×

महेन्द्र सिंह धोनी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले धोनी को झटका, धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Published: Jan 08, 2016, 04:35 PM (IST)
Edited: Jan 08, 2016, 04:35 PM (IST)

महेन्द्र सिंह धोनी के खिलाफ एक गैरजमानती वारंट जारी किया गया है © IANS
महेन्द्र सिंह धोनी के खिलाफ एक गैरजमानती वारंट जारी किया गया है © IANS

भारतीय वनडे टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के खिलाफ एक गैरजमानती वारंट जारी किया गया है। यह गैरजमानती वारंट आंध्र प्रदेश के अनंतपुर कोर्ट द्वारा जारी किया है। महेन्द्र सिंह धोनी इस समय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज खेलने ऑस्ट्रेलिया में हैं, यह दौरा 31 जनवरी को खत्म होगा। रिपोर्ट के मुताबिक एक बिजनेस मैगजीन के कवर पेज पर धोनी को विष्णु भगवान के रूप में दिखाये जाने की वजह से उनके खिलाफ ये गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। धोनी पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया गया है। ALSO READ: अंडर-19 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया का स्थान लेगा आयरलैंड

भारतीय टीम को 2011 में विश्व विजेता बनाने वाले कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी वर्ष 2013 में उस समय सुर्खियों में आए थे जब बिजनेस टुडे मैगजीन के कवर पर भगवान विष्णु के रूप में उनका फोटो छपी थी। इसके विरोध में सामाजिक कार्यकर्ता जयकुमार हिरेमाथ ने धोनी के खिलाफ केस दायर किया था। धोनी के खिलाफ इंडियन पीनल कोर्ट(आईपीसी) की धारा 295 और 34 के तहत मुकदमा दायर किया गया था। ALSO READ:यासिर शाह के अस्थायी प्रतिबंध खिलाफ अपील करेगा पीसीबी

भारतीय टीम 6 जनवरी को ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई थी जहां 12 जनवरी से को भारतीय टीम पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के साथ पहला वनडे मैच खेलेगी। लेकिन इससे पहले भारतीय टीम वेस्टर्ट ऑस्ट्रेलिया इलेवन के खिलाफ दो अभ्यास मैच खेलने है। हाल ही में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने वाले धोनी को लिए पिछला साल बहुत अच्छा नहीं रहा। पिछले साल उनकी कप्तानी में भारतीय टीम सिर्फ एक वनडे सीरीज जीत पाई थी। इस वजह से उनकी कप्तानी की काफी आलोचना हुई थी। ALSO READ: फायरफैक्स मीडिया पर कानूनी कार्रवाई करेंगे क्रिस गेल

TRENDING NOW