×

IPL 2018 : कोहली से बेहतर कप्‍तान रोहित, महेंद्र सिंह धोनी सब पर भारी

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के बीच मुकाबले को ब्‍लॉकबस्‍टर की तरह देखा जा रहा था। क्‍योंकि इसमें आमने-सामने थे टीम इंडिया के वर्तमान कप्‍तान विराट कोहली और पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी।

user-circle cricketcountry.com Written by Kamlesh Rai
Last Updated on - April 26, 2018 2:22 PM IST

आईपीएल का 11वां सीजन जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, मैच में रोमांच भी बढ़ता जा रहा है। टीमें जीत के लिए अपना सबकुछ झोंक देने को तैयार हैं। खुद को सफल साबित करने के लिए कप्‍तानों के बीच प्रतिस्‍पर्धा भी बढ़ती जा रही है। मौजूदा सीजन में चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लीडर विराट कोहली और मुंबई इंडियंस के अगुवा रोहित पर भारी रहे हैं। वहीं कोहली पर रोहित का पलड़ा भारी दिख रहा है।

अगर हम बात करें टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी की तो उनकी कप्‍तानी में विराट कोहली और रोहित शर्मा खेल चुके हैं। कोहली और रोहित ने लीडरशिप के बारे में धोनी से बहुत कुछ सीखा है। मौजूदा समय में भी कोहली वनडे और टी- 20 में मैदान पर अपने पूर्व कप्‍तान धोनी से सलाह-म‍शविरा करते नजर आते हैं। कोहली की गैरमौजूदगी में रोहित टीम इंडिया की कमान संभालते हैं।

सुपरहिट मुकाबले में धोनी ने मारी बाजी
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के बीच मुकाबले को ब्‍लॉकबस्‍टर की तरह देखा जा रहा था। क्‍योंकि इसमें आमने-सामने थे टीम इंडिया के वर्तमान कप्‍तान विराट कोहली और पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी। जिसमें धोनी की टीम ने बाजी मारी। धोनी ने फ्रंट से लीड करते हुए  34  गेंदों पर नाबाद 70 रन की कप्‍तानी पारी  खेल मैच अपने नाम किया। मौजूदा सीजन के उदघाटन मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी धोनी की टीम विजयी रही।

TRENDING NOW

विराट के चैलेंजर्स को हरा चुके हैं रोहित के इंडियंस
इस आईपीएल के सीजन में विराट कोहली की कप्‍तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम को रोहित शर्मा की नेतृत्व वाली मुंबई इंडियंस हरा चुकी है। हाई-स्‍कोरिंग मुकाबले में रोहित के इंडियंस ने विराट के चैलंजर्स को 46 रन से पराजित किया था। मैन ऑफ द मैच रोहित ने 52 गेंदों पर 94 रन की पारी खेली थी जबकि कोहली नाबाद 92 रन बनाने के बावजूद अपनी टीम को जीत दिलाने में असफल रहे थे।