×

अंतरराष्ट्रीय टी20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा शिकार करने वाले 5 विकेटकीपर

साल 2005 से अब तक अंतरराष्ट्रीय टी20 में कई रिकॉर्ड बने और टूटे हैं।

user-circle cricketcountry.com Written by Devbrat Bajpai
Last Updated on - August 29, 2016 3:49 PM IST

अंतरराष्ट्रीय टी20I क्रिकेट साल 2005 से खेला जा रहा है। तबसे अब तक इस प्रारूप में कई रिकॉर्ड बने और टूटे हैं। टी20I में जहां सर्वाधिक दो-दो शतक जड़ने के मामले में ब्रेंडन मैकलम और क्रिस गेल संयुक्त रूप से पहले स्थान पर है। वहीं सर्वाधिक छक्के जड़ने के मामले में भी क्रिस गेल शीर्ष पर 98 छक्कों के साथ बरकरार हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे सफल विकेटकीपर कौन रहा है। आइए हम आपको ऐसे ही 5 सबसे सफल विकेटकीपरों के बारे में बताते हैं।

5. कुमार संगकारा:

कुमार संगकारा  © AFP
कुमार संगकारा © AFP

कुमार संगकारा ने भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो लेकिन वह आज भी टी20I के सफलतम विकेटकीपरों की सूची में पांचवें नंबर पर हैं। संगकारा ने साल 2006 से 2016 के बीच कुल 56 टी20 मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने कुल 45 शिकार किए हैं। इन 45 शिकारों में उन्होंने 25 कैच और 20 स्टंपिंग की है। संगकारा के टी20 में कुल 20 छक्के हैं साथ ही उनके नाम 1,382 रन हैं जो उन्होंने 31.40 की औसत से बनाए थे। संगकारा के नाम एक मैच में सर्वाधिक 3 शिकार करने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने एक मैच में दो कैच और 1 स्टंपिंग की थी।

4. मुशिफिकुर रहीम(बांग्लादेश):

मुशिफिकुर रहीम  © AFP
मुशिफिकुर रहीम © AFP

बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज मुशिफिकुर रहीम भी विकेटों के पीछे खासे चपल हैं। साल 2006 से टी20 खेल रहे रहीम ने अब तक कुल 57 टी20 मैच खेले हैं और उन्होंने कुल 45 शिकार किए हैं। इन शिकारों में उन्होंने 22 कैच और 23 स्टंपिंग ली हैं। उनके नाम एक मैच में सर्वाधिक 3 शिकार करने का रिकॉर्ड है जिसमें उन्होंने 1 कैच और दो स्टंपिंग की थीं। रहीम अच्छे बल्लेबाज भी हैं। उनके नाम टी20 में 703 रन हैं और उनका सर्वोच्च स्कोर 50 का है।

3. दिनेश रामदीन(वेस्टइंडीज):

दिनेश रामदिन © Getty Images
दिनेश रामदिन © Getty Images

भले ही वर्तमान में दिनेश रामदीन को वेस्टइंडीज की टी20I टीम में जगह न मिलती हो लेकिन वह टी20 में शिकार करने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं। रामदीन ने साल 2006 से 2016 के बीच कुल 58 टी20I मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 51 शिकार किए हैं। इन 51 शिकारों में उन्होंने 32 कैच और 19 स्टंपिंग की हैं। रामदीन का एक मैच में सर्वाधिक शिकार का रिकॉर्ड 4 है। उन्होंने एक मैच में चारों की चारों स्टंपिंग की थीं। टी20 में उनके नाम एक अर्धशतक है। उनका सर्वोच्च स्कोर 55* है। साथ ही वह 421 रन बना चुके हैं।

2. कामरान अकमल:

कामरान अकमल © Getty Images
कामरान अकमल © Getty Images

भले ही कामरान अकमल को दो साल से टी20 पाकिस्तान टीम में जगह न मिली हो लेकिन वह सबसे ज्यादा शिकार करने वाले विकटकीपरों की जमात में दूसरे स्थान पर बरकरार हैं। अकमल ने साल 2006 से 2014 के बीच कुल 54 टी20 मैच खेले। इस दौरान उन्होंने 60 शिकार किए हैं। इस दौरान उन्होंने 28 कैच और 32 स्टंपिंग की हैं। अकमल का एक मैच में सबसे बेस्ट शिकार का रिकॉर्ड 4 शिकार हैं। एक मैच में उन्होंने चार स्टंपिंग की थीं। अपनी टीम के लिए बैटिंग में भी अकमल ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने 897 रन बनाए हैं और 5 अर्धशतक जड़े हैं। अकमल का उच्चतम स्कोर 73 रन था। अकमल के नाम 27 छक्के भी हैं।

1. एमएस धोनी:

TRENDING NOW

एमएस धोनी  © PTI
एमएस धोनी © PTI

एमएस धोनी टी20I के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। अब तक 73 टी20 मैच खेल चुके धोनी के नाम कुल 63 शिकार हैं। इस दौरान उन्होंने 41 कैच और 22 स्टंपिंग मुकम्मल की हैं। धोनी के द्वारा एक मैच में सर्वाधिक 4 बल्लेबाजों को आउट करने का रिकॉर्ड है। एक मैच में उन्होंने चार कैच पकड़े थे। एमएस धोनी के टी20 में 34 छक्के भी नाम हैं और वह इस मामले में 27वें नंबर पर हैं। भारत की ओर से सबसे ज्यादा टी20 में छक्के जड़ने का रिकॉर्ड युवरा सिंह के नाम है। युवराज 71 छक्कों के साथ इस फेहरिस्त में 7वें नंबर पर हैं।