×

क्रिकेट की 5 सबसे हॉट फीमेल होस्ट

आईपीएल के आने के साथ ही क्रिकेट के खेल में ग्लैमर का तड़का लगा

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - August 10, 2017 12:14 PM IST

Photo courtesy: Mayanti Langer twitter
Photo courtesy: Mayanti Langer twitter

आईपीएल के आने के साथ ही क्रिकेट में ग्लैमर का तड़का लग गया। खिलाड़ियों के चौके, छक्के और विकेट के अलावा चीयर लीडर्स ने मैदान पर अपने डांस से दर्शकों का मनोरंजन करना शुरू किया। लेकिन सबसे बड़ा बदलाव जो देखने को मिला वो ये था कि विभिन्न चैनलों के स्टूडियों में फीमेल एंकर्स ने अपनी जगह बनानी शुरू कर दी। आईपीएल ने इस मंच को और बड़ा कर दिया। इन महिलाओं ने उस धारणा को खत्म किया कि खेलों में रूचि सिर्फ पुरूषों की होती है। लेकिन मयंती लांगर, शिबानी दांडेकर और भी बहुत सी फीमेल एंकर्स ने खुद को सच्चे खेल प्रेमी के रूप में साबित किया। मैदान पर इन एंकर्स ने अपनी अदाओं और क्रिकेट की समझ से दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाई। तो आइए आपको आईपीएल की सबसे हॉट महिला एंकर्स के बारे बताते हैं । ALSO READ: आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

5.रोशेल मारिया राव:

Photo courtesy: Rochelle Rao twitter
Photo courtesy: Rochelle Rao twitter

रोशेल मारिया राव ने आईपीएल के छठें सीजन में क्रिकेट के मैदान और स्टूडियो में अपना जलवा दिखाया। इस सीजन में रोचेल ने करिश्मा कोटक के साथ आईपीएल को कवर किया। क्रिकेट के मैदान में अपना जलवा दिखाने से पहले फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीत चुकी थी। इसके अलावा रोचेल ने मशहूर टीवी शो ‘बिग बॉस’ में भी हिस्सा लिया था। इस साल आईपीएल के नवें सीजन में भी दर्शकों को इस हॉट बाला का जलवा क्रिकेट के मैदान और स्टूडियो में देखने को मिलेगा। ALSO READ: IPL 9: जानिए क्या खास है धोनी की नई टीम राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स में

4.करिश्मा कोटक:

करिश्मा कोटक Photo courtesy: DNA.
Photo courtesy: DNA.

करिश्मा कोटक भी आईपीएल 2013 में क्रिकेट प्रज़ेंटर के रूप में दिखी थी। करिश्मा के साथ रोचेल की जोड़ी ने अपनी क्रिकेट की समझ और ग्लैमरस अंदाज से उन लोगों को करारा जवाब दिया जिनका ये मानना था कि क्रिकेट महिलाओं के लिए नहीं है। मॉडलिंग से अपना करियर शुरू करने वाली करिश्मा भी रोचेल की तरह करिश्मा भी ‘बिग बॉस’ में हिस्सा ले चुकी हैं। ALSO READ: IPL9: किंग्स इलेवन पंजाब की ताकत और कमजोरियों पर एक नजर

3.शिबानी दांडेकर:

Photo courtesy: Shibani Dandekar twitter
Photo courtesy: Shibani Dandekar twitter

क्रिकेट के फैंस को शिबानी दांडेकर का जलवा आईपीएल के चौथे सीजन में देखने को मिला। पेशे से सिंगर और एक्टर रह चुकी शिबानी ने ‘एक्स्ट्रा इनिंग’ शो के दौरान कई पूर्व खिलाड़ियों से क्रिकेट के बारिकियों के बारे में बात की। शिबानी ने अपनी क्रिकेट की समझ और अपनी खूबसूरती से स्टूडियो में बैठे अपने पुरूष साथियों से भी तारीफ पाई।

2.अर्चना विजया:

72ffd6f0-2695-4d40-8ff0-3a79c612bb0fअर्चना विजया ने एक महिला क्रिकेट एंकर के रूप में काफी प्रसिद्धि बटोरी। अर्चना सबसे पहले ‘नियो स्पोर्ट्स’ के साथ जुड़ी। इसके बाद उन्होने ‘टूर डायरी फॉर एक्स्ट्रा कवर’ और ‘क्रिकेट मसाला मार के’ जैसे शो होस्ट किये। इसके बाद उन्होने आईपीएल में अपना जलवा दिखाया। एक हॉट एंकर होने के अलावा अर्चना को क्रिकेट की बहुत अच्छी जानकारी है जिसकी वजह से वो अपने साथी फीमेल होस्ट को पीछे छोड़ देती हैं।

1.मयंती लांगर:

TRENDING NOW

Photo courtesy: Mayanti Langer twitter
Photo courtesy: Mayanti Langer twitter

वैसे तो मयंती लांगर भारतीय टीम में अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे स्टुअर्ट बिन्नी की पत्नी हैं। लेकिन क्रिकेट जगत में उनकी एक अलग पहचान भी है। फुटबॉल विश्व कप के दौरान फुटबॉल शो होस्ट के रूप में अपना करियर शुरू करने वाली मयंती भारत की सबसे प्रसिद्ध फीमेल स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं। इसके बाद मयंती ने 2011 क्रिकेट विश्व कप के दौरान क्रिकेट शो होस्ट किया और प्रसिद्धि पाई। मयंती मौजूदा समय में स्टार स्पोर्ट्स के साथ जुड़ी हुई हैं और विभिन्न खेलों से संबधित शो करती हैं।