×

आईपीएल10, पहला क्वालीफायर: रोहित शर्मा समेत, मुंबई इंडियंस और पुणे सुपरजायंट के नाम होंगे बड़े रिकॉर्ड

ये चौथा मौका है जब मुंबई इंडियंस टॉप 2 में शामिल हुई है। चेन्नई सुपरकिंग्स इस कारनामें को आईपीएल इतिहास में बार अपने नाम कर चुकी है।

user-circle cricketcountry.com Written by Devbrat Bajpai
Last Updated on - May 16, 2017 2:52 PM IST

राइजिंग पुणे सुपरजायंट बनाम मुंबई इंडियंस © BCCI
राइजिंग पुणे सुपरजायंट बनाम मुंबई इंडियंस © BCCI

आईपीएल के इतिहास में ये दूसरा मौका है जब मुंबई इंडियंस टेबल टॉपर रही है। पहली बार उन्होंने ये कारनामा साल 2010 में मुकम्मल किया था। चेन्नई सुपरकिंग्स ने साल 2013 और 2015 में, डेक्कन चार्जस ने साल 2009 और 2012 में ये कारनामा अपने नाम किया था। दिलचस्प बात ये है कि जब यह कारनामा इन टीमों ने मुकम्मल किया तो इन सालों में कोई भी टीम टूर्नामेंट नहीं जीत पाई। साथ ही ये चौथा मौका है जब मुंबई इंडियंस टॉप 2 में शामिल हुई है। चेन्नई सुपरकिंग्स इस कारनामें को आईपीएल इतिहास में बार अपने नाम कर चुकी है।

5 बार मुंबई इंडियंस ने प्लेऑफ में उस टीम के साथ मुकाबला किया है जिसमें एमएस धोनी थे। धोनी चेन्नई के लिए पांचों मौकों पर खेले हैं। साल 2015 तक मुंबई ने प्लेऑफ में चेन्नई के खिलाफ एक भी मैच नहीं जीता था लेकिन इस सीजन में उन्होंने चेन्नई को दो बार हराया है। एक बार फिर से वे धोनी की टीम के खिलाफ ही प्लेऑफ में खेलेंगे लेकिन इस बार धोनी टीम के कप्तान नहीं होंगे।

मुंबई इंडियंस ने इस सीजन में 5 में से तीन मैच पहले बैटिंग करते हुए जीते हैं। हालांकि, उन्होंने 9 मैचों में से 6 मैच लक्ष्य का पीछा करते हुए जीते हैं। दूसरी ओर आरपीएस ने वैसा ही प्रदर्शन किया है। आरपीएस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 मैचों में से 4 पहले बैटिंग करते हुए जीते हैं और सात में से पांच मैच लक्ष्य का पीछा करते हुए जीते हैं।

[ये भी पढ़ें: क्वालीफायर- 1, प्रिव्यू: मुंबई इंडियंस और पुणे सुपरजायंट की नजरें फाइनल के टिकट पर]

मुंबई इंडियंस राइजिंग पुणे सुपरजायंट के खिलाफ कुल चार मुकाबलों में एक जीत दर्ज कर पाई है। उन्होंने एकमात्र जीत पुणे के खिलाफ पिछले साल पहले मैच में दर्ज की थी। हालांकि, राइजिंग पुणे सुपरजायंट मौजूदा सीजन में मुंबई इंडियंस को दो बार हराने वाली एकमात्र टीम है।

मौजूदा सीजन में मुंबई ने वानखेड़ में सात में से पांच मैच जीते हैं। इनकी दोनों हार आरपीएस और किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ स्कोर का पीछा करते हुई आई हैं।

यह पहला मौका है जब आरपीएस प्लेऑफ में खेल रही है। इसके अलावा यह पहला मौका है जब अशोक डिंडा टॉप 4 टीमों के सदस्य होंगे। डिंडा आईपीएल के पहले संस्करण से ही इस टूर्नामेंट में सक्रिय हैं लेकिन इसके पहले कोई भी उनकी टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंची।

चार भिड़ंतो में दो बार आरपीएस ने सफलतापूर्वक मुंबई के खिलाफ 160 से कम के स्कोर का बचाव किया है। ये कारनामा उन्होंने एक बार इस सीजन में और एक बार पिछले सीजन में मुकम्मल किया था। इनमें से एक कारनामा वानखेड़े में हुआ है, जहां वे एक बार फिर से प्लेऑफ में एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगे।

TRENDING NOW

रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस के लिए अपने 50 आईपीएल कैच पूरे करने के लिए एक और कैच की दरकार है। वह आईपीएल में अबतक 71 कैच ले चुके हैं।