेजा ने नर्स की पहली गेंद पर 1 रन लेकर छोर बदला। रोहित ने दूसरी गेंद पर चौका जड़ने के बाद तीसरी गेंद पर 1 रन लिया। चौथी गेंद पर जडेजा ने भी चौका जड़ा। अंतिम गेंद पर 1 रन लेकर जडेजा ने टीम का स्कोर 156 पहुंचा दिया।
लाइव स्कोर भारत 145/3, 16 ओवर। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 78(49), रवीन्द्र जडेजा 0(0)। रोहित के बाद अब युवराज भी अाक्रामक मोड में आ चुके हैं। युवराज ने सैमी की पहली गेंद पर छक्का जड़ने के बाद अगली गेंद पर 1 रन लिया तो रोहित ने तीसरी गेंद पर सैमी को एक बार फिर से छक्का जड़ा अगली गेंद पर रोहित ने 1 रन लेकर छोर बदला। पांचवी गेंद पर युवराज ने सैमी को चौका जड़ा। लेकिन अंतिम गेंद पर जेरेम टेलर ने कैच कर लिया। भारत को तीसरा झटका लगा।
युवराज सिंह कैच जेरेम टेलर बो. डैरेन सैमी 31(20)
लाइव स्कोर भारत 127/2, 15 ओवर। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 71(47), युवराज सिंह 20(16)। जेरेम टेलर अपने कोटे का तीसरा ओवर लेकर आए हैं। रोहित ने टेलर की पहली गेंद पर 1 रन लेकर छोर बदला। अगली गेंद पर 2 रन लेकर युवराज ने दौड़ लिया। चौथी गेंद पर 1 रन लेकर स्ट्राइक रोहित को दिया। रोहित ने अगली गेंद पर शानदार छक्का जड़ा। इस ओवर में कुल 10 रन बने।
लाइव स्कोर भारत 117/2, 14 ओवर। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 64(44), युवराज सिंह 17(13)। कप्तान सैमी खुद गेंदबाजी करने आए हैं। रोहित ने पहली गेंद पर 1 रन लेकर छोर बदला। दूसरी गेंद पर युवराज ने 2 रन भाग लिये। अंतिम दो गेंदों पर युवराज ने भी हाथ दिखाते हुए 2 लगातार चौके लगाए। इस ओवर में कुल 11 रन बने।
लाइव स्कोर भारत 106/2, 13 ओवर। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 63(43), युवराज सिंह 7(8)। रोहित अब किसी भी गेंदबाज को बक्शने के मूड में नजर नहीं आ रहे हैं। रोहित ने बेन की पहली गेंद पर छक्का लगाया। तीसरी गेंद पर रोहित ने 1 रन लेकर छोर बदला। चौथी गेंद पर युवराज ने सिंगल लेकर स्ट्राइक रोहित को लौटा दिया। रोहित ने पांचवी गेंद पर चौका जड़ने के बाद अंतिम गेंद पर 1 रन लेकर ओवर से कुल 13 रन ले लिये।
लाइव स्कोर भारत 93/2, 12 ओवर। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 51(38), युवराज सिंह 6(7)। रोहित जम चुके हैं और अब वो अपने आक्रामक अंदाज को अपना चुके है। रोहित ने रसेल को पहली गेंद पर शानदार चौका जड़ा। दूसरी गेंद पर उनको कोई रन नहीं मिला इसकी कमी उन्होने तीसरी गेंद पर छक्का जड़कर पूरा किया। रोहित ने रसेल की चौथी गेंद पर फिर से चौका जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया। इस ओवर में कुल 15 रन बने।
लाइव स्कोर भारत 78/2, 11 ओवर। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 40(33), युवराज सिंह 6(6)। रोहित ने इस ओवर में आक्रामक रूख अपनाते हुए कुल 16 रन ले लिये। रोहित ने एस्ले नर्स की दूसरी गेंद पर चौका जड़ने के बाद तीसरी गेंद को छक्के के लिए स्टैंड दिखाया। चौथी गेंद पर रोहित ने 1 और चौका जड़ा। अंतिम गेंद पर 1 रन लेकर रोहित ने स्ट्राइक अपने पास रखा।
लाइव स्कोर भारत 62/2, 10 ओवर। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 25(28), युवराज सिंह 5(5)। चार्ल्स भारतीय पारी का 10वां ओवर करेंगे। युवराज ने दूसरी गेंद पर 1 रन लेकर छोर बदला। चौथी गेंद पर रोहित को 1 रन लेग बाई के रूप में मिला। पांचवी गेंद पर युवराज ने भाग कर 1 रन पूरा किया। इस ओवर में सिर्फ 3 रन बने।
लाइव स्कोर भारत 59/2, 9 ओवर। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 25(25), युवराज सिंह 3(2)। सुलेमान बेन अपने कोटे का तीसरा ओवर लेकर आए हैं। रोहित ने पहली गेंद पर 1 रन लिया। लेकिन दूसरी गेंद पर बेन ने रहाणे को अपना शिकार बना लिया। बेन ने रहाणे को रामदीन के हाथों स्टंप आउट करा कर भारत को दूसरा झटका दिया। अजिंक्य रहाणे स्टंप दिनेश रामदीन बो. सुलेमान बेन 7(10)। युवराज सिंह रहाणे के आउट होने के बाद आए हैं। युवराज ने पहली गेंद पर 2 रन लेकर अपना खाता खोला। इस ओवर में कुल 4 रन बने।
अजिंक्य रहाणे स्टंप दिनेश रामदीन बो. सुलेमान बेन 7(10)
लाइव स्कोर भारत 55/1, 8 ओवर। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 24(22), अजिंक्य रहाणे 7(9)। चार्ल्स अपना दूसरा ओवर लेकर आए हैं। इस ओवर मे चार्ल्स ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दोनों बल्लेबाजों को बड़े शाट लगाने का मौका नहीं दिया। इस ओवर में दोनों बल्लेबाजों ने 5 रन लिये बटोरे।
लाइव स्कोर भारत 50/1, 7 ओवर। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 21(18), अजिंक्य रहाणे 5(7)। रोहित ने इस ओवर में बेन का स्वागत चौके के साथ किया। अगली गेंद पर रोहित ने 1 रन लेकर छोर बदला। रहाणे ने तीसरी गेंद पर 2 रन भाग लिये। पांचवी गेंद पर 1 रन लेकर रहाणे ने स्ट्राइक रोहित को दे दिया। अंतिम गेंद पर रोहित ने 1 रन लेकर भारत का स्कोर 50 पहुंचा दिया। इस ओवर में कुल 9 रन बने।
लाइव स्कोर भारत 41/1, 6 ओवर। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 15(15), अजिंक्य रहाणे 2(4)। रसेल अपना दूसरा ओवर लेकर आए हैं। रसेल ने पहली दो गेंदों पर रहाणे को कोई रन नहीं लेने दिया लेकिन तीसरी गेंद पर रहाणे ने 1 रन लेकर छोर बदला। रोहित ने रसेल की 5वीं गेंद पर छक्का जड़ा और अगली गेंद पर 1 रन लेकर ओवर से कुल 8 रन बटोर लिये।
लाइव स्कोर भारत 33/1, 5 ओवर। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 8(12), अजिंक्य रहाणे 1(1)। सुलेमान बेन को कप्तान सैमी ने गेंदबाजी के लिए बुलाया है। बेन की पहली गेंद पर रोहित ने 1 रन लिया, दूसरी गेंद पर धवन ने भी 1 रन लेकर छोर बदला। तीसरी गेंद रोहित ने फिर से 1 रन भाग लिया। बेन ने धवन को चौथी गेंद पर बीट कराया। पांचवी गेंद पर धवन बोल्ड हो गए। भारत को पहला झटका शिखर धवन बो. सुलेमान बेन 21(17)। अजिंक्य रहाणे क्रीज पर आए हैं। रहाणे ने पहली गेंद पर खाता खोला। 5वां ओवर समाप्त।
शिखर धवन बो. सुलेमान बेन 21(17)
लाइव स्कोर भारत 29/0, 4 ओवर। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 6(10), शिखर धवन 20(14)। टेलर अपना दूसरा ओवर लेकर आए हैं। रोहित ने दूसरी गेंद पर 1 रन लेकर स्ट्राइक धवन को दे दिया। धवन ने टेलर की चौथी गेंद पर 2 रन भागे। अंतिम गेंद पर धवन ने टेलर को सीमारेखा के बाहर भेज कर ओवर से 7 रन बटोर लिये।
लाइव स्कोर भारत 22/0, 3 ओवर। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 5(8), शिखर धवन 14(10)। जॉनसन चार्ल्स तीसरे गेंदबाज के तौर पर आए हैं। रोहित ने चार्ल्स की दूसरी गेंद पर 1 रन लेकर छोर बदला। धवन ने चौथी गेंद पर शानदार चौका लगाया। तो पांचवी गेंद पर उन्होने छक्का जड़ कर ओवर से कुल 11 रन बटोर लिये।
लाइव स्कोर भारत 11/0, 2 ओवर। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 4(6), शिखर धवन 4(6)। जेरेम टेलर वेस्टइंडीज के लिए दूसरे स्ट्राइक गेंदबाज की भूमिका निभाएंगे। धवन ने टेलर की पहली तीन गेंदों पर कोई रन नहीं लिया। लेकिन चौथी गेंद पर उनको बाई के रूप में 2 रन मिले। पांचवी गेंद पर धवन ने झन्नाटेदार चौका लगाया। इस ओवर में कुल 6 रन बने।
लाइव स्कोर भारत 5/0, 1 ओवर। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 4(6), शिखर धवन 0(0)। भारत के लिए रोहित शर्मा और शिखर धवन पारी की शुरूआत करेंगे जबकि वेस्टइंडीज के लिए गेंदबाजी की बागडोर आन्द्रे रसेल संभालेंगे। रसेल ने वाइड के साथ शुरूआत की। रोहित ने अगली तीन गेंदों पर रक्षात्मक रुख अपनाने के बाद चौथी गेंद पर शानदार चौका जड़ा। अंतिम दो गेंदों पर रोहित कोई रन नहीं बना सके।
टॉस अपडेट: भारत ने टॉस जीता, बल्लेबाजी करने का फैसला
भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी इस अभ्यास मैच में उन खिलाड़ियों को मौका देना चाहेंगे जिनको ज्यादा मौका नहीं मिला है। ऐसे में धोनी पवन नेगी, हरभजन सिंह, अजिंक्य रहाणे को मौका दे सकते हैं। लेकिन टीम की नजरे चोट के बाद वापसी करने वाले मोहम्मद शमी के प्रदर्शन पर रहेगी। शमी काफी लंबे समय से चोट की वजह से बाहर हैं। सुरेश रैना और युवराज सिंह जैसे खिलाड़ियों को भी पर्याप्त मौका नहीं मिला है ऐसे में धोनी इनके क्रम को लेकर प्रयोग कर सकते हैं।
बात करें वेस्टइंडीज की तो उनके पास क्रिकेट के छोटे प्रारूप के कुछ बड़े नाम हैं। क्रिस गेल, मार्लोन सैमुअल्स, आन्द्रे रसेल, कप्तान डैरेन सैमी मैच को किसी भी समय अपनी ओर मोड़ सकने की ताकत रखते हैं। वेस्टइंडीज टीम के पास सैमुअल बद्री और सुलेमान बेन के रूप में 2 टी20 स्पेशलिस्ट स्पिनर भी हैं। इसलिये वेस्टइंडीज की चुनौती को हल्के में नहीं लिया जा सकता है। इस अभ्यास मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलने की उम्मीद है।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं।
भारत:
शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली, युवराज सिंह, सुरेश रैना, महेन्द्र सिंह धोनी(कप्तान), हार्दिक पांड्या, रविन्द्र जडेजा, रविचन्द्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, आशीष नेहरा, अजिंक्य रहाणे, हरभजन सिंह, पवन नेगी, मोहम्मद शमी।
वेस्टइंडीज:
डैरेन सैमी(कप्तान), दिनेश रामदीन(विकेटकीपर), कार्लोस ब्रेथवेट, ड्वेन ब्रावो, जॉनसन चार्ल्स, आन्द्रे फ्लेचर, क्रिस गेल, जेसन होल्डर, एस्ले नर्स, सैमुअल बद्री, सुलेमान बेन, आन्द्रे रसेल, मार्लोन सैमुअल्स, लैंडल सिमंस, जेरेम टेलर, इविन लुईस।
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.