This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
आईपीएल 2017, नीलामी, रिव्यू: मिचेल जॉनसन के आने से मुंबई इंडियंस को मिली अतिरिक्त मजबूती
आईपीएल 10 की नीलामी में मुंबई इंडियंस टीम ने कुल 7 खिलाड़ियों की खरीदारी की है। जिसमें दो ऑलराउंडर, दो गेंदबाज, दो बल्लेबाज और एक विकेटकीपर बल्लेबाज शामिल है।
Written by Devbrat Bajpai
Published: Feb 20, 2017, 05:54 PM (IST)
Edited: Feb 21, 2017, 12:21 AM (IST)


रोहित शर्मा की अगुआई वाली मुंबई इंडियंस पिछले आईपीएल सीजन के प्लेऑफ में पहुंचने में नाकाम रही थी। इसलिए उसने इस सीजन में कुल 8 खिलाड़ियों को रिलीज किया था। मुंबई इंडियंस के कुछ खिलाड़ी पिछले सालों के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का हिस्सा नहीं रहे हैं। वहीं कुछ चोट से परेशान रहे हैं। इसलिए आईपीएल 2017 की नीलामी में मुंबई इंडियंस ने खासा पैसा खर्च तो किया ही है। साथ ही अच्छे खिलाड़ियों को भरते हुए अपनी टीम को और सशक्त बना दिया है। आईपीएल 10 की नीलामी में मुंबई इंडियंस टीम ने कुल 7 खिलाड़ियों की खरीदारी की है। जिसमें दो ऑलराउंडर, दो गेंदबाज, दो बल्लेबाज और एक विकेटकीपर बल्लेबाज शामिल है।
हर विभाग को ध्यान में रखकर की खरीदारी: मुंबई इंडियंस को अच्छे मध्यक्रम बल्लेबाज की जरूरत थी। क्योंकि जोस बटलर अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं के चलते बीच आईपीएल में ही चले जाएंगे। इसलिए उन्होंने श्रीलंका के गुरुरत्ने को टीम में चुना है। जिन्होंने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। इसके अलावा खराब फॉर्म में चल रहे किरोन पोलार्ड के विकल्प को भी मुंबई टीम को ढूंढना था। [ये भी पढ़ें: पांच भारतीय खिलाड़ी जिन्हें किसी ने भी नहीं खरीदा]
इसके लिए उन्होंने दो भारतीय ऑलराउंडरों करन शर्मा और ‘गॉथम के’ को टीम में जगह दी है। वहीं उनकी टीम के दो तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा और मैकलेनिघन चोट से हाल- फिलहाल में ही उबरे हैं। ऐसे में उनके बैक- अप के लिए उन्हें कुछ तेज गेंदबाजों का चुनाव करना था। इसके लिए उन्होंने अच्छा हल निकाल लिया है और मिचेल जॉनसन को अपनी टीम में शामिल करते हुए सभी चिंताओं को खत्म कर दिया है। जब जॉनसन मलिंगा के साथ कंधा से कंधा मिलाकर गेंदबाजी करेंगे तो दूसरी टीमों की कलई खुल जाएगी। वहीं उन्होंने एक और गेंदबाज कुलवंत खेजरोलिया को टीम में शामिल किया है।
सौरभ तिवारी लंबे समय के बाद मुंबई इंडियंस में लौटे हैं। जाहिर है कि उनके टीम में होने से मुंबई टीम को मध्यक्रम में मजबूती मिलेगी। निकोलस पूरन को पार्थिव पटेल के बैक- अप के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है क्योंकि वह भी एक विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। कुल मिलाकर मुंबई ने अच्छी खरीदारी की है और हर विभाग का ख्याल रखा है।
कुलवंत खेजरोलिया | बल्लेबाज | ₹ 10,00,000 |
कर्ण शर्मा | ऑलराउंडर | ₹3,20,00,000 |
कृष्णप्पा गॉथम | ऑलराउंडर | ₹2,00,00,000 |
मिचेल जॉनसन | गेंदबाज | ₹2,00,00,000 |
असेला गुरुरत्ने | बल्लेबाज | ₹ 30,00,000 |
सौरभ तिवारी | बल्लेबाज | ₹ 30,00,000 |
निकोलस पूरन | विकेटकीपर | ₹ 30,00,000 |
वर्तमान में मुंबई की संभावित अंतिम एकादश: 1 लेंडल सिमंस, 2 पार्थिव पटेल(विकेटकीपर), 3 रोहित शर्मा(कप्तान), 4 अंबाती रायुडू, 5 कीरोन पोलार्ड, 6 जोस बटलर, 7 हार्दिक पंड्या, 8 क्रुनल पांड्या, 9 हरभजन सिंह, 10 जसप्रीत बुमराह, 11 लसिथ मलिंगा।
TRENDING NOW
मुंबई इंडियंस की अतिरिक्त मजबूती: श्रेयस गोपाल(लेग स्पिनर), विनय कुमार(तेज गेंदबाज), मिचेल मेकलेनिघन(विदेशी तेज गेंदबाज), नीतीश राणा(मध्यक्रम के बल्लेबाज), सिद्धेश लाड(मध्य क्रम के बल्लेबाज), जम्मू सुचिथ(ऑलराउंडर), टिम साउदी(विदेशी तेजी गेंदबाज), जितेश शर्मा(सलामी बल्लेबाज), दीपक पूनिया(ऑलराउंडर), कर्ण शर्मा(ऑलराउंडर), कृष्णप्पा गॉथम(ऑलराउंडर), मिचेल जॉनसन(गेंदबाज), असेला गुरुरत्ने(बल्लेबाज), सौरभ तिवारी(बल्लेबाज), निकोलस पूरन(विकेटकीपर), कुलवंत खेजरोलिया(गेंदबाज)।