×

ICC ने किया सावधान, महेंद्र सिंह धोनी विकेट के पीछे हों तो क्रीज ना छोड़ें

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने मैच के बाद महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ करते हुए ट्वीट किया साथ ही बल्लेबाजों को सावधान भी कर दिया।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - February 4, 2019 11:06 AM IST

भारतीय विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी की विकेट का पीछे रफ्तार हर किसी ने देखी है। बल्लेबाज को पलक झपकते ही स्टंप करने में धोनी माहिर हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी वनडे में धोनी की समझ बूझ ने टीम इंडिया को हारा हुआ मैच जिता दिया। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने मैच के बाद महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ करते हुए ट्वीट किया साथ ही बल्लेबाजों को सावधान भी कर दिया।

भारतीय टीम ने वेलिंग्टन में खेले गए आखिरी वनडे में 35 रन से जीत हासिल की। इस जीत में महेंद्र सिंह धोनी का अहम योगदान रहा। टीम के लिए घातक साबित हो रहे जेम्स नीशम को बेहतरीन तरीके से रन आउट कर धोनी क्रिकेट के मैदान पर हासिल किए गए अनुभव का परिचय दिया था।

आईसीसी ने धोनी की तारीफ करते हुए ट्वीट किया और बल्लेबाजों को सावधान किया। ट्वीट में लिखा गया, ”जब महेंद्र सिंह धोनी विकेट के पीछे हों तो बल्लेबाज कभी भी अपनी क्रीज ना छोड़ें”

धोनी ने रन आउट कर नीशम को भेजा वापस

TRENDING NOW

कप्तान रोहित शर्मा ने शमी और भुवनेश्वर की पिटाई के बाद केदार जाधव को गेंद थमाई। पहली गेंद पर सैंटनर ने एक रन लेकर स्ट्राइक नीशम को दिया। दूसरी गेंद पर LBW की अपील की गई सबका ध्यान अंपायर की तरफ था लेकिन धोनी ने गेंद पर ध्यान रखा और बड़ी चालाकी से नीशम के क्रीज के अंदर आने से पहले स्टंप उड़ा दिए। नीशम 32 गेंद पर 44 रन की पारी खेलकर आउट हुए और पूरी टीम 217 रन पर सिमट गई।