×

IPL 2018: छक्के जड़ने में भारतीय बल्लेबाज सबसे आगे, डिविलियर्स पिछड़े

क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स नहीं बल्कि भारतीय सबसे ज्यादा छक्के जमाने वालों की लिस्ट में टॉप पर हैं।

user-circle cricketcountry.com Written by Viplove Kumar
Last Updated on - May 18, 2018 12:33 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग में इस साल एक बार फिर से छक्कों की बरसात देखने को मिल रही है। इस साल पिछले साल के मुकाबले कहीं ज्यादा छक्के लगाए गए हैं। कमाल की बात यह है कि क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स नहीं बल्कि भारतीय सबसे ज्यादा छक्के जमाने वालों की लिस्ट में टॉप पर हैं।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/ipl-2018-breaks-all-previous-years-record-of-hitting-sixes-712993″][/link-to-post]

पिछले कई सीजन से तुलना करें तो इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन में 50 मुकाबलों के बाद छक्कों की संख्या सबसे ज्यादा है। अबतक सीजन में 724 छक्‍के पड़ चुके हैं। वहीं, अगर पिछले सीजन की बात करें तो आईपीएल में पहले 50 मैचों के बाद 624 छक्‍के लगे थे। इतने ही मैचों में 2016 में 522 और 2015 में 596 छक्‍के लगे।

Lokesh Rahul  © IANS
Lokesh Rahul © IANS

सबसे ज्यादा छक्के जड़ने में भारतीय आगे

अब तक आईपीएल के 11वें सीजन के 51 मुकाबलों के बाद टॉप 5 सबसे ज्यादा छक्के मारने वालों की लिस्ट में चार भारतीय बल्लेबाज शामिल हैं। सबसे उपर किंग्स इलेवन पंजाब के ओपनर लोकेश राहुल हैं।

राहुल अब तक 32 छक्के लगा चुके हैं जबकि दूसरे नंबर पर काबिज दिल्ली डेयरडेविल्स के रिषभ पंत 31 छक्के मारे हैं। तीसरे नंबर पर एबी डिविलियर्स हैं तो चौथे और पांचवें नंबर पर क्रमश: महेंद्र सिंह धोनी और अम्बती रायडू बने हुए हैं।

आंद्रे रसल ने मारे हैं एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के

मैच की किसी एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले भारतीय बल्लेबाज तीसरे नंबर हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के ऑल राउंडर आंद्रे रसल ने चेन्नई के खिलाफ 88 रन की पारी में 11 छक्के मारे थे। क्रिस गेल ने भी हैदराबाद के खिलाफ इतने ही छक्क लगाए थे। तीसरे नंबर पर 10 छक्के के साथ दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर और राजस्थान के संजू सैमसन का नाम है।

AB de Villiers © IANS
AB de Villiers © IANS

आईपीएल 2018 के सबसे लंबे छक्के

इस सीजन में सबसे लंबा छक्का बैंगलोर के एबी डिविलियर्स ने लगाया है। डिविलियर्स ने चेन्नई के खिलाफ खेले मुकाबले में 111 मीटर का छक्का लगाया था। लिस्ट में दूसरे नंबर पर 108 मीटर के छक्के के साथ चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं।

 

TRENDING NOW