This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
IPL 2018: कोलकाता के तीन धुरंधरों को पछाड़ धोनी ने दिखाया बल्ले का दम
फैंस को एक बार फिर से उसी दे दना दन धोनी का जलवा देखने को मिल रहा है जिसे वह जानते हैं। दिल्ली डेयलडेविल्स के खिलाफ धोनी ने ना सिर्फ सीजन का तीसरा अर्धशतक पूरा किया बल्कि दूसरा सबसे लंबा छक्का भी जड़ दिया।
Written by Viplove Kumar
Last Updated on - May 1, 2018 11:54 AM IST

चेन्नई सुपरकिंग्स के सुपर कप्तान और बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी इस आईपीएल में अपनी पुराने रंग में नजर आ रहे हैं। फैंस को एक बार फिर से उसी दे दना दन धोनी का जलवा देखने को मिल रहा है जिसे वह जानते हैं। दिल्ली डेयलडेविल्स के खिलाफ धोनी ने ना सिर्फ सीजन का तीसरा अर्धशतक पूरा किया बल्कि दूसरा सबसे लंबा छक्का भी जड़ दिया।दो साल के प्रतिबंध के बाद आईपीएल में लौटी चेन्नई सुपरकिंग्स को कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने धमाकेदार पारी और शानदार कप्तानी के दम पर प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचा दिया है। सोमवार (30 अप्रैल, 2018) को दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ धोनी (51) की नाबाद अर्धशतक पारी खेली। इस पारी की बदौलत टीम ने 200 का आंकड़ा पार किया।
[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/ipl-2018-csk-complete-100-t20s-win-become-2nd-team-after-mi-to-do-so-707447″][/link-to-post]
आईपीएल करियर में धोनी ने अपना दूसरा सबसे तेज अर्धशतक पूरा किया। महज 22 गेंद पर 5 पांच की मदद से कप्तान ने हॉप सेंचुरी पूरी की। धोनी ने इस दौरान आईपीएल के इस सीजन का दूसरा सबसे लंबा छक्का भी मारा। इस छक्के की लंबाई 108 मीटर थी जो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के एबी डिविलियर्स के 111 मीटर लंबे छक्के से तीन मीटर ही कम था।
धोनी का यह छक्का इस सीजन के लंबे छक्को की लिस्ट में दूसरे पायदान पर काबिज हो गया। इससे पहले इस लिस्ट में कोलकाता नाइटराइडर्स के तीन धुरंधर का नाम है। आंद्रे रसल ने 105 मीटर, क्रिस लिन ने 103 और कप्तान दिनेश कार्तिक के नाम 102 मीटर छक्का मारने का रिकॉर्ड दर्ज है।
TRENDING NOW
आईपीएल 2011 के टॉप 5 लंबे छक्के
एबी डिविलियर्स | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 111 मीटर |
महेंद्र सिंह धोनी | चेन्नई सुपरकिंग्स | 108 मीटर |
आंद्रे रसल | कोलकाता नाइटराइडर्स | 105 मीटर |
क्रिस लिन | कोलकाता नाइटराइडर्स | 103 मीटर |
दिनेश कार्तिक | कोलकाता नाइटराइडर्स | 102 मीटर |