×

आईपीएल9(प्रिव्यू): जानें, क्या खास है इस बार की टीम मुंबई इंडियंस में?

मुंबई इंडियंस ने अब तक दो आईपीएल टाइटल अपने नाम किए हैं।

user-circle cricketcountry.com Written by Devbrat Bajpai
Published: Apr 07, 2016, 01:02 PM (IST)
Edited: Apr 07, 2016, 01:08 PM (IST)

मुंबई इंडियंस  © IANS
मुंबई इंडियंस © IANS

आईपीएल 2015 की विजेता मुंबई इंडियंस लगातार अपने कप्तान रोहित शर्मा की अगुआई में फल फूल रही है। ऐसे में 2016 आईपीएल की नीलामी में मुंबई टीम ने अपनी टीम को नई मजबूती देने के लिए कुछ अहम फैसले लिए। कागजों पर मजबूत दिखने वाली मुंबई इंडियंस ने इस नीलामी में अपने बुद्धि का भरपूर इस्तेमाल किया और कुछ नए और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को शामिल करके अपने स्कवाड में चार चांद लगा दिए हैं। रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम ने दो बड़े विदेशी खिलाड़ियों जॉस बटलर और टिम साऊदी को टीम में जगह दी है जिसके कारण उनके स्कवाड में और भी विविधता नजर आने लगी है। बटलर आजकल बेहतरीन फॉर्म में हैं और वह पहले से ही साबित कर चुके हैं कि वह सीमित ओवरों की क्रिकेट के एक बेहतरीन बल्लेबाज हैं। वह बड़े शॉट खेलने के अलावा मध्यक्रम में सधी हुई बल्लेबाजी के लिए भी जाने जाते हैं जो निश्चित रूप से टीम के लिए अच्छी बात होगी। साथ ही वह एक अच्छे विकेटकीपर भी हैं जो टीम के लिए अतिरिक्त लाभ वाली बात होगी। ये भी पढ़ें: आईपीएल9(प्रिव्यू): गुजरात लायंस टीम की कमजोरी और मजबूती का जायजा

वहीं साऊदी भले ही आजकल अपने शिखर पर ना हों, लेकिन वह अपनी विविधता भरी गेंदों से किसी भी टीम को नेस्तनाबूद करने की क्षमता रखते हैं। उनके टीम में शामिल होने से मुंबई इंडियंस के पास एक बेहतरीन गेंदबाजी आक्रमण होगा। इनके अलावा मुंबई इंडियंस ने कुछ नए घरेलू सितारों पर भी दाव खेला है जिनमें राजस्थान के तेज गेंदबाज नाथू सिंह शामिल हैं। नाथू सिंह तेज गति से गेंदबाजी करते हैं यही कारण है कि उन्हें टीम में शामिल किया गया है। जाहिर है मुंबई इंडियंस को इस तेज गेंदबाज से काफी आशाए होंगी। खबरों के मुताबिक नाथू सिंह को जल्दी ही अंतिम एकादश में जगह दी जा सकती है। ये भी पढ़ें: कोलकाता नाइट राइडर्स(केकेआर) टीम प्रिव्यू: तीसरे खिताब पर होगी नजर

मुंबई इंडियंस ने एक ऐसे खिलाड़ी को शामिल किया है जिसके पास घरेलू क्रिकेट खेलने को कोई अनुभव नहीं है इसका नाम किशोर कामथ है। इसके पहले वह कर्नाटक प्रीमियर लीग में खेल चुके हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि वह आईपीएल में प्रदर्शन कैसा प्रदर्शन करते हैं और अपने चयन को सही ठहरा पाते है कि नहीं। वहीं बड़ौदा के विकेटकीपर क्रुनल पांड्या को भी मुंबई ने टीम में शामिल किया है। कुल मिलाकर मुंबई इंडियंस एक मजबूत टीम नजर आती है। उनकी टीम में पहले से शामिल रोहित शर्मा, अंबाती रायडू, किरोन पोलार्ड, लसिथ मलिंगा, हरभजन सिंह और कोरी एंडरसन हैं। उनके सभी विभागों में गजब का संतुलन नजर आता है। बल्लेबाजी में रोहित शर्मा के साथ, लेंडल सिमंस, अंबाती रायडू और पार्थिव पटेल हैं। इसके अलावा टीम में कुछ बेहतरीन ऑलराउंडर्स भी हैं जिनमें पोलार्ड, एंडरसन, हार्दिक पांड्या शामिल हैं। वैसे ही गेंदबाजी विभाग में उनके पास विनय कुमार, साऊदी, मैक्लेनिगन, नाथू, श्रेयस गोपाल, हरभजन सिंह, जसप्रीत बुमराह और लसिथ मलिंगा शामिल हैं। ऐसे में मुंबई इंडियंस एक बार फिर से आईपीएल टाईटल जीतने की बड़ी दावेदार नजर आती है इसमें कोई गुरेज नहीं है। मुंबई इंडियंस इस सीजन में अपना पहला मैच 9 अप्रैल को आईपीएल की नई टीम पुणे सुपरजाइंट्स के खिलाफ खेलेगी। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि धोनी की नई टीम को हराने में रोहित शर्मा की मैन इन ब्लू क्या प्रयास करती नजर आएगी।

TRENDING NOW

मुंबई इंडियंस का फुल स्कवाड आईपीएल 2016 के लिए: अक्षय वाखरे, अंबाती रायडू, कोरी एंडरसन, दीपक पूनिया, हरभजन सिंह, हार्दिक पंड्या, जे सुचिथ, जसप्रीत बुमराह, जितेश शर्मा, जॉस बटलर, कीरोन पोलार्ड, किशोर कामत, क्रुनल पांड्या, लसिथ मलिंगा, लेंडल सिमंस, मिशेल मैक्लेनिगन, मर्चेंट डि लैंग, नाथू सिंह, नीतीश राणा, पार्थिव पटेल, रोहित शर्मा (कप्तान), श्रेयस गोपाल, सिद्धेश लाड, टिम साउथी, उन्मुक्त चंद, विनय कुमार।