×

IPL 2018, मुंबई ने नहीं की कदर, धोनी ने रायडू को बनाया सुपर स्‍टार

चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी मौजूदा आईपीएल में अब तक कई खिलाड़ियों से पारी की शुरुआत करा चुके हैं।

user-circle cricketcountry.com Written by Kamlesh Rai
Last Updated on - April 28, 2018 11:12 PM IST

कहते हैं प्रतिभा की परख सबकों नहीं होती है। जिसने सही समय पर उसे पहचान लिया समझो कि उसकी किस्‍मत ही बन गई। वैसे तो आईपीएल-2018 में कई खिलाड़ी अपनी किस्‍मत आजमा रहे हैं लेकिन इनमें से कुछ ही खिलाड़ी ऐसे हैं  जो अपनी छाप छोड़ने में सफल हो रहे हैं।

मौजूदा आईपीएल में एक ऐसी ही प्रतिभा की पहचान की है चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी ने। धोनी ने अंबाती रायडू से पारी की शुरुआत कराकर मानो उनकी किस्‍मत ही बदल दी। पिछले कई सीजन मुंबई इंडियंस की ओर से खेलने वाले रायडू इस बार चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स की ओर से खेल रहे हैं। रायडू इस समय बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। वह अपनी शानदार बल्‍लेबाजी से अब तक कई बार चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स की ‘डुबती नैया’ को पार लगा चुके हैं।

सबसे अधिक रन बनाने वालों की सूची में नंबर वन पर हैं रायडू

अंबाती रायडू आईपीएल के इस सीजन में सात मैच खेल चुके हैं । इस दौरान वह कुल 329 रन बटोर चुके हैं। मौजूदा सीजन में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्‍लेबाजों की सूची में रायडू शीर्ष पर चल रहे हैं। वह अब तक दो अर्धशतक लगा चुके हैं। इस आईपीएल में उनका सर्वोच्‍च स्‍कोर 82 रन रहा है।

इस बार पांच पारियों में कर चुके हैं ओपन

TRENDING NOW

अंबाती रायडू मौजूदा सीजन के पांच मैचों में अब तक बतौर ओपनर उतर चुके हैं। चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स की जीत में रायडू अहम भूमिका निभा रहे हैं। उनका पिछला सीजन बेहद खराब रहा था रायडू पिछले साल आईपीएल में कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके थे। मुंबई इंडियंस की ओर से उन्हें सिर्फ पांच मैच ही खेलने का मौका मिला था। इस दौरान उन्‍होंने सिर्फ 91 रन ही बनाए थे। इसमें एक अर्धशतक भी शामिल था। महेंद्र सिंह धोनी मौजूदा आईपीएल में कई खिलाड़ियों से पारी की शुरुआत करा चुके हैं।