×

बिना शून्य पर आउट हुए 100 टी20 पारियां खेलने वाले पहले भारतीय बने धोनी

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल में 4,500 रन पूरे कर लिए हैं।

user-circle cricketcountry.com Written by Gunjan Tripathi
Last Published on - October 3, 2020 2:12 PM IST

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में भले ही चेन्नई सुपर किंग्स जीत हासिल करने में नाकाम रही हो लेकिन टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शानदार कीर्तिमान हासिल कर लिया है।

दुबई में खेले गए इस मैच में 47 रनों की नाबाद पारी खेलकर धोनी पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं जिसने बिना शून्य पर आउट हुए लगातार 100 टी20 पारियां खेली हैं।

धोनी ने 36 गेंदो की इस पारी के दौरान चार चौके और एक छक्का लगाया। गौरतलब है कि धोनी आखिरी बार साल 2015 में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान मुंबई इंडियंस के खिलाफ हुए क्वालिफायर मैच में शून्य पर आउट हुए थे।

पत्रकार के सवाल पर भड़के CSK के कोच स्टीफन फ्लेमिंग, धोनी को बाद में भेजने की बताई ये वजह

हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान धोनी ने टी20 क्रिकेट में अपने 4,500 रन भी पूरे किए। धोनी ने आईपीएल में अब तक खेले 194 मैचों में कुल 4,523 रन बना लिए हैं, जिसमें 23 अर्धशतक शामिल हैं।

TRENDING NOW

टी20 क्रिकेट में धोनी ने अब तक 321 मैचों में कुल 6,712 रन बनाए हैं, जिसमें 27 अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं। बता दें कि धोनी ने टी20 में कुल 299 छक्के पूरे कर लिए हैं और अब वो 300 का आंकड़ा छूने से मात्र एक कदम दूर हैं।