×

चाहर को धोनी ने ऑक्शन से पहले चेन्नई में चयन का संकेत दिया था

इस सीजन में धोनी के अहम गेंदबाज रहे दीपक चाहर ने कप्तान के बारे में एक बड़ा खुलासा किया है।

user-circle cricketcountry.com Written by Viplove Kumar
Last Updated on - June 19, 2018 1:20 PM IST

चेन्नई सुपर किंग्स ने महेंद्र सिंह धोनी की शानदार कप्तानी में इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन का खिताब अपने नाम किया। इस सीजन में धोनी के अहम गेंदबाज रहे दीपक चाहर ने कप्तान के बारे में एक बड़ा खुलासा किया है।

दीपक ने बताया कि उनके चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की उनपर काफी पहले से नजर थी। दीपक ने बताया कि जिम्मेदारी काफी अहम थी और मेरे कप्तान को मुझपर पूरा भरोसा था। धोनी ने ऑक्शन से पहले ही दीपक को इस बात के संकेत दिए थे कि वह चेन्नई की टीम में चुने जाएंगे।

महेंद्र सिंह धोनी ने एक सही प्लेफॉर्म दिया

आगे दीपक ने कहा, उनको मेरे उपर पूरा भरोसा था। मैं भी पिछले कई सालों से अपने खेल में सुधार लाने के लिए काफी काम किया है। मुझे अपने टैलेंट को दिखाने के लिए एक ऐसे ही प्लेटफॉर्म की जरूरत थी। उन्होंने मुझे वह प्लेटफॉर्म दिया और मैंने उसका पूरा फायदा उठाया।

चाहर ने पिछले दो सीजन में धोनी के साथ पुणे सुपरजाइंट्स की टीम में वक्त बिताया। उन्होंने कप्तान की तारीफ करते हुए कहा, वह खिलाड़ियों को तैयार करते हैं। धोनी ने मुझे ज्यादातर नई गेंद के साथ इस्तेमाल किया। मैंने इस बारे में पूछा भी था कि डेथ ओवर में उनसे क्यों गेंदबाजी नहीं कराते हैं। धोनी का जवाब था एक खिलाड़ी को धीरे-धीरे ही सुधार करना चाहिए।

सिर्फ इस वजह से धोनी हैं महान कप्तान

TRENDING NOW

धोनी को अच्छे से पता है किसी खिलाड़ी का मैच में कैसे इस्तेमाल करना है। यही वजह है वह इसने महान कप्तान हैं। उनको बेहतर पता है खिलाड़े से उसका सर्वश्रेष्ठ कैसे निकलवाना है। मुझे भी उनसे इसी बात का फायदा मिला। मुझे शक है अगर कोई और कप्तान होता तो सबकुछ इतना ही आसान होता।