×

मोर्गन ने विश्व कप में रचा इतिहास, पारी में जमाए रिकॉर्ड 17 छक्के

इयोन मोर्गन ने विश्व कप के 24वें मुकाबले में 148 रन की पारी के दौरान कुल 17 छक्के लगाते हुए नया विश्व कप रिकॉर्ड बना डाला।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - June 18, 2019 7:06 PM IST

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान इयोन मोर्गन ने आईसीसी विश्व कप में मंगलवार को अफगानिस्तान के खिलाफ एक रिकॉर्ड तोड़ पारी खेली। मोर्गन ने विश्व कप के 24वें मुकाबले में 148 रन की पारी के दौरान कुल 17 छक्के लगाते हुए नया विश्व रिकॉर्ड बना डाला।

वनडे क्रिकेट की तूफानी पारियों के इतिहास में इंग्लिश कप्तान ने अपना नाम सबसे उपर लिख दिया है। मोर्गन ने अफगानिस्तान के खिलाफ महज 71 गेंद पर 148 रन की आतिशी पारी खेलते हुए वनडे क्रिकेट इतिहास की सबसे विस्फोटक पारी खेल डाली। मोर्गन की इस पारी की बदौलत इंग्लैंड ने अफगानिस्तान के सामने 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 397 रन का स्कोर खड़ा किया।

एक पारी में 17 छक्के का विश्व रिकॉर्ड

मोर्गन ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेली 148 रन की पारी के दौरान कुल 17 छक्के लगाए। इसी के साथ वह किसी एक वनडे पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। मोर्गन वनडे क्रिकेट में पहले बल्लेबाज हैं जिन्होंने छक्कों से ही 100 से अधिक रन जुटाए।

मोर्गन ने तोड़ा दिग्गजों का रिकॉर्ड

वनडे में एक पारी के दौरान सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में अब तक तीन बल्लेबाजों का नाम लिया जाता था। इस लिस्ट में सबसे उपर भारत के रोहित शर्मा का नाम था। रोहित ने साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 209 रन की पारी के दौरान कुल 16 छक्के लगाए थे।

पढ़ें:- इंग्लैंड ने विश्व कप में अफगानिस्तान के खिलाफ लगाई रिकॉर्ड की झड़ी

TRENDING NOW

पूर्व दक्षिण अफ्रीकी कप्तान एबी डिविलियर्स ने वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 2015 में रोहित के इस रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए 16 छक्के लगाए थे। इसी साल वेस्टइंडीज के क्रिस गेल ने भी जिम्बाब्वे के खिलाफ 215 रन की तूफानी पारी खेली थी। इस पारी में भी 16 छक्के लगे थे यानी रोहित के रिकॉर्ड की बराबरी हुई थी यह टूटा नहीं था।