×

IPL 2018: आज हारी तो 3 बार की चैंपियन मुंबई हो जाएगी IPL से बाहर

मुंबई इंडियंस के लिए आज किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ जीतना हर हाल में जरूरी है। पंजाब के खिलाफ हार का मतलब होगा टूर्नामेंट से उनकी विदाई।

user-circle cricketcountry.com Written by Viplove Kumar
Published: May 16, 2018, 12:38 PM (IST)
Edited: May 16, 2018, 12:38 PM (IST)

इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस जिसने सबसे ज्यादा तीन बार यह खिताब जीता है टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर है। मुंबई के लिए आज किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ जीतना हर हाल में जरूरी है। पंजाब के खिलाफ हार का मतलब होगा टूर्नामेंट से उनकी विदाई।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/articles/ipl-2018-dinesh-karthik-giving-competition-to-ms-dhoni-for-the-finisher-role-712639″][/link-to-post]

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की टीम के लिए आज पंजाब के खिलाफ करो या मरो का मुकाबला है। इस मैच में टीम किसी तरह की चूक नहीं कर सकती है। मुंबई के पास इस समय 12 मैचों में 5 जीत और 7 हार के बाद 10 अंक हैं।

14 अंक तक पहुंचने के लिए जीत जरूरी

मुंबई को अगर आईपीएल प्लेऑफ में पहुंचना है तो 14 अंकों के आंकड़े तक पहुंचना होगा। 14 अंक हासिल करने के लिए उसे अगले दोनों मैच जीतने हैं। इसका मतलब साफ है कि पंजाब के साथ होने वाले आज के मैच में उसे जीत दर्ज करना ही होगा।

आज हार का मतलब उम्मीद खत्म

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के पास मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स को खिलाफ मिली जीत के बाद 14 अंक हो गए हैं। वहीं आज अगर पंजाब ने जीत दर्ज कर ली तो वह भी 14 अंकों पर पहुंच जाएगी मतलब मुंबई के पास कोई मौका नहीं बचेगा। दिल्ली के खिलाफ आखिरी जीत के बाद भी वह 12 अंक ही हासिल कर पाएगा जो आगे बढ़ने के लिए काफी नहीं होगा।

मुंबई ने सबसे ज्यादा तीन बार जीता है IPL खिताब

TRENDING NOW

रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम ने सबसे ज्यादा तीन बार आईपीएल का खिताब जीता है। साल 2013, साल 2015 और पिछला आईपीएल का खिताब भी मुंबई के नाम ही रहा था।