×

महेंद्र सिंह धोनी की चालाकी ने आसान कर दी टीम इंडिया की जीत

पांचवें वनडे में जेम्स नीशम का विकेट धोनी ने भारत की झोली में डाला जो मैच का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Published: Feb 03, 2019, 04:13 PM (IST)
Edited: Feb 03, 2019, 04:13 PM (IST)

भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड में ऐतिहासिक वनडे सीरीज जीत दर्ज की। इस जीत में सीरीज का आखिरी मुकाबला सबसे अहम रहा। वेलिंग्टिन में भारत को 35 रन से जीत हासिल हुई और न्यूजीलैंड पर टीम इंडिया ने 4-1 से जीत दर्ज की। पांचवें वनडे में जेम्स नीशम का विकेट धोनी ने भारत की झोली में डाला जो मैच का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी के क्रिकेट की समझ की पूरी दुनिया कायल है। मैच में धोनी हर पल अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हैं। वेलिंग्टन में खेले गए सीरीज के आखिरी मुकाबले में भारत ने 253 रन की लक्ष्य रखा था। न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया को शुरुआती कामयाबी मिली लेकिन जेम्स नीशन आतिशी बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया की मुश्किल बढ़ा रहे थे।

खतरनाक पारी खेल रहे थे नीशम

जेम्स नीशन भारत के मुख्य गेंदबाज मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार की पिटाई करते हुए न्यूजीलैंड के जीत की ओर ले जा रहे थे। 35वें ओवर में शमी को उन्होंने दो लगातार चौके लगाए तो अगले ओवर में भुवी को आखिरी दो गेंद पर एक चौका और जोरदार छक्का लगाया। मिशेल सैंटनर के साथ नीशम 41 रन की साझेदारी कर चुके थे। महेंद्र सिंह धोनी ने रन आउट कर जोड़ी को तोड़ा।

धोनी ने रन आउट कर नीशम को भेजा वापस

TRENDING NOW

कप्तान रोहित शर्मा ने शमी और भुवनेश्वर की पिटाई के बाद केदार जाधव को गेंद थमाई। पहली गेंद पर सैंटनर ने एक रन लेकर स्ट्राइक नीशम को दिया। दूसरी गेंद पर LBW की अपील की गई सबका ध्यान अंपायर की तरफ था लेकिन धोनी ने गेंद पर ध्यान रखा और बड़ी चालाकी से नीशम के क्रीज के अंदर आने से पहले स्टंप उड़ा दिए। नीशम 32 गेंद पर 44 रन की पारी खेलकर आउट हुए और पूरी टीम 217 रन पर सिमट गई।