×

जब आंखों पर पट्टी बांधकर केविन पीटरसन ने बरसाए छक्के

ब्लाइंड फोल्ड चैलेंज स्वीकार कर आंखों पर पट्टी बांधकर बल्लेबाजी करते हुए पीटरसन ने छक्कों की बरसात की

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - March 2, 2017 4:49 PM IST

केविन पीटरसन ने ब्लाइंड फोल्ड चैंलेंज में बंद आंखों से भी उसी तरह छक्के लगाए जैसे वो खुली आंखों से लगाते हैं © Getty Images
केविन पीटरसन ने ब्लाइंड फोल्ड चैंलेंज में बंद आंखों से भी उसी तरह छक्के लगाए जैसे वो खुली आंखों से लगाते हैं © Getty Images

क्रिकेट में करिश्मे की उम्मीद सबको होती है और क्रिकेटरों ने ऐसे बहुत से कारनाम कर अपने फैंस को यकीन दिलाया है कि करिश्मे क्रिकेट का हिस्सा हैं। एक ओवर में 6 छक्के, वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक, 31 गेंदों में शतक जैसे उदाहरण हमारे सामने मौजूद है। लेकिन क्या आप उम्मीद कर सकते हैं कि कोई बल्लेबाज आंखों पर काली पट्टी बांधकर बल्लेबाजी करते हुए छक्कों की बारिश कर सकता है, शायद नहीं कोई भी क्रिकेट फैन इस बात पर यकीन नहीं करेगा। लेकिन इस वीडियो को देखकर आप चौंक जाएंगे। क्योंकि ये कारनामा किया जा चुका है और इस कारनामे को अंजाम दिया है इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज केविन पीटरसन ने। जी हां बिल्कुल ठीक पढ़ा आपने केविन पीटरसन ने आंखों पर पट्टी बांधकर ना सिर्फ बल्लेबाजी की बल्कि छक्कों की बौझार भी की।

केविन पीटरसन ने ब्लाइंडफोल्ड चैलेंज स्वीकार किया। इस चैलेंज के मुताबिक बल्लेबाज को आंखों पर काली पट्टी बांधकर बल्लेबाजी करना होता है। केविन पीटरसन ने बंद आंखों से भी उसी अंदाज में बल्लेबाजी की जैसे वो खुली आंखों से करते हैं। केविन पीटरसन ने आंखों पर काली पट्टी बांधकर कुल पांच गेंद खेली जिसमें उन्होने 4 गेंदों पर छक्के लगाए।

TRENDING NOW

2 मिनट के इस वीडियो में केविन पहली, दूसरी गेंद पर स्ट्रेट छक्के लगाते हैं। तीसरी गेंद को वो मिस टाइम करते है लेकिन चौथी गेंद को वो फिर से छक्के के लिये मैदान के बाहर का रास्ता दिखाते हैं। चौथी गेंद पर लगाया उनका छक्का मैदान के बाहर बने घर की कांच तोड़ते हुए घर के अंदर चला जाता है। पहली चार गेंद खेलने के बाद पीटरसन आत्मविश्वास से भर जाते है और इसका प्रदर्शन वो पांचवी गेंद पर स्विच हिट खेलकर करते है। 5वीं गेंद पर स्विच हिट लगाते हुए पीटरसन गेंद को एक बार फिर से गेंद को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया। ALSO READ: टेस्ट क्रिकेट का दूसरा सबसे तेज दोहरा शतक जमाने वाले बल्लेबाज बने बेन स्टोक्स